DO NOT MISS

Friday, March 2, 2018

बेटे ने कर दी धारदार हथियार से माँ की हत्या

झाबुआ - बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या कर डालीओर   आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया हत्या का कारण अज्ञात, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, मेघनगर थाना क्षेत्र के सूरजी मोगजी साथ ग्राम की घटना है

Thursday, March 1, 2018

भंग का नशा ऐसा चढ़ा की उसने उतार लिए कपड़े और फिर .....

झाबुआ (सिंघम न्यूज़ ,सुनील डाबी ) कहते है की भाग का नशा सबसे खराब नशा है ऐसा ही एक मामला झाबुआ का सामने आया है जहा भांग के नशे में एक व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर को बस स्टैंड पर स्थित सुराना डेंटल क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। और बाद में अपने पूरे कपड़े उतारकर अंदर ही बैठ गया । इस बात की सुचना क्लीनिक संचालक डॉ. वैभव सुराना ने  पुलिस को  दी।  मोके पर पहुचकर पुलिस ने आरोपी को पकडा  और थाने ले  गई।  डॉॅ. सुराना ने जानकारी देते हुवे बताया की  उनके क्लीनिक की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कर्मचारी रिंकू देखता है। वह दोपहर में रोजाना की तरह सफाई कर क्लीनिक की शटर गिराकर कुछ देर के लिए गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने शटर खोल दी। फिर हथोड़ी लेकर क्लीनिक में लगी मशीनें और अन्य सामान तोड़ दिया। बाद में अपने पूरे कपड़े उतारकर क्लीनिक में रखी कुर्सी पर बैठ गया। जब कर्मचारी रिंकू आया तो क्लीनिक का हाल देखकर घबरा गया। उसने तत्काल डॉ. सुराना को स्थिति से अवगत कराया। वे क्लीनिक आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है लेकिन भांग के नशे में होने से वह कुछ भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। बाद में पता चला की उक्त व्यक्ति का नाम कमल है जो डीआरपी लाईन में साची पाईट चलाता था तथा वह नशे का आदि है 

राकू की मौत ने खोल डाली , सुरक्षा की पोल ,अधिकारी सोये कुम्भकरणी नीद

मेघनगर(सिंघम न्यूज़ ,सुनील डाबी ) औद्योगिक क्षेत्र की बाफना जीनिंग फैक्टरी में बुधवार रात लगभग 3 बजे महिला मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। जीनिंग मशीन के पट्टे में राकू पिता मंगा निवासी मानपुरा का दुपट्टा उलझ गया। वो पट्टे के साथ मशीन की तरफ झटके से चली गई और दुपट्टा गले में लिपट गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने मशीन बंद की और राकू को फौरन मेघनगर सरकारी अस्पताल ले गए।
सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला तो जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। जहा पर  डॉक्टरों ने राकू को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजन जब शव लेकर वापस फैक्टरी पर पहुंचे तो यहां मैनेजमेंट ने अंदर से ताला लगा दिया। कई घंटों तक बाहर शव रखकर परिजन रोते-बिलखते रहे, लेकिन मदद को कोई नहीं आया। राकू की मौत के बाद उसका शव कई घंटो तक  लेकर परिजन वही बेठे रहे  बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बरडे ने बताया, पंचनामा बनाया गया है। 
नियमो की अवहेलना :- 
महिला मजदूर राकू की मौत ने यहां औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में सुरक्षा की पोल खोल के रख दी । यहां नियमो की ताक में रखकर  रात के समय महिला मजदूर से काम कराया जा रहा है  इतना ही मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे, और मजदूरों के अलावा कोई भी जिम्मेदार इस फेक्टरी में रात में मोजूद नही था ।हम आपको बता दे के  मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र ,औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा विभाग उज्जैन के दायरे  में है। इस बारे में  सहायक संचालक अरविंद शर्मा से बात की गयी तो उनका कहना था की ,  महिला से रात के समय काम नहीं कराया जा सकता। यदि  महिला फैक्टरी में रात में काम कर रही  है तो यह गलत है।  फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के पास सुरक्षा के साधन होना आवश्यक है ।इस मामले में  जांच की जाएगी। अब सवाल यह उठता है की हादसे के बाद ही जिम्मेदार जाच की बात करते है तो इतने समय से जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे 
हमारे दायरे में नही :- 
इस बारे में श्रम पदाधिकारी वीएस मंडलोई ने जानकारी देते हुवे बताया की  घटना की सूचना औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को उज्जैन में दी गई है। किसी भी फेक्ट्री  में जांच करने और प्रवेश करने का अधिकारी हमारे पास नहीं है। ये वही कर सकते हैं।                                                                                      आखिर कब जागेगा विभाग :-                                                                                                     मेघनगर के ओघोगिक क्षेत्र की कई फेक्टरियो की बात की जाये तो कई जगह बाल मजदूर कार्य कर रहे है मगर जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान ही नही देते है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की जिम्मेदार अधिकारी क्या महज खानापूर्ति कर कागजी कार्यवाही में सब ठीक है की मोहर लगा रहे है अगर बात इस जिनिग फेक्टरी की करे तो बाहर तो बाल मजदूर प्रतिबंधित का बड़ा होडिंग लगा है मगर वास्तव में हकीकत कुछ और है अब देखना है की हर बार की तरह अधिकारी अपनी जाच में खानापूर्ति करते है या दोबारा ऐसा कोई हादसा न घटे इसके लिए उचित कार्यवाही करते है ! 

उसने अपने 4 साल के बेटे को जहर खिलाकर खुद ने भी खा लिया जहर

धार (सिंघम न्यूज़ ) उमरबन थाना क्षेत्र के ग्राम जामनापाटी में बुधवार को एक महिला ने जहर खा लिया और इतना ही नही उसने अपने चार साल के पुत्र को भी जहर खिला दिया। दोनों को मनावर अस्पताल लाया गया। जहा  महिला की मौत हो गई, जबकि बालक को बचा लिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद शादी का पूरा माहौल गमगीन हो गया। केकड़सिंह निवासी जामनापाटी ने बताया कि घर में मेरी शादी की तैयारियां चल रही थी। दोपहर में मेरी बहन हिरकीबाई (35) पति स्व. दिनेश, जो कि पति के निधन के बाद से हमारे साथ ही रहती थी। अपने 4 साल पुत्र कृष्णा को लेकर खेत के पास स्थित खले में मवेशियों को पानी पिलाने का कहकर घर से गई। उसने वहां जाकर जहर खा लिया। साथ ही कृष्णा को भी खिला दिया। जहर खाने के बाद बालक कृष्णा उल्टियां कर रहा था तथा बहन हिरकी  वहीं बेसुध पड़ी थी। ग्रामीणों ने  हमें सूचना दी। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान हिरकीबाई की मौत हो गई। जहर खाने की वजह का खुलासा नही हो पाया है 

बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ: पर्चा देखते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, खुशी-खुशी आए बाहर


राणापुर( मुकेश वसुनिया )आज से  माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा का आगाज हाे गया, पेपर के प्रथम दिवस कक्षा 12वीं का हिंदी विषय का पेपर था जिसके लिये नगर में दाे परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कुल 263 छात्र-छात्राएं दर्ज थे, जिनमें से 246 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, तथा 17 अनुपस्थित रहे इस केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र सिसोदिया एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष के रुप में बाबुसिंग साेलंकी को परीक्षा संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरा परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या शाला बनाया गया है। परीक्षा  सुबह 9:00 से दाेपहर 12:00 बजे की पारी में हुई। पहला पेपर विशिष्ट हिंदी का हाेने से सभी परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पूर्व ही अपने-अपने परीक्षा  केंद्र पर पहुंच गये थे। केंद्रों के बाहर लगे सूचना पटल पर अपने-अपने राेल नंबर एवं कक्षाें की जानकारी देखी,  प्रवेश करने से पहले ड्यूटी पर माैजुद शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का राेल नम्बर चैक किया आैर उन्हें चिन्हित शीट पर बिठाया, पहले दिन हाेने से कई परीक्षार्थियों को अपना राेल नम्बर खोजने में परेशानी हुई। परीक्षार्थियों के जूते चप्पल कक्ष के बाहर उतराकर शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की सघन तलाशी लेने के बाद ही कक्षाें में प्रवेश दिया गया था। परीक्षार्थियों निर्धारित समय पर जहां पहले उत्तर पुस्तिका आैर फिर प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। इसी के साथ सभी परीक्षार्थियों ने उत्तर कापियाें पर लिखना शुरू किए। परीक्षा के दौरान पहले दिन कोई भी प्रकरण नहीं बना। केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। प्रथम पेपर देने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं एक दूसरे का पर्चा देखकर सवाल के जवाब पूछे प्रश्नों के अंकाें को जोड़ते हुए उन्हें इस पेपर में कितने अंक प्राप्त होगें इसका गुणा भाग भी करती नजर आई। परीक्षार्थियो ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत सरल था। राणापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक स्तर पर प्रबंध किये गये थे। साथ ही साथ इन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात था।


हाईस्कूल की परीक्षा 5 मार्च से 

माशिंम द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हाेगी। यह परीक्षा निर्धारित किए गए समयानुसार सुबह 9:00 से दाेपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी। हाईस्कूल के विद्यार्थियों का प्रथम प्रश्न पत्र संस्कृत विषय का रहेगा। बोर्ड की परीक्षाएं होने से इन दिनों विद्यार्थी पूरी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कार्य में लगे हुए हैं।

मेघनगर में किशोरी बालिकाओ का एक दिवसीय कार्यक्रम हुवा आयोजित


 मेघनगर (सिंघम न्यूज़ )झाबुआ जिले के मेघनगर में किशोरी बालिकाओ का न्यूट्रिशन लिटरेसी एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परियोजना अधिकारी श्री रणजीत सिंह जमरा उपस्थित थे परियोजना मेघनगर स्तर पर  सभी  सेक्टरों में आयोजित किया गया।उक्त आयोजन मेघनगर में भी आयोजीत  किया गया। किशोरी बालिकाओ को सम्बोधित करते हुवे श्री जमरा ने  किशोरियों को न्यूट्रिशन,लालिमा एवं उदिता के बारे में जानकारी दी  गई । इस आयोजन में किशोरी  सबधित फ़िल्म भी बताई गई। जनरल नॉलेज संबधित प्रश्न पूछे गए, खेल कूद गतिविधियां करवाई गई जिसमें खो-खो,रस्सी खींच, चेयर रेस ,रंगोली एवं रेस का आयोजन किया गया । एवं पुरस्कार वितरण किया गया। एवं किशोरियो को भोजन भी करवाया गया। इन कार्यक्रम को परियोजना अधिकारी लीला परमार  एवं सेक्टर सुपरवाइजर अर्चना सांकते ने भी सम्बोधित किया ,इस कार्यक्रम में सुपर वाईजर  मंगी पाल , सविना खडिया आदि भी उपस्थित थी  । 
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates