DO NOT MISS

Tuesday, August 22, 2017

तीन तलाक खत्म होना 'न्यू इंडिया' की ओर बढ़ता कदम: अमित शाह


सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया है. पीठ के इस फैसले से एक साथ तीन तलाक की प्रथा खत्म हो गई है. कोर्ट ने सरकार को इस पर 6 महीने के अंदर कानून बनाने को कहा है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. शाह ने बयान जारी कर कहा कि कोर्ट का फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत है. शाह ने कहा कि यह फैसला न्यू इंडिया की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है.
मुस्लिम देशों में भी नहीं है अस्तित्व
शाह ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला किसी की हार या जीत नहीं है, बल्कि समानता के अधिकार की नई शुरुआत है. शाह ने मोदी सरकार द्वारा कोर्ट में रखे गए अपने पक्ष की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम देशों में भी तीन तलाक का अस्तित्व नहीं है.
मेनका गांधी ने भी किया स्वागत
केंद्रीय महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अच्छा कदम है, बहुत सालों से औरतें पीड़ित थीं. उन्होंने कहा कि कोई भी नहीं चाहेगा कि उनके आधे लोग पीड़ित हो. कोई भी धर्म और सामाजिक सिस्टम नहीं चाहेगा कि उनकी आधे लोग पीड़ित हो. मेनका गांधी ने कहा कि सरकार इस पर जरूर कानून बनाएगी, जल्द कानून में बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. संविधान में सभी के लिए समान अधिकार हैं.
केंद्रीय मंत्री बोलीं कि यह छोटा कदम है लेकिन एक अच्छा कदम, हम लोगों को बहुत दूर जाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के हित के लिए बड़े कदम उठाएं, उनका हित चाहा है महिलाओं का. कुछ लोगों के विरोध पर मेनका गांधी का कहना है कि परंपराए जो है पत्थर की लकीर तो नहीं है. जैसे-जैसे जमाना बदलता है, वैसे-वैसे सब को बदलना पड़ेगा.

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates