DO NOT MISS
Showing posts with label मुंबई. Show all posts
Showing posts with label मुंबई. Show all posts

Monday, September 18, 2017

दाऊद के भाई इकबाल कासकर को हिरासत में लिया गया, जबरन वसूली के मामले में हुई कार्रवाई, प्रदीप शर्मा का सराहना हुयी सरकार में कासकर कि गिरफ़्तारी के बाद खौफ़ में आ गया अंडरवर्ल्ड, माफ़ियाओ कि दुनिया में मच गई उथल पुथल, एक ही नाम प्रदीप शर्मा



मुंबई से अजय शर्मा कि रिपोर्ट 

ठाणे: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को जबरन वसूली के मामले में हिरासत में लिया गया है. ठाणे के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांबाज पुलिस ऑफ़िसर प्रदीप शर्मा कि टीम ने इक़बाल के साथ 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। एन्काउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इक़बाल कासकर को मुंबई के नागपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इक़बाल पर अपने भाई के नाम से जबरन वसूली करने का आरोप है। ठाणे, उल्हासनगर और डोम्बिवली के बिल्डरों से जबरन वसूली की खबरें आ रही थीं। उन्ही में से एक बिल्डर ने सीधे ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से शिकायत की जिसके बाद ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने जांच कर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ इक़बाल कासकर के खिलाफ फोन पर धमकाने का ऑडियो भी लगा है। कल इक़बाल कासकर और बाकी के आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इक़बाल कासकर और उसके साथियों ओर मकोका के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।


यह पहला मौका नहीं जब इकबाल को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया हो। 3 फरवरी 2015 को मुंबई पुलिस ने मो. सलीम शेख नाम के एस्टेट एजेंट ने तीन लाख रुपये हफ्ता मांगने और पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
दाऊद के भाई इकबाल कासकर को 2003 में दुबई से प्रत्यार्पित किया गया था. आने के बाद उस पर सारा सहारा मामले मे मुकदमा चला, लेकिन सबूत की कमी की वजह से वह बरी हो गया था। इससे पहले, इकबाल कासकर पर 2011 में जानलेवा हमला हुआ था। फायरिंग में इकबाल के ड्राइवर की मौत हो गई थी। दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास विदेशी हथियार भी मिले थे।

Thursday, September 7, 2017

अब देखना है की जीत किसकी होती है। खड़से की या मेरे सच की - डायनेमिक अंजली दमानिया


अजय शर्मा ( मुंबई )

मुंबई के एक पुलिस थाणे वाकोला में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने कल बुधवार शाम से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस पुलिस थाणे में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठी है। सारा मामला जलगाँव के विधायक एकनाथ खड़से से सम्बंधित है। उन्होंने दमानिया के विरुद अपशब्द बोले हैं। इसी विषय को लेकर खड़से के विरुद्ध आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने के लिए सरकार पर दबाव बनाकर सरकार की नींद हराम कर दी है। दमानिया ने,  
              एक तरफ जहाँ सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात का ढोल बजाकर ठोस दावे प्रस्तुत करती है। अपने सरकार में महिला को रक्षा मंत्री बनाकर महिलाओं के आत्मविश्वास को मज़बूत करती है। वहीँ नेता मंत्री महिला की इज़्ज़त न करते हुए उनके विरुद्ध अपशब्द बोल देते हैं। देश भर में महिलाओं के साथ घटती कई घटना उदाहरण है। इस वक़्त की इस बड़ी खबर ने महाराष्ट्रा की राजनीति में भूचाल लाकर खड़ा कर दिया है। जिससे नेता मंत्रियों के दिल की धड़कनें तेज़ हो गयी हैं। महाराष्ट्रा विधान सभा में अपनी एक अलग सी पहचान बनाने वाले महाराष्ट्रा जलगाँव से विधायक एकनाथ खड़से एक बार फिर से आरोपों के घेरे में दिखते नज़र आ रहे हैं। मंत्री पद पर रहते हुए पहले भी उनपर एक गंभीर आरोप लगने की वजह से उनका मंत्रालय छीन गया था। लेकिन इस बार उनका सामना आप की पूर्व नेता व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया से हो रहा है। दमानिया ने आज़ाद खबर और हिंदमाता मिरर के पत्रकार को वाकोला पुलिस थाणे में पूरी जानकारी देते हुए आरोपित तथ्य को बताया की इस सारे राजनितिक मामले का कारण उनके द्वारा फाइल किया एक पिटीशन जो खड़से के विरुद्ध है। जिसकी एक कॉपी खड़से के पास है। इस मामले को लेकर २ अगस्त को खड़से ने अपने जन्म दिन पर दमानिया के विरुद्ध अपशब्द बोले इसकी जानकारी मिलते ही बात कुछ साफ़ नहीं हुयी है। खड़से बोलने लगे की उन्होंने कुछ नहीं बोला है। इस पुरे मामले में पुलिस पूरी तरह से खामोश दिखी पुलिस उपायुक्त अनिल कुम्भारे ने भी इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। पूरी इस खबर की जानकारी के लिए जब खड़से से संपर्क साधा गया तब उनका सेल ऑफ़ बताया। खड़से के विरुद्ध आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज हो इस बात को लेकर दमानिया अड़ चुकी हैं। और अनशन तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक खड़से के विरुद्ध वाकोला पुलिस एफ आई आर दर्ज नहीं कर लेती है। अनशन २४ घंटे से ऊपर का वक़्त बीत गया है। दमानिया का कहना है। की जीत खड़से के गंद की होती है। या फिर मेरे सच की, जब तक उसके विरुद्ध मामला दर्ज नहीं होगा हम सभी यहाँ से हिलने वाले नहीं सरकार को झुकना होगा। खबर लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं लिया गया सरकार की तरफ से। वाकोला पुलिस थाणे में मीटिंग जारी है।          

Tuesday, August 29, 2017

बारिश का मुंबई वासियो पर कहर, जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त


मुंबई से अजय शर्मा की रिपोर्ट 
बारिश ने मुंबई को चारों तरफ से घेर लिया है या एैसा भी कहा जा सकता है कि बारिश का मुंबई वासियो पर कहर, जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त ठप इन्द्र देव के क्रोध के आगे सबकी हार 
मुम्बई महानगर पालिका के सारे दावे भी फ़ेल गुट्टर नाले, छोटे पुल बारिश कि गिरफ़्त में आ चुके हैं एक नज़ारा देखने को मिला कि महानगर पालिका कि एक चौकी सान्ताक्रुज़ पूर्व हनुमान टेकडी गेट नम्बर एक के पास है सर्विस रोड पर बारिश का पानी इस तरह जमा हो चूका है कि मानो स्वीमिन्ग पुल बन गया हो यहाँ पर गट्टर कहिं दिख नहीं रहा है कभी कोइ बड़ा हादसा हो सकता है क़्यूकि नज़दीक में ही पी डब्लू डी का बड़ा नाला है जो सीधे समंदर में मिलता है सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं अधिकारी गट्टारी मना रहे हैं क्या ऐसा जनता का मानना है।


Thursday, August 24, 2017

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू


जिस त्योहार का इंतजार लोगों को साल भर रहता है, आख़िरकार वो त्योहार आ गया. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार 25 अगस्त से आरंभ होगा. वहीं महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गणेशोत्सव देश भर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन बात करें महाराष्ट्र की तो यहां की बात ही निराली है. दस दिनों तक गणेशोत्सव का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से यहां मनाया जाता है.

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और इच्छालु लालबाग के राजा की बात ही अलग है. लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ भी कहा जाता है. यह सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल है. इसकी शुरुआत 1934 में हुई थी. इस बार इस मंडल में 4000 से अधिक महिला-पुरुष कार्यकर्ता सेवाएं देंगे. लालबाग के राजा में लोगों को काफी श्रद्धा है इसलिए इसके दर्शन के लिए काफी भीड़ जुटती है. इस साल हर मिनट करीब 1000 से 1200 लोगों के दर्शन का अनुमान है. दर्शन करने वालों की लाइन 5-6 किमी तक लंबी हो जाती है.

इतना ही नहीं पर मन्नतों के देवता लाल बाग के राजा का 51 करोड़ का बीमा हुआ है जिसमें मंडप का 3.50 करोड़ रुपये का बीमा है, 7.5 करोड़ रुपये के गहनों का बीमा है, तीसरे पक्ष के देनदारियों को 10 करोड़ रुपये की राशि और 30 करोड़ रुपये तक की आकस्मिक बीमा राशि के लिए बीमा किया गया है.

इस वर्ष गणेशोत्सव 10 नहीं बल्कि 11 दिनों तक मनाया जाएगा. गणेशोत्सव 25 अगस्त से आरंभ होगा तो वहीं 5 सितंबर को यानी अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा

सैकड़ों कार्याकर्ता के साथ साकीनाका पुलिस थाने में उपस्थित दिखे बहुबली नसीम खान्




अजय शर्मा मुम्बई I
मुंबई में अपने कामो को लेकर चर्चा में रहने वाले चान्दीवली के विधायक नसीम खान ने जन समस्या को लेकर साकीनाका ट्राफ़िक पुलिस इंस्पेक्टर से बात कर हल निकालते हुए अपने सैकड़ों कार्याकर्ता के साथ साकीनाका पुलिस थाने में उपस्थित दिखे बहुबली नसीम खान् I

बहुबली विधान परिषद् भाई जगताप अपने सैकड़ों कार्याकर्ता के साथ वार्ड ऑफ़िस में पहुँचें


शुशान्त वावल मुम्बई I
सान्ताक्रुज़ पूर्व मुम्बई महानगर पालिका के  एच पूर्व वार्ड में आज बहुबली विधान परिषद् भाई जगताप अपने सैकड़ों कार्याकर्ता के साथ वार्ड ऑफ़िस में पहुँचें उनके साथ दिखे युवा नेता सुभाष शुक्ला समस्या है खार पूर्व पाईप लाईन कि, आज उनकी चर्चा शुरू हुई गरीबो के झोपडे को लेकर 
नवी नवेली सहायक महानगरपालिका आयुक्त ससाने किसी के भी झोपडे अवैध दुकान को तोड़ने में कोइ कसर नहीं छोड़ रही है रात में भी वो तोडक कार्र्वाई करती है 

महाराष्‍ट्र: लाउडस्‍पीकर के इस्‍तेमाल पर सरकार को कोर्ट से पड़ी फटकार


महाराष्ट्र सरकार को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नरमी दिखाने पर हाईकोर्ट ने जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि सरकार इस तरह लोगों को ध्वनि प्रदूषण झेलने पर मजबूर नहीं कर सकती. गणेश पंडालों में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार सुबह 6 बजे से रात 12 तक परमिशन देने पर विचार कर रही है.

लेकिन कोर्ट ने सरकार को लाउड स्पीकर के मामले में लताड़ लगा दी है. गणेश पंडालों में लाउड स्पीकर बजाने से लेकर साइलेंस जोन के मुद्दे पर सरकार पंडालों के दबाव में है. इस मामले में सारा मामला कोर्ट में है. कोर्ट ने सरकार को जल्दीबाजी ना करने को कहा है. लेकिन सरकार चाहती है कि इस मुद्दे को गणपति उत्सव शुरु होने से पहले हल कर लिया जाए.

अदालत ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या सरकार लोगों को हवा में रखना चाहती है. अदालत में सरकार ने दोहराया कि साइलेंस जोन तय करने का अधिकार सरकार का है किसी और का नहीं. तब अदालत ने कहा कि अगर आपने अब तक ये तय कर लिया होता तो ये नौबत नहीं आती. हर जगह पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत देना तो आम लोगों को ध्वनि प्रदूषण के बीच छोड़ देना होगा. इसे रोकना ही होगा.

अदालत ने सरकार को नये तरीके से साइलेंस जोन तय करने को कहा है लेकिन सरकार ने अब तक ये तय नही किए. सरकार जब तक साइलेंस जोन तय नहीं करती तब तक पुराने नियम के हिसाब ही ऐसे जोन रहेंगे. रात दस बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत होगी.

Wednesday, August 16, 2017

अमृता फडणवीस कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में घिरी, औरंगाबाद पुलिस पर टिकट बेचने का जिम्मा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस इन दिनों चर्चाओं में है। अमृता के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम की महंगी 51,000 रूपये की टिकट बेचने की कमान पुलिसकर्मियों के हाथों में सौप दी गई है। इस खबर से राजनितिक गलियारों में खलबली मच गई और कांग्रेस ने इस मामले पर सफाई मांगी है।
औरंगाबाद में आज 'पुलिस रजनी' कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री कमल किशोर कदम की संस्था महात्मा गांधी मिशन और औरंगाबाद शहर पुलिस ने मिलकर किया है। अमृता फडणवीस एक कलाकार होने के साथ अच्छी सिंगर भी है इसलिए कार्यक्रम में गायिका मंच से कुछ गीत गाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदा इकठ्ठा करने के लिए 51,000 रूपये के 400 टिकटों को छापा गया है जिसको बेचने का जिम्मा शहर के 15 पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस अफसरों को सौपा गया है। 
कांग्रेस ने औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर सफाई देने को कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने कहा, 'पुलिस आयुक्त को स्पष्ट करना चाहिए कि किसके आदेश पर पुलिस से टिकट बेचने के लिए कहा गया है। उनको साफ करना चाहिए कि क्या टिकट असामाजिक तत्वों को बेचा गया? अगर ऐसा हुआ है तो फिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' 
औरंगाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस लाइव कॉन्सर्ट का टिकट बेचने के लिए 15 थानों के अधिकारियों को कहा गया है।
फिलहाल इस मामले पर बीजेपी और देवेंद्र की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Monday, August 14, 2017

कपिल शर्मा फिर विवाद में, अब कुर्सी को लेकर हुआ सिद्धू से झगड़ा

कपिल शर्मा की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. अब उनका अपने शो के मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू से झगड़ा होने की खबरें आ रही हैं. यह विवाद सिद्धू की कुर्सी को लेकर है. मामला ये है कि सिद्धू को बीमार थे. उन्हें तेज बुखार था. ऐसे में कपिल के शो की संडे के लिए शूटिंग रुक गई. इसके साथ ही उनकी कुर्सी भी सूनी हो गई.

लेकिन ने कपिल ने सिद्धू के लौटने का इंतजार नहीं किया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को बैठा दिया. यह बात सिद्धू को नागवार गुजरी और उन्होंने कपिल को फोन कर लताड़ दिया. कपिल ने सिद्धू को पूरी बात समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

कपिल शर्मा के साथ चैनल ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट, बंद नहीं होगा शो

एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू द्वारा इस तरह नाराजगी जताने के बाद कपिल की टीम ने तत्काल अर्चना पूरन सिंह को फोन किया और बताया कि उन्हें शूटिंग के लिए नहीं आना है. इस शो में मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा को शामिल होना था.
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कई बार कपिल के शो के लिए टाइम एडजस्ट‍ किया है, उस समय भी जब उनका मुंबई में रहने का इंतजाम नहीं था. उन्होंने दो से तीन दिन पहले भी शो की शूटिंग की है, ताकि समय पर इसकी एडिटिंग की जा सके. ऐसे में कपिल द्वारा इतनी जल्दी अपना विकल्प खोजा जाना सिद्धू को नागवार गुजरा. हालांकि यह बात जानने लायक है कि सिद्धू अर्चना से इतने खफा क्यों रहते हैं.

15 वर्ष से अटका कुर्ला सबवे दिवाली के पूर्व शुरु होगा

 बहुप्रतिक्षित कुर्ला पूर्व और पश्चिम को जोड़नेवाला ऐसा कुर्ला सबवेे का काम लगभग पूर्ण हुआ है औए दीवाली के पहले आम लोगों के लिए खुलेगा। मध्य रेलवे ने  3.84 करोड़ अबतक खर्च किया हैं वहीं मध्य रेलवे ने 2.11 करोड़ और मनपा 2.94 करोड़ ऐसे कुल मिलाकर  5.05 करोड़ खर्च किए हैं।

 

कुर्ला सबवेे का काम यह पिछले 15 वर्षो से प्रलंबित हैं। मनपा और मध्य रेलवे में आपसी समन्वय न होने के चलते काम अटक गया था। मनपा के मुख्य अभियंता एस ओ कोरी ने बताया कि कुर्ला सबवे की कुल लंबाई 129.90 मीटर, चौड़ाई 7.60 मीटर और उंचाई 2.60 मीटर इतनी हैं। मनपा ने सिर्फ पश्चिमी छोर का अप्रोच रोड़ का काम किया हैं जिसका कुल  खर्च रु. 2 करोड़ 94 लाख 88 हजार 383 हैं।  यह काम करने के लिए मे.जे.एल.कंस्ट्रक्शन कंपनी की नियुक्ती की गई हैं। काम शुरु करने की तारीख 15 फरवरी 2016 थी।  अबतक रेलवे प्रशासन ने रु. 3 करोड़ 84 लाख 43 हजार रकम खर्च की हैं।  सोलापूर की मेसर्स महेश रुपचंदाणी कंपनी ने दिनांक 21 अक्तूबर 2014 को काम शुरु किया था।  इसका काम मध्य और हार्बर रेलवे की पटरियों से तले हो रहा हैं।




अनिल गलगली के अनुसार करोड़ों का खर्च करने के बाद भी पिछले 15 वर्षों से कुर्ला सबवे शुरु नहीं हो पाया हैं। कुर्ला सबवे शुरु होते ही उसका लाभ हजारों पैदल चलनेवाले नागरिकों को तो होगा ही साथ ही में रेलवे की दुर्घटना की संख्या में गिरावट आने में मदद होगी, ऐसा विश्वास अनिल गलगली ने व्यक्त किया हैं।

प्रथम फ़ोटो - काम के पहले का फोटो
द्वितीय फोटो- काम के बाद का फोटो

Sunday, August 13, 2017

सरकार द्वारा किसानों के साथ नईन्साफ़ी, मुंबई के किसानों की लिस्ट सरकार के पास नहीं

अनिल गलगली ( मुम्बई. )

छ्त्रपती शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना अंतर्गत मुंबई शहर और मुंबई उपनगर स्थित किसानों की नाम के साथ वाली लिस्ट सरकार के रेकॉर्ड न होने का चौंकाने वाला क़बूलनामा महाराष्ट्र सरकार ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को उपलब्ध कराई हुई जानकारी में किया हैं। मुंबई में 813 किसान होने की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जाहीर करने के बाद सभी स्तर से आश्चर्य व्यक्त हुआ था। 

 आरटीआई कार्यक्रमाची अनिल गलगली ने महाराष्ट्र सरकार से छ्त्रपती शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना अंतर्गत मुंबई शहर और मुंबई उपनगर स्थित किसानों की नाम वाली लिस्ट मांगी थी।  महाराष्ट्र सरकार के सहकार मार्केटिंग और वस्त्रोद्योग विभाग के जन सूचना अधिकारी दि. म. राणे ने अनिल गलगली को बताया कि राज्यस्तरीय बँकर्स समिती से सरकार को जानकारी  प्राप्त थी। उसी के तहत मुंबई शहर में 694 किसानों के पास बकाया कर्ज रु 45.04 करोड़ और मुंबई उपनगर में 119 किसानों के पास बकाया  कर्ज रु 0.12 होने की जानकारी मोटे तौर पर बताई गई थी।  मुंबई शहर और मुंबई उपनगर स्थित किसानों की नाम वाली लिस्ट सरकार के रेकॉर्ड पर उपलब्ध नहीं हैं। यह जानकारी संबंधित बैंकों के पास उपलब्ध हैं।

राज्य सरकार ने किसानो की कर्जमाफी निर्णय लेने के बाद सभी किसानों की लिस्ट सार्वजनिक की थी। इसी दौरान मुंबई में किसान होने को लेकर उसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल करते हुए जांच कर कर्जमाफी देने का स्पष्टीकरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था। अनिल गलगली के अनुसार सरकार के पास लिस्ट ही न होते हुए मोटे तौर पर उपलब्ध जानकारी मुख्यमंत्री को देना, यह प्रशासकीय कामकाज के नजरिए गंभीर मामला हैं। 
Attachments area

Tuesday, August 8, 2017

मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा: आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, लगा जाम

मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया है. इसके कारण बुधवार सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया है. मोर्चे को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ऐहतियात बरतने की बात कह चुकी है. #MarathaKrantiMorcha रैली के कारण ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे लंबा जाम लगा है. वहीं लगभग 300 लोग जीजामाता उद्यान जाने कि लिए कांदिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे है.

क्यों निकाला जा रहा है मोर्चा?

राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने और अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में मराठा शांति मोर्चा का आयोजन पिछले कुछ महीनों में जा रहा है. अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में ये मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है. मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं. पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था. लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है.

दक्षिण मुंबई के 500 स्कूल बंद

मराठा मोर्चे की वजह से महानगर में ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया. राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली व भायखाले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Saturday, August 5, 2017

उच्च न्यायालय के पत्र को दरकिनार कर मनपा अधिकारी बिना नोटिस जारी किए प्रत्येक माह तोड़ते हैं मेरा झोपड़ा - छाया काम्बली


अजय शर्मा ( मुम्बई )
बान्द्रा पश्चिम की एक घटना प्रकाश में आयी है जिसमे पिडित महिला हक्क के खातिर महानगरपालिका एच पश्चिम वार्ड में आर टी आई आवेदन करती है तो उसके झोपड़ा मनपा अधिकारी बिना नोटिस दिए तोड़ देते हैं इस घटना कि जानकारी अतिरिक्त आयुक्त  कुन्दन मैडम को भी है लेकिन पिडिता की कोइ सुनवाई नहीं।
        इमारत व कारखाना विभाग में सहायक अभियन्ता को आर टी आई आवेदन करने के बाद जब जवाब सही नहीं मिलता है तब पिडीता छाया काम्बली प्रथम अपील करती है तब जवाब गुमराह पूर्वक और अत्याचार से भरा हुआ मिलता है कि इन्स्पेक्शन करो लेकिन कोइ अधिकारी अपने स्थान पर नहीं मिलता है मा. बॉम्बे उच्च न्यायालय ने छाया काम्बली के लिखित पत्र पर मनपा आयुक्त को आदेशित पत्र भेजा है जो उपर इस खबर में प्रकाशित है मनपा के कुछ अधिकारी कार्डोज़ नामक इसाई व्यक्ति के इशारे पर इस हिंदू पिडित महिला का झोपड़ा बिना नोटिस जारी किए बार बार तोड़ कर कार्डोज़ कि अपराधिक गतिविधि को मदद पहूंचा रहे हैं कार्डोज़ उस झोपड़े को हड़पना चाहता है। बान्द्रा पश्चिम में महानगरपालिका सिर्फ़ इसी का ही झोपड़ा तोड़ती है ये भी एक पहेली है और पुलिस में भी इसकी सुनवाई नहीं होती है पुलिस प्रशासन पर एक सवाल खड़ा करने वाली बात है 


आज पुनह पिडिता काम्बली के घर के दो शट्टर को बिना नोटिस दिए तोड़ दिया गया है इस घटना कि पुष्टी के लिए कि किस अधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई जब कुन्दन मैडम को और डि एम सी को फोन के जरिए सम्पर्क करने कि कोशिश कि गयी तो घन्टी बजी पर फोन नहीं पिक अप किया गया पिडिता ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी जी सहित मुम्बई पुलिस आयुक्त, तीनो सह आयुक्त और परि. 9 के सेल फोन पर संदेश भेज कर मदद कि गुहार लगाई अब देखना यह कि इस मामले में पुलिस कहाँ तक पिडिता को न्याय दिलवाने में कदम उठाती है 

Friday, August 4, 2017

भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले प्रकाश मेहता, CM कहेंगे तो छोड़ दूंगा मंत्रालय

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है. राज्य सरकार में हाउसिंग विभाग के मंत्री प्रकाश मेहता पर नियमों की अनदेखी कर जमीन एक बिल्डर को देना का आरोप है. जिसके कारण विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है. अब खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर पार्टी प्रकाश मेहता पर कार्रवाई हो सकती है. प्रकाश मेहता ने कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं, मुझे सीएम जो भी आदेश देंगे उसका पालन करूंगा. अगर CM कहेंगे तो मंत्रालय छोड़ दूंगा.

सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने बीजेपी महासचिव और महाराष्ट्र बीजेपी की प्रभारी सरोज पांडेय को इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा करने के आदेश दे दिए हैं. पार्टी प्रकाश पर कोई बड़ा फैसला कर सकती है.

आपको बता दें कि मंत्री प्रकाश मेहता पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के ताडदेव इलाके की जमीन नियमों की अनदेखी कर एक बिल्डर को दे दी थी.

इतना ही नहीं मेहता ने अपने आदेश में ये भी लिखा कि सीएम फडणवीस को भी इस फैसले के बारे में अवगत कराया गया था. जो जगह इस बिल्डर को दी गई है वो बेहद प्राईम लोकेशन है. विपक्ष का आरोप है कि प्रकाश मेहता के इस फैसले से बिल्डर को कम से कम 500 करोड़ का फायदा होगा और इसके ऐवज में बिल्डर से मंत्री प्रकाश मेहता को करोड़ों रुपए मिले हैं.

विपक्ष के आरोपों पर सदन में जवाब देते हुए सीएम फडणवीस ने बताया कि उन्हें इस जमीन आवंटन की कोई जानकारी नहीं दी थी और मंत्री प्रकाश मेहता के फैसले को रद्द कर दिया गया है. इतना ही नहीं इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी सीएम फडणवीस ने दे दिए हैं.

Thursday, August 3, 2017

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का काम अगले महीने शुरू होगा

मुंबई। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भूमिपूजन करेंगे। इसी के साथ इस बहुप्रतीक्षित हाईस्पीड ट्रेन परियोजना को 2023 में पूरा करने की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।
रेल मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे सितंबर में भारत आ रहे हैं। इस दौरान 12-20 सितंबर के बीच वह अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। रेलमंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार वैसे तो कुल 508 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का 92 फीसद (468 किमी) हिस्सा एलीवेटेड होगा। परंतु मुंबई के भीतर का 2 फीसद भाग (13 किमी) जमीन पर तथा 6 प्रतिशत (27 किमी) समुद्र के नीचे सुरंग से होकर गुजरेगा।
भूमि के अधिग्रहण का ज्यादातर कार्य पूरा कर लिया गया है। इसलिए परियोजना को शुरू करने में अब कोई अड़चन शेष नहीं रही है। प्रभु ने लोकसभा में सांसदों को भी आश्वस्त किया कि सुरक्षा पर पूरी नजर है।
नई कीमत के अनुसार अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर अब 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। जिसमें से 88 हजार करोड़ रुपये जापान से कर्ज के तौर पर मिलेंगे। यह कर्ज 0.1 फीसद के नगण्य ब्याज पर मिलेगा और भारत इसे पचास वर्षो में चुकाएगा। कर्ज चुकाने की शुरुआत 15 वर्षो के भीतर करनी होगी। शेष राशि रेलवे की ओर से लगाई जाएगी।
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन मात्र दो घंटा सात मिनट में अपना सफर पूरा करेगी। इसके रास्ते में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, वोइसर, विरार, ठाणे तथा बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स के नाम शामिल हैं। बुलेट ट्रेन की आपरेटिंग स्पीड 320 किलोमीटर तथा अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बाकी समय स्टॉपेज में खर्च होगा।
जापानी रिपोर्ट के मुताबिक शुरू में बुलेट ट्रेन में दस कोच (कार इंजन) के साथ 750 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। आगे चलकर इस क्षमता को 16 कोच तथा 1200 यात्रियों तक बढ़ाया जा सकता है। रोजाना 35 फेरों के हिसाब से इसमें 36 हजार लोगों के सफर करने का अनुमान है। बाद में यह संख्या बढ़कर 1.86 लाख तक पहुंच सकती है।
बुलेट ट्रेन में राजधानी के मुकाबले सवा से डेढ़ गुना तक किराया देना पड़ सकता है। इसमें दो श्रेणियां होंगी। ईकोनामी क्लास का किराया राजधानी के फ‌र्स्ट एसी से लगभग डेढ़ गुना, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का दो गुना होगा। इस हिसाब से इकोनामी क्लास के लिए लगभग 3000 रुपये तथा एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 4000 रुपये अदा करने पड़ सकते हैं।

Wednesday, August 2, 2017

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुम्बई यूनिर्वसिटी कालीना कैंपस के बाहर किया प्रदर्शन




महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुम्बई यूनिर्वसिटी कालीना कैंपस के बाहर किया प्रदर्शन सैंकड़ों कार्याकर्ताओ का जमावडा दिखा, मुद्दा है शिक्षा में कमज़ोरी प्रदर्शन में देखे दिग्घज नेता संतोष शिन्दे और गजेंद्र जोशी उर्फ़ गजा I

डिजिटल ठगीः मुंबई की महिला उद्यमी को ब्लैकमेल कर उगाहे 10 लाख!

आधुनिक डिजिटल युग में अब ठग भी डिजिटल तरीकों से शिकार ढ़ूंढने लगे है. मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. मुंबई में एक डिजिटल कंटेंट फर्म चलाने वाली नियति शाह नामक एक महिला व्यवसायी को एक दिन अचानक किसी ने फोन किया और दावा किया कि उसके पास नियति की फर्म से जुड़े कुछ संवदेनशील दस्तावेज मौजूद हैं .फोन पर मौजूद शख्श ने पहले नियति को दस्तावेजों को सरकारी एंजेंसियों को सौंपने का डर दिखाया फिर चुप रहने के एवज में 10लाख रुपए ऐंठ लिए. रवीन्द्र खेड़ा नामक 60 वर्षीय यह ठग फिलहाल मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है.ब्लैकमेलर  के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि अकेले महाराष्ट्र में ही रवींद्र खेड़ा अब तक 25अधिक कंपनियों को ठग चुका है.

ब्लैकमेलर की ऐसे बनी शिकार महिला उद्यमी
मुंबई में एक शॉर्टफॉरेमट्स डिजिटल फर्म की मालकिन नियति शाह के मुताबिक उनके फर्म के सभी काम व्हाइट में होते है और एक दिन एक आदमी का उनके पास फोन आया और उसने कंपनी से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज को उजागर करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की. नियति को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन जब ब्लैकमेलर ने शाह को उनके क्रेडिट ट्रांजेक्शन और पेमेंट डीटेल्स की जानकारी दी तो नियति के होश उड़ गए.
व्हॉट्सएप पर भेजा कॉरपोरेट बैंक स्टेटमेंट
क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी ब्लैकमेलर द्वारा उजागर किए जाने के बाद भी नियति शाह अब भी आश्वस्त थी कि जब उन्होंने कोई ब्लैक काम नहीं किया तो डरने की जरूरत नहीं क्या है, लेकिन कुछ दिन बाद जब ब्लैकमेलर खेड़ा ने नियति के के व्हॉट्सएप नंबर पर फर्म के कॉरपोरेट बैंक का स्टेटमेंट की कापी भेजा तो नियति बुरी तरह से डर गईं और खेड़ा की ब्लैकमेलिंग की शिकार होने से नहीं बच पाईं.
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates