जोबट (शाहरुख खत्री की रिपोर्ट )अलीराजपुर जिले के जोबट नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में अटल चौराहे के पास राजेन्द्र सोनी के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। इस मकान में किराये दार भवर नाई रहता है। मौके पर फायर बिग्रेड व 100 डायल पहुँची। फायर फाइटर की टीम व नगरवासियो द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से बाजार में भगदड़ मच गई। आग का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। अभी तक नुकसान की पुष्टि नही हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरी दिवार -आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवाओ पर गिरी दीवार मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवा अर्पित जैन व राहुल राठौड़ कच्चे मकान की दीवार पकड़ कर खड़े थे कि अचानक दीवार टूटने से दो युवक छत से नीचे गिरे। जिन्हें 100 डायल से जोबट सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहाँ इलाज चल रहा है
Showing posts with label ताज़ा ख़बर. Show all posts
Showing posts with label ताज़ा ख़बर. Show all posts
Wednesday, February 28, 2018
Monday, February 26, 2018
दर्ज हो सकता है बोनी कपूर का बयान, श्रीदेवी का शव आज भी नहीं पहुंचेगा मुंबई!
नई दिल्ली/दुबई/मुंबई, बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Shridevi) का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जा सकेगा, इसके आसार काफी कम है. दुबई पुलिस के मुताबिक, श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और उसे भारतीय दूतावास को सौंपा जा चुका है. दुबई पुलिस ने अब इस मामले को सरकारी अभियोजन को सौंप दिया है जो आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा.
इस बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात सामने नहीं आई है लेकिन गल्फ न्यूज के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई. उनके शरीर में अल्कोहल भी पाया गया है.
पति बोनी कपूर से पूछताछ!
स्थानीय खबरों के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 4 घंटे तक उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ भी की थी. दुबई पुलिस के 4 अधिकारियों ने मौत के मामले में बोनी से कैमरों के बीच पूछताछ की है. बोनी के अलावा राशिद अस्पताल में श्रीदेवी को लाने वाले 3 अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है. आज फिर से बोनी कपूर का बयान लिया जा सकता है.
आज नहीं आ पाएगा पार्थिव शरीर!
यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंप दी है. लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों को गुजरना है, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है. दुबई में ऐसे मामलों में 2 से 3 दिन का वक्त भी लगता है. खबरों के मुताबिक पार्थिव शरीर के आज भारत पहुंचने की उम्मीद कम है, क्योंकि पार्थिव शरीर को फिलहाल लेप लगाने के लिए भेजा गया है और अब भी पूरी प्रक्रिया में 4-5 घंटों का वक्त और लग सकता है.
पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर (Shridevi dead body) से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. पुलिस के अनुसार, अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही पार्थिव शरीर भारत ले जाया जाएगा. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है.
क्यों हो रही थी देरी?
दरअसल, श्रीदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को ही हो चुका था, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी हुई थी. इसी कारण श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट भी अभी तक नहीं बना था. अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में ही था. कानूनी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लगने के कारण लगातार देरी होती गई.
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया है कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा. वहीं, दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, 'पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.' सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा.
Sunday, February 25, 2018
सीएम शिवराज ने श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि, कहा- कला जगत के लिए बड़ी क्षति
मध्य प्रदेश I मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी. शिवराज ने कहा कि एक बड़ी औऱ उम्दा अदाकारा हमारे बीच नहीं रही.
सीएम ने कहा कि अदाकारा का यूं दुनिया से चले जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाना दुखद है.
शिवराज ने कहा कि अपने अभिनय से उन्होंने पूरे देश को प्रभावित किया. वो बहुत कम उम्र में इस दुनिया से विदा हो गईं. मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.
Saddened by the untimely demise of actress #Sridevi. Through versatile performances in her entire career she touched the hearts of millions of people. My deepest condolences to the family and fans.
स्वच्छता में छिपा है सुखमय जीवन का सार : शिवराज
मध्य प्रदेश I मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन वही है, जो दूसरों के लिए जिया जाए. ऐसे प्रमाणिक जीवन का सबसे अच्छा मापदण्ड स्वच्छता है, और स्वच्छता में ही ईश्वर, स्वास्थ्य, सुंदरता, आनंद और प्रसन्नता है.
मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर नगर निगम द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में नागरिकों से आह्वान किया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश को स्वच्छता सर्वेक्षण में 'नम्बर वन' बनाने के लिए सबका योगदान भी 'नम्बर वन' का होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया.
चौहान ने आगे कहा, "प्रदेश में स्वच्छता की प्रतियोगिता का वातावरण निर्मित हुआ है. प्रदेश के महानगरों और नगरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो रही है. अच्छे कार्य के लिए प्रतियोगिता सार्थक और सुखद है. आस-पास का परिवेश, वातावरण, संस्थान स्वच्छ हो. यह अकेले नगर निगम और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सबका परम कर्तव्य है. नागरिकों के सहकार से ही स्वच्छता सुनिश्चित होगी."
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आई है. पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में चयनित 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 22 शहर शामिल थे. पहला स्थान इंदौर का और दूसरा भोपाल का था. स्वच्छता अभियान से नया वातावरण निर्मित हुआ है. लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने में संकोच करने लगे हैं. कहीं भी कूड़ा फेंकने के बजाय उसे रखकर बाद में सही स्थान पर फेंकते हैं. जिम्मेदारी का यह भाव अत्यंत सुखद है."
मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर नगर निगम द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में नागरिकों से आह्वान किया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश को स्वच्छता सर्वेक्षण में 'नम्बर वन' बनाने के लिए सबका योगदान भी 'नम्बर वन' का होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया.
चौहान ने आगे कहा, "प्रदेश में स्वच्छता की प्रतियोगिता का वातावरण निर्मित हुआ है. प्रदेश के महानगरों और नगरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो रही है. अच्छे कार्य के लिए प्रतियोगिता सार्थक और सुखद है. आस-पास का परिवेश, वातावरण, संस्थान स्वच्छ हो. यह अकेले नगर निगम और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सबका परम कर्तव्य है. नागरिकों के सहकार से ही स्वच्छता सुनिश्चित होगी."
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आई है. पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में चयनित 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 22 शहर शामिल थे. पहला स्थान इंदौर का और दूसरा भोपाल का था. स्वच्छता अभियान से नया वातावरण निर्मित हुआ है. लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने में संकोच करने लगे हैं. कहीं भी कूड़ा फेंकने के बजाय उसे रखकर बाद में सही स्थान पर फेंकते हैं. जिम्मेदारी का यह भाव अत्यंत सुखद है."
Friday, December 1, 2017
LIVE: यूपी निकाय चुनाव : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की सरकार
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश और अब शहर के चुनाव में अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 16 सीट में से 14 पर जीत दर्ज की। दो सीट पहली बार मेयर के चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है।
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते, कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पीछे बीजेपी ने बढ़त बनाई।
फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।
मेयर पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिली । मेयर पद के चुनाव में बीते वर्ष सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर हैं।
लखनऊ: संयुक्ता भाटिया -जीतीं (बीजेपी)
इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता -जीतीं (बीजेपी)
अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय-जीते (बीजेपी)
मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल -जीते(बीजेपी)
मथुरा: मुकेश आर्यबंधू -जीते(बीजेपी)
बरेली: उमेश गौतम - जीते (बीजेपी)
कानपुर: प्रमिला पाण्डेय-जीतीं (बीजेपी)
अलीगढ़: मोहम्मद फुरकान-जीते(बसपा)
गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी)
वाराणसी: मृदुला जायसवाल - जीतीं(बीजेपी)
गाजियाबाद: आशा शर्मा -जीतीं (बीजेपी)
मेरठ: सुनीता वर्मा-जीतीं (बसपा)
आगरा: नवीन जैन जीते (बीजेपी)
झांसी: रामतीरथ-जीते (बीजेपी)
सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी)
फिरोजाबाद: नूतन ठाकुर- जीतीं (बीजेपी)।
Sunday, November 26, 2017
सवारी वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
देहरादून में बडकोट के नगांणगावं- कुर्सिल मोटर मार्ग में नगांण गावं के पास शनिवार शाम बजे एक सवारी वाहन दुघर्टनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा. इस वाहन में 12 लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई जो कुर्सिल गावं के ही रहने वाले थे. सवारी वाहन बडकोट से कुर्सिल गावं की ओर जा रहा था. हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को बडकोट के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से तीन घायलों को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है.
पीड़ितों के मुताबिक बडकोट से कुर्सिल गावं जा रहे वाहन का अचानक पिक उप टूट गया जिसके कारण वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. बडकोट थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया.
Saturday, November 18, 2017
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को इस साल इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मिलेगा. साल 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और वैश्विक स्तर पर भारत का औहदा बढ़ाने के लिए उन्हें इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा.
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के अनुसार, सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली एक अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया.
ट्रस्ट सचिव सुमन दुबे ने इस संबंध में बयान जारी कर यह जानकारी दी.
मनमोहन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री काल में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. मनमोहन सिंह भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पीएम के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे किए.
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के अनुसार, सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली एक अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया.
ट्रस्ट सचिव सुमन दुबे ने इस संबंध में बयान जारी कर यह जानकारी दी.
मनमोहन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री काल में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. मनमोहन सिंह भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पीएम के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे किए.
118 देशों की सुंदरियों पर ऐसे भारी पड़ीं मानुषी, मिस वर्ल्ड के ताज से भारत को नाज
भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिया में अंतिम पांच प्रतिभागियों में शामिल होने के बाद भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वो सब पर भारी पड़ गईं. प्रतियोगिता में कुल 118 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की थी. मानुषी सभी पर भारी पड़ गईं. भारतीय सुंदरी को यह खिताब 17 साल के बाद मिला है.
शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा (प्रोफेशन) सर्वाधिक वेतन का हकदार है? इस पर मानुषी ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं. मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन या सम्मान का हकदार है.
खिताब के आखिरी दौर के मुकाबले से पहले मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि आज 67वें मिस वर्ल्ड का फिनाले है. मैं यह बयां नहीं कर सकती कि इस सफर का हिस्सा बनकर मैं कितनी खुश हूं. मैं बहुत सारे अच्छे लोगों से मिली और शानदार यादें हैं.
बता दें कि मानुषी ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है. मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ. अपने खान-पान से लेकर अपने लुक्स बॉडी लैंग्वेज और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए आसान नहीं था. मानुषी की लाइफ काफी डिस्पिलिंड रही.
शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा (प्रोफेशन) सर्वाधिक वेतन का हकदार है? इस पर मानुषी ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं. मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन या सम्मान का हकदार है.
खिताब के आखिरी दौर के मुकाबले से पहले मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि आज 67वें मिस वर्ल्ड का फिनाले है. मैं यह बयां नहीं कर सकती कि इस सफर का हिस्सा बनकर मैं कितनी खुश हूं. मैं बहुत सारे अच्छे लोगों से मिली और शानदार यादें हैं.
बता दें कि मानुषी ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है. मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ. अपने खान-पान से लेकर अपने लुक्स बॉडी लैंग्वेज और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए आसान नहीं था. मानुषी की लाइफ काफी डिस्पिलिंड रही.
Tuesday, November 14, 2017
यशवंत सिन्हा ने जेटली को बताया बोझ, कहा- देशवासियों को उनका इस्तीफा मांगने का हक
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर करारा हमला बोला है. जीएसटी की विफलताओं का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि देशवासियों को हुई मुश्किलों के लिए जेटली को पद से इस्तीफा देना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता को जेटली बोझ लगते हैं. आपको बता दें कि अरुण जेटली गुजरात से ही राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं.
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना कर रहे सिन्हा ने अहमदाबाद में आरोप भी लगाया कि सभी पहलुओं पर विचार किये बिना ही जीएसटी को लागू कर दिया गया. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को नोटबंदी और जीएसटी के रूप में एक के बाद एक दो झटके लगे है.
यशवंत सिन्हा को ‘लोकशाही बचाओ आंदोलन’ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव और अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति के बारे में विचार रखने करने के लिए गुजरात बुलाया था. सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमारे वित्त मंत्री गुजरात से नहीं हैं और वह यहां से राज्यसभा में चुने गये हैं. वह गुजरात की जनता पर बोझ हैं. अगर उन्हें यहां से नहीं चुना जाता तो एक गुजराती को मौका मिलता’. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री केवल एक व्यवस्था में विश्वास करते हैं कि ‘चित्त भी मेरी, पट्ट भी मेरी’.
सिन्हा ने कहा कि अगर जीएसटी की दरें तय करते समय उचित तरीके से ध्यान दिया जाता तो इस तरह की विसंगतियां और अराजकता से बचा जा सकता था. उन्होंने कहा, ‘वह देश में गहराई तक दोषपूर्ण कर प्रणाली लागू करने का श्रेय नहीं ले सकते और इस देश की जनता को भलीभांति इस मांग को उठाने का अधिकार है कि उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए’.
आपको बता दें कि जेटली ने कुछ दिन पहले कहा था कि सिन्हा 80 साल की उम्र में काम की तलाश कर रहे हैं. इस पर सिन्हा ने कहा कि वह अब भी तंदुरुस्त हैं और उन लोगों की तरह नहीं हैं जो बैठकर भाषण देते हैं. उनका इशारा संसद में बजट भाषण के बीच में जेटली के बैठ जाने की तरफ था.
नाम लिये बिना सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.
Monday, November 6, 2017
2019 में कांग्रेस सत्ता में आई तो GST पूरी तरह से बदल देंगे: राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि केंद्र में 2019 में उनकी पार्टी की सरकार आने पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव किये जाएंगे ताकि व्यापारियों, ग्राहकों और अन्य तबकों को राहत दी जा सके.
राहुल ने कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार इस पर्वतीय राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर अन्य राज्यों से कम है. विकास के मानदंडों पर हिमाचल प्रदेश भाजपा शासित गुजरात से कहीं बेहतर है.
उन्होंने मोदी पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनिंदा तरीके से बोलने का आरोप लगाते हुए पूछा कि भाजपा ने जिन रोजगारों का वादा किया था, वे कहां हैं? कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने कभी व्यापमं घोटाले की बात नहीं की. ललित मोदी घोटाले या अन्य किसी मामले की बात नहीं की जो भाजपा शासित राज्यों में सामने आए हैं.
हिमाचल के पोंटा साहिब, चंबा और नगरोटा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘हम 2019 में सत्ता में आने पर जीएसटी में पूरी तरह बदलाव करेंगे ताकि इससे प्रभावित हुई जनता की परेशानियां कम हों.’ उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन का उद्देश्य छोटे कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं और किसानों की दुर्दशा को उजागर करना है जिन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.
चीन के साथ तुलना करते हुए राहुल ने कहा कि वह हर 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है वहीं मोदी सरकार केवल 450 लोगों को रोजगार देती है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की प्रमुख जिम्मेदारी बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार निर्माण होना चाहिए.’ राहुल ने कहा कि यह नहीं किया जा रहा जो विश्वासघात है.
नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया में काला धन कहां मिला.
नोटबंदी को 'ब्लंडर' मानें मोदी, इकोनॉमी को सुधारने के लिए करें कामः मनमोहन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को 'विनाशकारी आर्थिक नीति' (कैटस्ट्रॉफिक इकोनॉमी पॉलिसी) करार दिया है और कहा है कि इससे असमानता बढ़ सकती है और भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में यह 'अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक विपत्ति' साबित होगी.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि इस 'भारी गलती' को स्वीकार करें और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए आम सहमति की दिशा में काम करें.
उन्होंने कहा, 'नोटबंदी एक विनाशकारी आर्थिक नीति साबित होने जा रही है. इसके कारण कई तरह की आर्थिक, सामाजिक, प्रतिष्ठात्मक और संस्थागत क्षति हुई है. जीडीपी का गिरना आर्थिक नुकसान का महज एक संकेतक है. इसका हमारे समाज के गरीब तबकों पर और व्यापार पर जो असर हुआ है, वह किसी आर्थिक सूचक की तुलना में कहीं अधिक हानिकारक है.'
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'इसका (नोटबंदी का) तुरंत असर नौकरियों पर पड़ा है. हमारे देश की तीन चौथाई गैर-कृषि रोजगार छोटे और मझोले उद्यमों के क्षेत्र में हैं. नोटबंदी से इस क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. इसलिए नौकरियां चली गईं और नई नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं.'
Sunday, November 5, 2017
PM मोदी का प्रहार, इंदिरा कर देतीं नोटबंदी तो मुझे जरूरत न पड़ती
हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मी उफान पर है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक के बाद एक कुल तीन रैलियां कर हिमाचली जनता से कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. पीएम ने ऊना, पालमपुर और फिर कुल्लू में रैलियां कीं. इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पेड़ और उसकी जड़ जैसा साथ है. मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक पर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से पांच माफियाओं को खत्म करने की बात की.
कुल्लू में पांच माफियाओं की बात
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पार्टी की ओर से सहयोग किए जाने का वादा करते हुए कहा कि इस पर्वतीय राज्य को पांच माफियाओं - खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया से मुक्त कराने की जरूरत है.
कांग्रेस और भ्रष्टाचार पेड़ और जड़ जैसे
कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते, वे एक पेड़ और इसकी जड़ों की तरह हैं. भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना करने के बाद उसके सभी नेता जमानत पर रिहा हैं और वे लोग भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात कर रहे हैं. भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी की एक मात्र पहचान है.
पालमपुर में वीरभद्र पर निशाना
हिमाचल के पालमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली कर बीजेपी के लिए वोट मांगे. पीएम ने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को पानी वाले मुख्यमंत्री, पर्यटन वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग की उसका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी योजनाओं के जरिए मध्यम वर्ग को लाभ हो रहा है.
कांग्रेस सिर्फ शोक मना सकती है
नोटबंदी की पहली बरसी पर कांग्रेस के कालाधन दिवस पर पीएम मोदी ने निशाना साधा कि कांग्रेस मेरा पुतला जला रही है क्योंकि जिन लोगों ने बेईमानी से पैसा बनाया है उन्हें सजा तो भुगतनी होगी. मोदी ने कहा की जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें पाई-पाई का हिसाब देना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब शोक मनाने के अलावा कुछ भी नहीं बचा है. मुझे मेरे पुतले फूंके जाने का डर नहीं है. भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई नहीं रुकेगी. नोटबंदी ने कांग्रेस के लोगों की नींद उड़ा दी और उन लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है.
ऊना में बोले- 20 साल में पहली बार ऐसा माहौल
हिमाचल के ऊना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 20 साल से एक भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जब हिमाचल न आया हूं, लेकिन 20 साल में मैंने इस बार की तरह चुनाव नहीं देखा. उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में बीजेपी की आंधी चल रही है. पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव कोई पार्टी या नेता नहीं बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है. कांग्रेस सल्तनत को सबक सिखाने का फैसला जनता ने कर लिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा एकतरफा चुनाव कभी नहीं हुआ और प्रचार में भी मजा नहीं आ रहा है.
राम मंदिर केसः कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- हिन्दुओं के पक्ष में जाएगा SC का फैसला
देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राम जन्मभूमि के मामले में हिन्दुओं का पक्ष इतना मजबूत है कि सुप्रीम कोर्ट में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरह जीत मिलेगी. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वो यह बात कानून मंत्री की हैसियत से नहीं, बल्कि रामलला और हिन्दुओं के वकील के रूप में कह रहे हैं.
देश के आईटी और कानून मंत्री रविशंकर पटना के बख्तियारपुर में एक समारोह में बोल रहे थे. रविशंकर प्रसाद ने यहां खुलकर राममंदिर के पक्ष में वकालत की और कहा कि जब उन्होंने देखा कि धर्म की क्रांति होनी है तो वे रामलला के वकील बनकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में खड़े हो गए.
रविशंकर प्रसाद इन बातों को कई बार दोहरा चुके हैं. हाल ही में आरा के महायज्ञ के दौरान भी उन्होंने ऐसी ही बात कही थी. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि को लेकर मुकदमे में हाईकोर्ट से जीत मिली है. इस मामले में हिन्दुओं के पक्ष में इतना सबूत है कि सुप्रीम कोर्ट में भी जीत मिलेगी.
उन्होंने कहा, 'इलाहाबाद हाइकोर्ट ने फैसला कर दिया है, जहां प्रभु विराजमान हैं, जहां हिन्दू मानते हैं कि राम का जन्म हुआ है, उसे कानूनी मान्यता मिल गई है. हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि दूसरा पक्ष बाबरी मस्जिद को साबित करने में विफल रहा है. आज मामला सुप्रीम कोर्ट में है.
प्रसाद ने कहा कि देश के कानून मंत्री के रूप में नहीं, रामलला और हिन्दुओं के वकील के रूप में बात कर रहा हूं कि उस केस में हिन्दुओं के पक्ष में इतना सबूत है कि हाईकोर्ट में जीते हैं और अब सुप्रीम कोर्ट में भी ताल ठोंककर जीतेंगे.
अपने अभिनंदन समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बख्तियारपुर के लाखानपुरा गांव को गोद लेने और आईटी सेंटर खोलने की घोषणा की.
Friday, November 3, 2017
पत्रकारों के लिए सबसे असुरक्षित देश है पाकिस्तान
प्रेस की स्वतंत्रता के संबंध में एक अंतर्राष्ट्रीय संकेतक ने पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है. इस सूची में फिलीपींस और बांग्लादेश भी शामिल हैं. इंटरनेशनल मीडिया एडवोकेसी ग्रुप के रिपोर्टरों द्वारा, तैयार वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पाकिस्तान, 180 देशों की सूची में 139वें स्थान पर है. इसकी जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.
डॉन न्यूज के मुताबिक इससे पहले 2016 में पाकिस्तान इस सूची में 146वें स्थान पर था. रिपोर्ट में भारत का स्थान 136वां है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया के इन दोनों देशों में हालांकि कई अन्य राष्ट्रों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रेस की आजादी है लेकिन यहां पत्रकार आतंकियों, धार्मिक समूहों और माफिया के निशाने पर होते हैं. इसलिए उन्हें खतरा बना रहता है.
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गठित न्यूयार्क की कमेटी ने 60 पत्रकारों का नाम दिया है जो 1994 से लेकर अभी तक पाकिस्तान में मारे गए हैं. लेकिन, कमेटी ने पाकिस्तान को इस साल सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल नहीं किया है.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्टर विदाउट बार्डर यानी आरएसएफ का कहना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र सबसे खराब होने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं जहां सबसे ज्यादा कानूनों का उल्लंघन होता है. चीन और वियतनाम दो ऐसे देश हैं जो पत्रकारों व ब्लागरों के सबसे बड़े कारागार हैं.
डॉन न्यूज के मुताबिक इससे पहले 2016 में पाकिस्तान इस सूची में 146वें स्थान पर था. रिपोर्ट में भारत का स्थान 136वां है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया के इन दोनों देशों में हालांकि कई अन्य राष्ट्रों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रेस की आजादी है लेकिन यहां पत्रकार आतंकियों, धार्मिक समूहों और माफिया के निशाने पर होते हैं. इसलिए उन्हें खतरा बना रहता है.
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गठित न्यूयार्क की कमेटी ने 60 पत्रकारों का नाम दिया है जो 1994 से लेकर अभी तक पाकिस्तान में मारे गए हैं. लेकिन, कमेटी ने पाकिस्तान को इस साल सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल नहीं किया है.
पत्रकारों के लिए सर्वाधिक खतरनाक नौ देशों की सूची में इराक सबसे ऊपर है और दूसरे नंबर पर सीरिया और तीसरे पर मेक्सिको है. अफगानिस्तान सातवें स्थान पर है.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्टर विदाउट बार्डर यानी आरएसएफ का कहना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र सबसे खराब होने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं जहां सबसे ज्यादा कानूनों का उल्लंघन होता है. चीन और वियतनाम दो ऐसे देश हैं जो पत्रकारों व ब्लागरों के सबसे बड़े कारागार हैं.
Wednesday, November 1, 2017
IRCTC: जानिए क्या है तत्काल रिजर्वेशन का चार्ज, कैंसिलेशन फीस और टाइम
आईआरसीटीसी पर रोजाना करीब 1,30,000 तत्काल टिकट की ट्रांजेक्शन होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तत्काल टिकट बुक करने की टाइमिंग क्या है। मतलब कितने बजे से लेकर कितने बजे तक कौन सी क्लास के टिकट बुक कर सकते हैं। कैसे बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट बुक करने के चार्ज क्या हैं। तत्काल टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है।
टाइम: तत्काल टिकट अपना यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बुक की जा सकती है। एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 10 बजे से बुक किया जा सकता है। वहीं नॉन एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से बुक किया जा सकता है।
तत्काल रिजर्वेशन चार्ज: सेकेंड सिटिंग का तत्काल टिकट बुक करने पर 10 से 15 रुपए का चार्ज लगता है। स्लीपर क्लास का टिकट बुक करने पर कम से कम 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए का चार्ज लगता है। एसी चेयर कार का टिकट बुक करने पर मिनिमम 125 और अधिकतम 225 रुपए का चार्ज लगता है। एसी 3 टियर के तत्काल टिकट पर कम से कम 300 रुपए और अधिकतम 400 रुपए का चार्ज लगता है। एसी 2 टियर का टिकट बुक करने पर मिनिमम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए का चर्जा लगता है। वहीं एग्जीक्यूटिक क्लास का तत्काल टिकट लेने पर कम से कम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए का चार्ज लगता है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)















