DO NOT MISS
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Sunday, February 25, 2018

अलविदा श्रीदेवी: जीवन की उजास में वह चांदनी अकेली थी..!


चांदनी अपने ही अंतस में सिमटने के लिए होती है. जीवन का हर लम्हा समय के विराट उत्सव का टुकड़ा होता है. 'श्री' अनंत की कीर्ति है, विस्तार है. यश के स्थायीत्व की दीर्घ पताका. फिर चाहे वह अम्मा यंगर अय्यप्पन में लगी हो या किसी देवी में.

अभिनेत्री श्रीदेवी ऊर्फ अम्मा यंगर अय्यप्पन के निधन की सूचना पीढ़ियों के लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है. मीडिया और सोशल मीडिया में ये पीढ़ियां जुदाई का एक ऐसा शोक गीत रचते दिख रही हैं, जिसका राग दशकों तक फैला हुआ है. अनंत गूंज जो सुदूर एकांत के कोनों में भी गूंजती रहेगी.

श्रीदेवी का जाना एक मोहक और सुंदर स्मृतियों का मिट जाना है.

श्रीदेवी घटनाओं के बीच स्थिर पथ पर चलते रहना का जीवन रहीं. कैमरे की चुलबुलाहट मन के किसी कोने का प्रतिबिंब रही. जीवन में जिसे आकार दिया वह वैसी आकृति थी नहीं जो कल्पना में थीं. सबकुछ वैसा रहा जो अप्रत्याशित था. उम्मीद को मुरझाने वाला.
फिल्मी दुनिया को करीब से जानने वाले बताते हैं कि जीवन का एक सन्नाटा श्रीदेवी के चेहरे पर ऐसी छाया की तरह तैरता रहा जो कैमरे में दिखाई देने वाली रौशनी से कोसों दूर थी.

मेरे मित्र ने एक बार कहा था कि वे मुंबई के एक होटल में अकेली लंच करती दिखाईं दीं थीं. उतनी ही अकेली जितना कि अकेलापन मुझे इस सूचना ने दिया. कारण कई होंगे, लेकिन उसकी निपटता मुझे लंबे समय तक सालती रही. अनूभूति के स्तर पर और जीवन के स्तर पर भी.

कैमेरे पर फिल्म ENगLISH VINGLIश और मॉम के भीतर की श्रीदेवी उस स्त्री की तरह दिखाई दी, जिसकी यात्रा रौशनी से चलकर अंधेरे में पहुंची, थमी, रुकी और फिर एक दिन जब चली तो वह स्त्री वह नहीं थी, जिसके पदचिह्न कभी स्मृतियों में अंकित होने वाले थे.

कैमरा जीवन की भव्यता और उत्सव का प्रतिबंब तलाशता है, और आंखें उस सूनेपन का झेरॉक्स होती हैं जिसे कम ही लोग पहचानते हैं. चांदनी मैंने कैमरे पर तुम्हें नहीं तुम्हारे उस अकेलेपन को देखा जो जीवन की उजास में अकेली थी..!



श्रीदेवी तुम स्मृतियों के बीच एक विराट स्मृति हो. गांव, कस्बे, शहर और महानगरों में धड़कती. एक उत्सव गीत और जीवन की सांझ का गान, जिसे ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से रंगीन हो चुके दौर में हमेशा गुनगुनाया जाएगा.

एक लम्हा जो इस विराट समय का सबसे चमकता हुआ टुकड़ा होगा.

वो लम्हें, ये पल हम बरसों याद रखेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे

इन सपनों की तस्वीरों से, इन यादों की जंजीरों से
अपने दिल से कैसे आजाद करेंगे

ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
ये लम्हें तो हैं बहुत हंसी, इन लम्हों पर कुछ लिखा नहीं

ये आबाद करेंगे या बर्बाद करेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे

मेरी प्रिय अभिनेत्री इस जुदाई के लिए क्या कहूं कि तुम मेरा एक आभासीय प्रेम रहीं, जो आज जीवन के यथार्थ में प्रवेश कर गया. हमेशा-हमेशा के लिए, कभी नहीं लौटने के लिए.

बहुत कुछ है तुम्हारे बारे में, तुम्हारी फिल्मों के बारे में, जीवन सफर के बारे में. घटनाएं, किरदार और वह सबकुछ जो कभी कोई नहीं जान पाया और तुम्हारे अकेलेपन के साथ ही चला गया.

फिलहाल इतना ही कि श्रीदेवी तुम एक स्मृति बेल हो जो इस देश के हर व्यक्ति में ता उम्र हरी-भरी रहेगी.

अलविदा..!

Thursday, February 1, 2018

मैं 'खिलजी' का किरदार ज़रा अलग तरीके से निभाता : शाहिद कपूर


विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत की चर्चा अभी थमी नहीं थी की इस फिल्म को लेकर शाहिद ने एक बड़ा बयान दिया है. फिल्म के अंदर राजपूत राजा महारावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद ने कहा है कि उन्हें मौका मिलता तो वो खिलजी का किरदार निभाना चाहते.

निर्देशक संजय लीला भसाली की पीरियड फिल्म पद्मावत का नाम भले ही रानी पद्मावती की ओर इशारा करता है लेकिन इस फिल्म का सबसे मजबूत किरदार अलाउद्दीन खिलजी का किरदार है और इस बात की पुष्टि शाहिद के इस बयान ने कर दी है.

शाहिद ने एक ग्रुप इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो इस किरदार को निभाते तो कुछ अलग निभाते,"संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में खिलजी वाला किरदार कौन नहीं करना चाहेगा? मुझे अगर मौका मिलता तो मैं भी इसी किरदार को निभाता और शायद कुछ अलग करता."

क्या वो इसे रणवीर से बेहतर निभाते, इसे साफ करते हुए शाहिद कहते हैं,"कॉफी विद करन के एक एपिसोड में रणवीर सिंह ने कहा था कि वो मेरे 'कमीने' वाले किरदार को शायद ज्यादा बेहतर निभा सकते थे, उसी तरह से मुझे भी लगता है कि मैं खिलजी के किरदार को थोड़ा अलग तरीके से निभाता."
शाहिद ने यह बिल्कुल साफ नहीं किया कि वो रणवीर के किरदार से खुश थे या नहीं लेकिन अपने किरदार को लेकर उनकी अरुचि इस फिल्म की शुरुआत से ही नज़र आई है. फिल्म क्रिटिक्स ने भी माना कि फिल्म में शाहिद अपने रोल को जैसे तैसे निभा देते हैं वहीं रणवीर इस फिल्म की जान निकल कर आते हैं.

इस फिल्म का नाम भले ही पद्मावत है और भले ही संजय लीला भंसाली ने इसे राजपूतों की शान दिखाने के लिए बनाने का दावा किया हो, सभी जानते हैं कि इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार सबसे मज़बूत किरदार रहा. बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के लगभग की कमाई करने वाली पद्मावत में शाहिद ने अपने और रणवीर के बीच के कई किस्से भी साझा किए.

"मैं रतन सिंह के किरदार में था जो ज्यादा बात नहीं करता है, इसलिए सेट पर भी मैं चुप ही रहता था लेकिन रणवीर और मेरे दृश्यों पर मैंने खास काम किया है क्योंकि मैं जानता हूं कि वो फिल्म के सबसे मजबूत दृश्यों में से एक थे." शाहिद ने जोड़ा,"संजय लीला भंसाली की फिल्मों में किरदार उनके होते हैं और कलाकार सिर्फ उन्हें निभाते हैं. इसलिए मेरे या रणवीर के किरदार का श्रेय उनको जाता है. लेकिन बतौर एक एक्टर, मैं रणवीर से अलग हूं और इसलिए मैं अलग तरीके से खिलजी के पागलपन को पर्दे पर जीवित करता."

पद्मावत पर भले ही कितने विवाद हो गए हैं, ये तो साफ है कि फिल्म लगातार अच्छा बिज़नेस कर रही है और अगर फिल्म दो हफ़्ते और चलती है तो यह फिल्म 200 करोड़ भी कमा सकती है.

Wednesday, November 22, 2017

मानुषी ने यहां से चुराया मिस वर्ल्ड वाला विनिंग आंसर?


भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं. इसके बाद से हरियाणा की चर्चा है, तो दूसरी तरफ उस सवाल का जवाब भी सुर्खियों में हैं, जिसे देकर मानुषी ने ये खिताब अपने नाम किया. लेकिन इस सवाल का जवाब मानुषी से पहले ही एक सुंदरी दे चुकी थीं.

दरअसल मिस वर्ल्ड के आखिरी राउंड में मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा था कि एक मां सबसे ज्यादा डिजर्व करती है. उन्हें ढेर सारे प्यार और सम्मान के रूप में उनकी सैलरी मिलनी चाहिए.

हरियाणा की बेटी मानुषी के इस जवाब की दुनिया भर में काफी तारीफ हुई और उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब तो मिला ही. लेकिन यू-ट्यूब पर मिस वर्ल्ड 2017 के पूरे शो का एक वीडियो बता रहा है कि मानुषी से पहले श्रीलंका की दुशेनी सिल्वा ने इस सवाल का जवाब दे दिया था.

दरअसल मिस वर्ल्ड के लिए शीर्ष 40 सुंदरियों को चुने जाने से पहले भी सवाल-जवाब का एक राउंड हुआ था. उसमें भी यही सवाल पूछा गया था. उस वक्त श्रीलंका की 24 वर्षीय दुशेनी सिल्वा ने भी यही जवाब दिया था.
मानुषी ने उस वक्त शायद ये जवाब सुन लिया था और जब फाइनल राउंड में उनके सामने वही सवाल आया, तो उन्होंने उसी सुने हुए जवाब का इस्तेमाल किया. श्रीलंका की दुशेनी सिल्वा भी शीर्ष 40 सुंदरियों में शामिल थीं. वह मिस वर्ल्ड श्रीलंका 2017 रह चुकी हैं.

Monday, November 20, 2017

सनी लिओन के पोल डांस के बाद बिगबॉस को हुआ था तगड़ा फायदा, इस बार आई तो किया ये कमाल


रियल्टी शो बिग बॉस-11 के 'वीकेंड का वार' में एक्ट्रेस सनी लियोनी बिग बॉस के घर पहुंची. दरअसल सनी की फिल्म "तेरा इंतजार" आने वाली है. और इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो बिग बॉस के घर पहुंची हुई थी. इस दौरान सनी ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की. और एक खेल भी खेला जिसका नाम था 'थोड़ा खिलाओ, थोड़ा लगाओ'.

https://www.instagram.com/p/BbOusg0jyn4/?taken-by=sunnyleone

इसी खेल के दौरान जब सनी से एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा गया तो सनी ने हितेन का नाम लिया. सनी ने अर्शी से पूछा कि घर में सबसे ज्यादा मक्खन कौन लगाता है, तो अर्शी ने हितेन का नाम बताया. इसके बाद तो अर्शी ने सनी के कहने पर हितेन के शरीर पर जमकर मक्खन लगाया.

https://www.instagram.com/p/BayGY8_D5SL/?taken-by=sunnyleone
इसके बाद विकास का बारी आई और उन्होंने इसके लिए हिना का नाम लिया. विकास ने खेल के अनुसार हिना के सिर और मुंह पर चॉकलेट से ढक दिया. जब हिना से घर के एक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विकास का नाम लिया, और हिना ने विकास को पहले अंडा खिलाया और फिर बाकी के अंडे उनके सिर पर फोड़ दिया.

https://www.instagram.com/p/Ba97iHiDfNs/?taken-by=sunnyleone

दरअसल सनी खुद बिग बॉस सीजन-5 में शामिल हुई थी, जिसमें एक कंटेस्टेंट के तौर पर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. सनी ने उस सीजन में घर के अंदर 'ये मेरा दिवानापन है..' पर धामाकेदार पोल डांस किया था. घर के लोगों ने उसके इस परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की थी. सनी की सेक्सी अदाओं की वजह से ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसकी वजह से बिग बॉस की टीआरपी काफी बढ़ी थी. और इस वजह से उस सीजन में अच्छी कमाई भी हुई थी.

https://www.instagram.com/p/Ba3Dr2MjjvO/?taken-by=sunnyleone


Saturday, November 18, 2017

'पद्मावती' के सपोर्ट में शबाना आजमी ने की IFFI के विरोध की मांग


बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी 'पद्मावती' को लेकर दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने दीपिका को मिल रही धमकियों के विरोध में भारतीय फिल्म उद्योग से गोवा में होने वाले 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को बॉयकॉट करने की बात कही है.

शबाना ने यह बात ट्वीट करके कही है. उन्होंने लिखा है, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और 'पद्मावती' को लेकर मिल रही धमकियों के विरोध में आईएफएफआई का बहिष्कार कर देना चाहिए.'
शबाना ने लगातार ट्वीट करके केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर गुस्सा उतारा.
बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म के आवेदन पत्र को कथित तौर पर यह कहकर लौटा दिया था कि यह अधूरा है. उसके बाद बॉलीवुड में 'पद्मावती' के समर्थन में कई लोग सामने आ गए हैं.

शबाना ने ट्वीट कर यह भी कहा, 'सीबीएफसी को भेजे गए 'पद्मावती' के आवेदन को अधूरा होने की वजह से लौटा दिया गया है! क्या सचमुच सर्फ इसी वजह से हुआ है? या फिर राजनीतिक लाभ के लिए आग भड़काए रखने के लिए वापिस किया गया है?'
उनका कहना है कि सत्ता में बैठी सरकार से ही सबकी दुकानें चल रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री को 'पद्मावती' के साथ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने 'पद्मावती' विवाद पर चुप्पी साधे बॉलीवुड के एक्टर्स पर भी निशाना साधा.

Thursday, November 16, 2017

भंसाली का लकी चार्म हैं दीपिका पादुकोण!


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हर बार अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही दबदबा वो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म "पद्मावती" में दिखती हुई नजर आएंगी.

दीपिका और संजय लीला भंसाली का रिश्ता काफी पुराना है. 2013 में आई सुपरहिट फिल्म "रामलीला" में दीपिका और संजय लीला भंसाली  ने पहली बार एक साथ काम किया था. तबसे इनकी यह साझेदारी यूं ही चलते आ रही है. 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म को 4 साल पूरे हो गए हैं. इस चार साल की साझेदारी में दीपिका और संजय ने दर्शको को ऐसी फिल्में दी हैं जो अभी तक उनके दिलोदिमाग में ताजा हैं.

रामलीला, बाजीराव मस्तानी और अब जल्द ही पद्मावती, हर बार दीपिका और संजय ने दर्शको को बेहतरीन फिल्में दी हैं. फिल्म पद्मावती से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को प्रशंसकों से ढेर सारा प्यार और स्नेह मिल रहा है. दर्शकों से मिल रही इस शानदार प्रतिक्रिया से दीपिका काफी खुश हैं.

Sunday, November 12, 2017

जावेद अख्तर ने 'पद्मावती' की कहानी को बताया नकली !


मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर 'पद्मावती' की कहानी को ऐतिहासिक नहीं मानते. उन्होंने कहा कि इसकी कहानी उतनी ही नकली है, जितनी सलीम अनारकली की. इसका इतिहास में कहीं भी उल्लेख नहीं है. उन्होंने सलाह दी है कि अगर लोगों को वाकई इतिहास में अधिक रुचि ही है, तो इन फिल्मों की बजाए गंभीर किताबों से समझाना चाहिए.

जावेद साहब ने साहित्य 'आज तक' के लंबे सेशन में ये बातें कहीं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं इतिहासकार तो हूं नहीं, मैं तो जो मान्य इतिहासकार हैं उनको पढ़कर आपको ये बात बता सकता हूं."

एक टीवी डिबेट का हवाला देते हुए जावेद अखतर ने कहा, "टीवी पर इतिहास के एक प्रोफेसर को सुन रहा था. वो बता रहे थे कि 'पद्मावती' की रचना और अलाउद्दीन खिलजी के समय में काफी फर्फ था. जायसी ने जिस वक्त इसे लिखा और खिलजी के शासनकाल में करीब 200 से 250 साल का फर्क था. इतने साल में जब तक कि जायसी ने पद्मावती नहीं लिखी, कहीं रानी पद्मावती का जिक्र ही नहीं है."

जावेद अख्तर ने कहा, 'उस दौर (अलाउद्दीन के) में इतिहास बहुत लिखा गया. उस जमाने के सारे रिकॉर्ड भी मौजूद हैं, लेकिन कहीं पद्मावती का नाम नहीं है. अब मिसाल के तौर पर जोधा-अकबर पिक्चर बन गई. जोधाबाई 'मुगल-ए-आजम' में भी थीं. तथ्य है कि जोधाबाई, अकबर की पत्नी नहीं थी, अब वो किस्सा महशूर हो गया. मगर हकीकत में अकबर की पत्नी का नाम जोधाबाई नहीं था, कहानियां बन जाती हैं उसमें क्या है.'
नई पीढ़ी को इतिहास की सलाह देते हुए जावेद साहब ने कहा, "फिल्मों को इतिहास मत समझिए और इतिहास को भी फिल्म से मत समझिए. हां, आप गौर से फिल्में देखिए और आनंद लिजिए, इतिहास में रुचि है, तो गंभीरता से इतिहास पढ़िए, तमाम इतिहासकार हैं उन्हें आप पढ़ सकते हैं."

Friday, November 10, 2017

क्या सलमान की 'भांजी' को मिल पाएगी बिग बॉस में एंट्री?


कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को कभी लड़ाई-झगड़ों तो कभी विवादों से ठीक-ठाक टीआरपी मिलती रहती है. लेकिन अब 'बिग बॉस' की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक नया प्लान बनाया है. पिछले कुछ दिनों से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज तेजी से हो रही हैं. अब इस लिस्ट में दो और मॉडल्स का नाम जुड़ने की चर्चाएं हो रही हैं.

कहा जा रहा है कि लंदन बेस्ड मॉडल नतालिया काय और एक्ट्रेस जोया अफरोज के इस शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली हैं.

हालांकि इन खबरों पर बिग बॉस की टीम और चैनल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

लेकिन एक इवेंट में शरीक होने आईं जोया अफरोज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर सलमान खान उन्हें खुद पर्सनली बुलाते हैं तभी वो इस शो का हिस्सा बनेंगी.
एक ब्रांड स्टोर के लॉन्च इवेंट पर आई जोया ने बताया, 'मैं सलमान खान के साथ काम चुकी हूं. वो बहुत ही स्वीट इंसान हैं. अगर वो किसी से कुछ काम के लिए कहें तो कोई भी वह काम कर देगा. अगर सलमान मुझे निजी तौर पर शो के लिए बुलाते हैं तो तो जरूर जाऊंगी.'

बता दें कि जोया सलमान के साथ उनकी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में वो सलमान की बहन बनीं नीलम की बेटी राधिका का रोल कर रही थीं. अगर वो शो का हिस्सा बनती हैं तो सलमान के साथ काम करने का जोया के लिए यह दूसरा मौका होगा.

इसके अलावा जोया फिल्म 'कुछ ना कहो' (2003) में भी चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले कर चुकी हैं.
जोया इस साल रिलीज हुई 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' में दिखाई दी थीं. जल्द ही वो एक साउथ की फिल्म में नजर आने वाली हैं.

Wednesday, November 8, 2017

KBC के फिनाले में ऐसा क्या हुआ की भीग गईं बिग बी और युवराज की आंखें


छोटे पर्दे पर सपने साकार करने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' फाइनली खत्म हो गया है. इस शो के आखिरी एपिसोड में युवराज सिंह और एक्ट्रेस विद्या बालन हॉट सीट पर नजर आए. अब जब खुद 'एंटरटेनमेंट' की ब्रांड अंबेसडर वहां पहुंची हुई थीं तो एपिसोड तो धमाकेदार होना ही था.

युवराज सिंह ने भी अपने शुरुआती दिनों के कई किस्से सुनाए. इस बीच अपनी बीमारी के दौर को याद करते हुए युवराज इमोशनल होते नजर आए.

मस्ती भरे पलों की बात करें तो यहां विद्या ने अमिताभ से शहंशाह का फेमस डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' बोलने की रिक्वेस्ट की. अमिताभ जहां मना करते रहे वहीं विद्या ने डायलॉग का एक अलग ही अंदाज पेश कर दिया. इसे सुनकर अमिताभ भी जोर से हंस पड़े.
इन्हीं बातों में युवराज ने सचिन तेंदुलकर से पहली बार हाथ मिलाने का किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब सचिन ने पहली बार उनसे हाथ मिलाया तो उन्होंने अपना हाथ पूरे शरीर पर मल लिया था कि क्या पता उन्हें दोबारा ऐसा मौका मिले ना मिले.
पुराने दिनों के किस्सों के बीच युवराज ने अपने बीमार के दिन याद किए. उन्होंने कहा, '2011 वर्ल्ड कप के दौरान मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई थी. जब मैं सोकर उठा तो खांसी में लाल रंग का म्यूकस निकला. पता चला कि 14 सेंटीमीटर का ट्यूमर था. डॉक्टर ने कहा कि अगर अभी इलाज नहीं करवाओगे तो बच नहीं पाओगे. गेम भी बिगड़ गया और हेल्थ भी चली गई.' वो दिन याद करते हुए युवी की आंखों में आंसू आ गए. उन्हें ऐसे देख अमिताभ की आंखें भी भीग गईं.

Monday, November 6, 2017

फन्ने खां की शूटिंग के दौरान एक्सिडेंट


ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया. दरअसल ये शूटिंग सड़क पर हो रही थी. इस दौरान फिल्म की थर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर हेडफोन लगाकर सड़क पार कर रही थीं.

इसी वक्त वहां से एक बाइक गुजर रही थी. हेडफोन की वजह से असिस्टेंट डायरेक्टर बाइक का हॉर्न नहीं सुन पाईं और यह हादसा हो गया.

बाइक से टकराते ही वह नीचे गिर पड़ीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि इस सीन में ऐश्वर्या टैक्सी बुलाने वाली थीं. जब यह एक्सिडेंट हुआ तो वह उस तरफ दौड़ीं. लेकिन वहां मौजूद सिक्यौरिटी गार्ड ने उन्हें वहां जाने से रोक लिया. क्योंकि ऐश के जाने से वहां भीड़ बढ़ सकती थी.

बता दें कि 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम रोल में हैं. पहले आर.माधवन का नाम इस फिल्म से जुड़ रहा था. लेकिन फीस ज्यादा मांगने के चलते वह फिल्म से बाहर हो गए.

Sunday, November 5, 2017

'घंटी बजाओ' विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने मारा यू-टर्न, अब कहा 'सॉरी'


बीते दिनों अक्षय कुमार की एक टिप्पणी पर कॉमेडियन मल्लिका दुआ के पिता और जर्नलिस्ट विनोद दुआ ने उन पर निशाना साधा था. इसके बाद अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने मल्लिका और उनके पिता का मजाक उड़ाते हुए कुछ ट्वीट्स और चुटकुले शेयर किए थे.

अब ऐसा लगता है कि ट्विंकल को अपनी भूल का एहसास हुआ है. इसीलिए उन्होंने ट्विटर पर अपनी पुरानी बातों के लिए माफी मांगते हुए एक पोस्ट साझा किया है.

इस पोस्ट में ट्विंकल ने लिखा है कि मल्लिका और अक्षय के मामले में वो एक सोशल कमेंटेटर की तरह नहीं बल्कि एक पत्नी की तरह बातें कर रही थी. उन्होंने लिखा, ''मेरी सभी बातें इमोशन के तले लिखी गई थीं. इसीलिए मैं उस सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, जिनको लगा कि मैं फेमिनिज्म के मुद्दे को नुक्सान पहुंचा रही हूं. मैं खुद फेमिनिस्ट हूं और उस वक्त से हूं जब मुझे इस शब्द का मतलब भी नहीं पता था."
ट्विंकल ने अपनी नाराजगी का कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से उनके परिवार के सदस्यों को लेकर बुरा-भला कहा जा रहा था. ऐसे में जब उनके पति और उनकी 5 साल की बेटी को निशाना बनाया गया, वो अपना आपा खो बैठीं. ट्विंकल ने लिखा, "मैं कोशिश करूंगी कि भविष्य में और समझदार बन सकूं".

दरअसल यह किस्सा उस वक्त शुरू हुआ जब एक रियलिटी कॉमेडी शो के सेट पर अक्षय कुमार ने मल्लिका दुआ को संबोधित करते हुए कह दिया, "आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं". इसके बाद मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा कि टीवी पर एक बड़े स्टार को इस किस्म की घटिया बात नहीं बोलनी चाहिए.

यह बात बढ़ती गई और ट्विंकल खन्ना भी इस विवाद में अपने विचारों के साथ कूद पड़ीं. उन्होंने विनोद और मल्लिका दुआ का मजाक तो उड़ाया ही, साथ ही इस मुद्दे से जुड़े कुछ जोक भी साझा किए.

Friday, November 3, 2017

लव बर्ड्स के चक्कर में क्यों ट्रोल हुईं तापसी पन्नू?


'ट्रोल' ऐसा शब्द बन गया है कि आप इससे जुड़ी एक या दो खबरें रोज सुन ही लेते हैं. बॉलीवुड स्टार्स हो या पॉलिटिशियन या फिर कोई फेमस पर्सनैलिटी. कोई भी ट्रोल हो सकता है. वैसे इस मामले में एक्ट्रेसेज पर ज्यादा अटैक होता है. चाहे वो अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करें या अपने घर की. ट्रोलर्स उन्हें गालियां देने का मौका ढूंढ ही लेते हैं.

ऐसा ही मौका 'जुड़वां 2' की हीरोइन तापसी पन्नू को देखने को मिला. दरअसल तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर पक्षियों की फोटो शेयर की थी. पिंजरे में बंद ये पक्षी एक दूसरे के साथ प्रेम भाव से बैठे नजर आ रहे हैं.

फोटो को कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, ' इनसे सीखें प्यार करना.'
लेकिन उनके फैंस को पिंजरे में बंद पक्षी पसंद नहीं आए. और उन्हें 'पिंक' मूवी का हवाला देते हुए खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी.

एक यूजर ने कमेंट किया, 'आजादी और नारीवाद की बात करने वाली आपके जैसी एक्ट्रेस के लिए पक्षियों को यूं कैद करके रखना सही नहीं है.'

वहीं एक दूसरे यूजर ने उन्हें कहा कि पहले इन पक्षियों को आजाद करें. और फिर सीखें कि कैसे प्यार करते हैं.

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी हीरोइन को ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है हो. अभी हाल ही में अमीषा पटेल को उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने की सलाहें दी गईं थी. दंगल की धाकड़ गर्ल फातिमा शेख को साड़ी वाली तस्वीर पर मजहब की तहजीब सिखाई जा रही थी.

बता दें कि 'पिंक' मूवी के बाद तापसी एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड की हंड्रेड करोड़ क्लब हीरोइंस की लिस्ट में नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वरुण धवन के साथ आई उनकी फिल्म 'जुड़वां 2' सुपर हिट साबित हुई. इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन भी थीं.

Tuesday, September 26, 2017

पद्मावती में दीपिका के गहनों का वजन सुन हैरान रह जाएंगे आप


दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म के किरदारों के लुक रिवील किए गए. इसके बाद तो फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है.

रॉयल लुक में दीपिका इतनी जम रही हैं कि देखने वाले बस देखते रह जाएं. लेकिन इस लुक को कैरी करने वाली दीपिका ही जानती हैं कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है.

एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो के गहने पहने हैं. रानी 'पद्मावती' के गहने ही नहीं उनके कपड़े भी काफी भारी-भरकम हैं. लेकिन फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरुला का कहना है कि लोग वजन की बात कर रहे हैं. हमने ऐसा कुछ नहीं बनाया जिसे पहनना नामुमकिन हो.
गहनों और कपड़ों के अलावा दीपिका का यूनीब्रो लुक भी काफी चर्चा में है. इससे पहले काजोल, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेज इस लुक में नजर आ चुकी हैं. लेकिन दीपिका ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर यह लुक अपनाया. दीपिका से अलग शाहिद का लुक भी बेहतरीन लग रहा है.



Monday, September 4, 2017

बॉलीवुड में बगावत के बाद क्या अपना ताज बचा पाएंगी 'क्वीन' कंगना?


लोगों को हमेशा से बॉलीवुड की गॉसिप में इंटरेस्ट रहा है और जब खुद कोई सितारा अपने अफेयर की बातें बताए तो लोग दम साधे इसे सुनते है. ऐसा होता तो कम है पर इस बार हुआ है. बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना ने ऋतिक रोशन समेत कई लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कंगना इन दिनों जिसे भी इंटरव्यू दे रही हैं बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय देती हैं. चाहे वो करण जौहर हो,ऋतिक हो या फिर आदित्य पंचोली. एक-एक कर कंगना ने सबकी बखिया उधेड़ दी है.

बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतिजावाद पर आवाज उठाने वाली कंगना के समर्थन में कम ही लोग आए इसपर उनका कहना है कि बॉलीवुड को कड़वा सच पसंद नहीं आता. हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है.  कंगना ने अपनी फिल्म 'रंगून' प्रमोशन के दौरान भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी. जिसपर बाद में कंगना की खूब आलोचना भी हुई.

कंगना ने तो अवॉर्ड शो को भी नहीं छोड़ा  उन्होंने कहा कि ये सारे अवॉर्ड शो फर्जी होते हैं इसलिए मैं कभी भी किसी शो में नहीं जाती.
कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने शेखर सुमन और अध्ययन सुमन को भी आड़े हाथों लिया तो अब सवाल ये उठता है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतने लोगों को अपने खिलाफ करने वाली कंगना का आगे का सफर कितना मुश्किल होने वाला है!

अब तो ये देखना है कि बॉलीवुड के लिए झांसी की रानी साबित हो रही कंगना को कितने लोगों का सपोर्ट मिलता है क्योंकि इससे पहले ही नेपोटिज्म पर बात करने के बाद IFFA Awards के मंच से सैफ अली खान, वरुण धवन और करण जौहर ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था.

कंगना की पिछली फिल्म 'रंगून' बुरी तरह फ्लॉप रही थी ऐसे में अगर 'सिमरन' और 'मणिकार्णिका' ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो बॉलीवुड में वो लोगों के निशाने पर आ जाएंगी.

Wednesday, August 30, 2017

बिग बॉस में ग्लैमर तड़का लगाने आ सकती हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस


कलर्स का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट की वजह से सुर्खियों में रहता है. हर बार की तरह इस बार भी ये शो एक नई थीम के साथ आ रहा है. इस बार पड़ोसी की थीम पर आ रहे इस शो के कंटेस्टेंट को लेकर रोज नए नाम सामने आ रहे हैं.

अब खबर आई है कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है. कहा जा रहा है कि रानी भी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं और उन्होंने शो को हां कह दिया है.

बता दें कि रानी भोजपुरी सिनेमा के अलावा हिंदी में भी काम कर चुकीं हैं. उन्होंने बताया कि सलमान से उनकी पहली मुलाकात सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान हुई थी. तब सलमान ने उन्हें देखकर कहा था कि 'इन्हें तो मैं जानता हूं, मैंने इनके पोस्टर देखे हैं'.

स्कूल में दसवीं की पढ़ाई के दौरान अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली रानी माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हैं.


Sunday, August 27, 2017

बच्चे की न्यूड फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर के खिलाफ FIR



अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले ऋषि कपूर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. एक बच्चे की न्यूड फोटो शेयर करने के मामले में उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा ईस्ट के साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है.

दरअसल ऋषि कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में एक नंगा बच्चा हेडफोन लगाए खड़ा नजर आ रहा था. तस्वीर शेयर होने के बाद एक तरफ जहां लोगों ने इस ट्वीट का मजाक बनाया वहीं 'जय हो' नाम की एक फाउंडेशन को ये बात गलत लगी और उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल को चिट्ठी लिखी.

फाउंडेशन के महासचिव आदिल खत्री ने लिखा कि इस बच्चे के फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर पर POSCO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
दरअसल ऋषि कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में एक नंगा बच्चा हेडफोन लगाए खड़ा नजर आ रहा था. तस्वीर शेयर होने के बाद एक तरफ जहां लोगों ने इस ट्वीट का मजाक बनाया वहीं 'जय हो' नाम की एक फाउंडेशन को ये बात गलत लगी और उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल को चिट्ठी लिखी.

फाउंडेशन के महासचिव आदिल खत्री ने लिखा कि इस बच्चे के फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर पर POSCO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.

वहीं जब ऋषि कपूर ने देखा कि उन्हें इस पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है तो उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दी.

Wednesday, August 23, 2017

रणवीर की गोद में दिखीं दीपिका, INTIMATE वीडियो हो रहा है VIRAL


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लग रहा है अपने ब्रे‍कअप की खबरों को काफी सीरियस ले लिया है. कुछ दिन पहले इस स्टार कपल के ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को बेचैन कर दिया था. लेकिन हाल फिलहाल की बात करें तो रणवीर दीपिका के एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. बॉलीवुड के इस लव कपल का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका-रणवीर के इंटीमेट मोमेंट का ये वीडियो दरअसल एक दोस्त की बर्थडे पार्टी का है जिसमें दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड युवराज सिंह भी नजर आए थे. इंस्टाग्राम पर इस जोड़ी के फैन्स क्लब की और से शेयर किए गए वीडियो में दीपिका रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और रणवीर उनके साथ कॉजी होते हुए दिख रहे हैं. दीपिका भी रणवीर की कंपनी को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीपिका पहले रणवीर के कान मे कुछ फुसफुसाती हैं और फिर रणवीर उन्हें बाहों में भर लेते हैं.

इस स्टार जोड़ी के इस इंटीमेट वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी को उनके रिलेशनशि‍प स्टेट्स के बारे में कोई कंफ्यूजन रह जाएगी.

जब रणवीर ने दीपिका को सरेआम किया KISS, ट्विटर पर फोटो वायरल

दीपिका रणवीर की आए दिन जारी हो रही तस्वीरों और इस तर‍ह के वीडियो से ये साफ है कि इस कपल का रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है. इसलिए ब्रेकअप की खबरों को झुठलाते हुए दीपिका रणवीर की जोड़ी अब डेटिंग वर्ल्ड के बॉलीवुड स्टार्स में टॉप पर है.

Tuesday, August 22, 2017

कपिल शर्मा ने बताया सिद्धू की नाराजगी का सच


कपिल के शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री और सिद्धू के ब्रेक को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थीं. कहा जा रहा था कि सिद्धू ने बीमारी की वजह से ब्रेक लिया था. लेकिन जब उन्होंने शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री की बात सुनी तो उन्होंने कपिल से नाराजगी जताई थी. अब कपिल ने इन तमाम बातों को झूठ बताया है.

कपिल ने बताया, इस तरह की तमाम खबरें झूठी हैं. इससे पहले जब सैराट फिल्म की कास्ट शो पर आई थी तब सिद्धू नहीं थे. जिस वक्त जैकी चैन आए थे हमने रवीना टंडन को सिद्धू सर की कुर्सी पर बैठाया था. मैंने भी नाराजगी की खबर पढ़ी थी. लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है.

बता दें कि कपिल की टीम अलग-थलग पड़ने के बाद भी सिद्धू कपिल के साथ बने रहे. कलर्स पर कपिल का शो बंद होने के बाद भी वह टीम से अलग नहीं हुए और सोनी पर जब ये शो दोबारा शुरू हुआ तो उन्होंने भी वापसी की.

Saturday, August 19, 2017

पद्मावती के लिए हां कर चुके थे सलमान और ऐश्‍वर्या, लेकिन...

संजय लीला भंसाली अपनी पीरियड फिल्‍म पद्मावती सालों पहले सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ बनाना चाहते हैं. दोनों एक्‍टर्स ने पद्मावती के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन ऐन मौके पर भंसाली के सामने रखी ऐश्‍वर्या की एक शर्त ने सारा खेल ही खराब कर दिया और फिल्‍म नहीं बन सकी. अब भंसाली अपनी ये फिल्‍म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ बना रहे हैं.

सलमान को ऑफर हुआ था ऐश के भाई का रोल, गुस्से में भड़क गए थे दबंग खान

दरअसल, जिस समय भंसाली पद्मावती बना रहे थे, उसी समय सलमान और ऐश्‍वर्या के रिश्‍तों में खटास आ चुकी थी और ऐश्‍वर्या ने भंसाली के सामने इस फिल्म को लेकर एक मुश्किल शर्त भी रख दी. उन्‍होंने कहा कि वे एक ही सूरत में फिल्‍म कर सकती हैं अगर सलमान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं. यानी विलेन का किरदार. इसका मतलब यह भी था कि फिल्‍म में सलमान और ऐश्‍वर्या का साथ में एक भी सीन नहीं होगा. इस शर्त पर सलमान राजी नहीं हुए. इस सब पर बात बिगड़ गई और बॉलीवुड के इस चर्चित कपल के साथ पद्मावती नहीं बन सकी.
अब भंसाली की इस फिल्‍म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. लेकिन इस लव बर्ड्स के बीच भी साथ में एक भी सीन नहीं फिल्‍माया जाएगा. दीपिका के साथ शाहिद कपूर रोमांस करते नजर आएंगे.

यह जाहिर हो चुका है कि पद्मावती के लिए भंसाली की पहली पसंद ऐश्‍वर्या और सलमान थे. वे उनके साथ पहले 'हम दिल दे चुके सनम' में काम कर चुके थे. इसके बाद ऐश्‍वर्या और भंसाली के अफेयर की भी काफी चर्चा रही थी.

Wednesday, August 16, 2017

विराट कोहली से श्रीलंका में मिलने पहुंची अनुष्का, फोटो हुआ वायरल

नई दिल्ली:  
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत ली है। अब टीम इंडिया का ध्यान अब वनडे और T20 मैच पर है।
भारत के टेस्ट सीरीज जीतने की खुशी में अब उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनसे मिलने श्रीलंका पहुंची है। इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा कोच रवि शास्त्री भी पोटो में दिखाई दे रहे हैं।

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates