DO NOT MISS
Showing posts with label अंतरराष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label अंतरराष्ट्रीय. Show all posts

Friday, November 24, 2017

मिस्र में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 235 लोगों की मौत, 125 जख्मी


मिस्र के उत्तरी सिनाई इलाका एक आतंकवादी हमले से दहल उठा. यहां शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर भीषण हमला हो गया. हमले में 235 लोगों के मारे जाने की खबर है. घायलों की संख्या 125 बताई जा रही है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया. सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है.
बताया जा रहा कि अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद के पास यह बम रखा गया था जो नमाज के दौरान फट गया. एक समाचार एजेंसी के अनुसार चार वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने मौके से भाग रहे लोगों पर गोलियां भी चलाईं.
अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. मिस्र की सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस घटना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्जिद में आतंकी हमले पर दुख जताया है.
मिस्र के उत्तरी सिनाई में जनवरी, 2011 के बाद से ही कई हमले हुए हैं. जनवरी, 2011 में हुई क्रांति से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सत्ता चली गयी थी. साल 2013 में मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई में हमलावरों ने पुलिस और सेना को निशाना बनाया है. इसके बाद से 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं.

Monday, November 20, 2017

अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत के जस्टिस दलवीर भंडारी को मिली सीट, जानिए कौन हैं?


अंतरराष्ट्रीय अदालत के चुनाव को जीतने के लिए उम्मीदवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद, दोनों में बहुमत हासिल करने की ज़रूरत होती है.


India's Dalveer Bhandari re-elected to the last seat of the International Court of Justice  after Britain withdraws from election.



जस्टिस भंडारी के पास 193 संयुक्त राष्ट्र सदस्यों में से करीब दो तिहाई का समर्थन हासिल था. क्रिस्टोफर ग्रीनवुड, जो आईसीजे में एक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, महासभा में 50 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे थे. हालांकि सुरक्षा परिषद में भंडारी के पांच वोटों के मुकाबले ग्रीनवुड नौ वोटों से आगे चल रहे थे.

इसी साल के शुरुआत में भारत ने 70 वर्षीय जस्टिस भंडारी को एक और कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त किया. वो पहली बार अप्रैल 2012 में नियुक्त किए गए थे. उस वक्त 193 सदस्यों वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्हें 122 वोट मिले थे. जबकि फिलिपींस के उम्मीदवार को महज़ 58 वोट ही मिल पाए थे. जबकि 15 सदस्यों वाले सुरक्षा परिषद में उन्हें पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था.

उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2018 में समाप्त होगा और अब वो अगले नौ सालों के लिए दोबारा नियुक्त किए गए हैं.

आईसीजे में अपने कार्यकाल के दौरान भंडारी ने 11 मामलों में अपना व्यक्तिगत निर्णय दिया. जिसमें समुद्री विवाद, अंटार्कटिका में व्हेल पकड़ने, नरसंहार के अपराध, परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद के वित्तपोषण और सार्वभौमिक अधिकारों का उल्लंघन शामिल हैं.

आईसीजे से जुड़ने के पहले भंडारी भारत की अदालतों में 20 सालों तक जज रहे हैं. वो सुप्रीम कोर्ट में भी वरिष्ठ जज के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं.

आईसीजे में 15 जज होते हैं जिन्हें नौ सालों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद नियुक्त करता है. किसी भी उम्मीदवार को इसके लिए दोनों संस्थानों में बहुमत हासिल करना ज़रूरी है.

आईसीजे के वेबसाइट के मुताबिक, जजों की नियुक्ति उच्च नैतिक चरित्र, योग्यता या अंतराराष्ट्रीय कानून में क्षमता की पहचान रखने वाले वकील की ही हो सकती है. जजों की नियुक्ति उनकी राष्ट्रीयता नहीं बल्कि योग्यता के बल पर की जाती है, लेकिन दो जज एक ही देश से नहीं हो सकते हैं.

1945 में स्थापित आईसीजे दुनियाभर के देशों के बीच कानूनी विवादों को सुलझाता है और कानूनी सवालों पर संयुक्त राष्ट्र के दूसरे संगठनों के नियमों के मुताबिक सलाह देता है. अंतराष्ट्रीय अदालत सभी के लिए खुला है, जिसमें सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश शामिल हैं.

Friday, November 10, 2017

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उदारीकरण के बाद भारत की ‘चकित करने वाली’ आर्थिक वृद्धि की कहानी की शुक्रवार को सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि वह एक विशाल देश और उसकी जनता को एक साथ जोड़ने में सफलतापूर्वक लगे हुए हैं.

वियतनाम में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के मौके पर अलग से आयोजित मुख्य कार्यकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस समूह के बाहर के देश भी इस हिंद-प्रशांत के नए अध्याय में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारत अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है. ट्रंप ने भारत को एक सार्वभौमिक लोकतंत्र बताया जिसकी आबादी 1.3 अरब है और वह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत द्वारा अपनी अर्थव्यवस्थाओं को खोलने के बाद उसने जोरदार वृद्धि हासिल की है और अपने बढ़ते मध्यम वर्ग के लिए अवसरों की नई दुनिया बनाई है.

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस विशाल देश और उसके लोगों को एक साथ लाने पर काम कर रहे हैं. वह इस दिशा में काफी सफलता से काम कर रहे हैं.
मोदी रविवार को भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं. ट्रंप भी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

Friday, November 3, 2017

चीन की काट के लिए 'महा तैयारी', लद्दाख में नए एयरफिल्ड बनाएगी एयरफोर्स


भारत को चीन से सावधान रहने के लिए जरूरी सबक सीखा दिए हैं. यही वजह है कि वह चीन की सीमा पर कई हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है. ईस्टर्न लद्दाख के इलाकों में इसे तैयार किया जा रहा है ताकि इमरजेंसी माहौल में तुरंत सेना की टुकड़ी को तैनात किया जा सके.
प्रमुख रक्षा सूत्र के अनुसार लद्दाख में हमेशा सेना की तैनाती वहां के वातावरण को देखते काफी मुश्क‍िल है. यही वजह है कि हवाई पट्टी बनाने का विचार किया गया ताकि पड़ोसी देशों द्वारा कोई भी हिमाकत करने पर तुरंत एक्शन लेते हुए सेना तैनात करने में मदद मिले.
एयरफोर्स की टीम आसपास के इलाकों का मुआयना कर रही है, जहां जरूरत पड़ने पर बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लैंड और टैक ऑफ करवाए जा सकें. सोर्स के अनुसार डोकलाम विवाद के समय चीन और भारत ने उस इलाके में 9 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए थे. यह जवान की संख्या के मामले में यह एक इंफ्रेंट्री डिवीजन के बराबर थे.
विवाद के दौरान भारतीय सेना ने ऑपरेशनल अलर्ट जारी किया था, इस वजह से वहां नए बने माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के जवान तैनात किए गए थे. हालांकि अलर्ट समाप्त होने के बाद अब वहां से लगभग 2 ब्रिगेड यानी 6 हजार जवान वापस बुलाए जा चुके हैं और उन्हें उनके वास्तविक जगहों पर भेजा जा चुका है.
सूत्र बताते हैं कि भयंकर सर्द मौसम और स्नोफॉल की शुरुआत वजह से टुकड़ी को वहां तैनात नहीं रखा जा सकता था. अगर उन्हें वहां तैनात रखना पड़ता तो जरूरत के समय बस हवाई मदद से ही उन्हें बाहर निकाला जा सकता था. वहीं खुफिया सूत्रों के अनुसार चीन की सेना ने भी अपने जवान उस इलाके से हटाने शुरू कर दिए हैं.

Tuesday, September 26, 2017

पद्मावती में दीपिका के गहनों का वजन सुन हैरान रह जाएंगे आप


दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म के किरदारों के लुक रिवील किए गए. इसके बाद तो फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है.

रॉयल लुक में दीपिका इतनी जम रही हैं कि देखने वाले बस देखते रह जाएं. लेकिन इस लुक को कैरी करने वाली दीपिका ही जानती हैं कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है.

एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो के गहने पहने हैं. रानी 'पद्मावती' के गहने ही नहीं उनके कपड़े भी काफी भारी-भरकम हैं. लेकिन फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरुला का कहना है कि लोग वजन की बात कर रहे हैं. हमने ऐसा कुछ नहीं बनाया जिसे पहनना नामुमकिन हो.
गहनों और कपड़ों के अलावा दीपिका का यूनीब्रो लुक भी काफी चर्चा में है. इससे पहले काजोल, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेज इस लुक में नजर आ चुकी हैं. लेकिन दीपिका ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर यह लुक अपनाया. दीपिका से अलग शाहिद का लुक भी बेहतरीन लग रहा है.



 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates