DO NOT MISS
Showing posts with label जिले की हलचल. Show all posts
Showing posts with label जिले की हलचल. Show all posts

Thursday, March 1, 2018

राकू की मौत ने खोल डाली , सुरक्षा की पोल ,अधिकारी सोये कुम्भकरणी नीद

मेघनगर(सिंघम न्यूज़ ,सुनील डाबी ) औद्योगिक क्षेत्र की बाफना जीनिंग फैक्टरी में बुधवार रात लगभग 3 बजे महिला मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। जीनिंग मशीन के पट्टे में राकू पिता मंगा निवासी मानपुरा का दुपट्टा उलझ गया। वो पट्टे के साथ मशीन की तरफ झटके से चली गई और दुपट्टा गले में लिपट गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने मशीन बंद की और राकू को फौरन मेघनगर सरकारी अस्पताल ले गए।
सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला तो जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। जहा पर  डॉक्टरों ने राकू को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजन जब शव लेकर वापस फैक्टरी पर पहुंचे तो यहां मैनेजमेंट ने अंदर से ताला लगा दिया। कई घंटों तक बाहर शव रखकर परिजन रोते-बिलखते रहे, लेकिन मदद को कोई नहीं आया। राकू की मौत के बाद उसका शव कई घंटो तक  लेकर परिजन वही बेठे रहे  बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बरडे ने बताया, पंचनामा बनाया गया है। 
नियमो की अवहेलना :- 
महिला मजदूर राकू की मौत ने यहां औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में सुरक्षा की पोल खोल के रख दी । यहां नियमो की ताक में रखकर  रात के समय महिला मजदूर से काम कराया जा रहा है  इतना ही मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे, और मजदूरों के अलावा कोई भी जिम्मेदार इस फेक्टरी में रात में मोजूद नही था ।हम आपको बता दे के  मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र ,औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा विभाग उज्जैन के दायरे  में है। इस बारे में  सहायक संचालक अरविंद शर्मा से बात की गयी तो उनका कहना था की ,  महिला से रात के समय काम नहीं कराया जा सकता। यदि  महिला फैक्टरी में रात में काम कर रही  है तो यह गलत है।  फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के पास सुरक्षा के साधन होना आवश्यक है ।इस मामले में  जांच की जाएगी। अब सवाल यह उठता है की हादसे के बाद ही जिम्मेदार जाच की बात करते है तो इतने समय से जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे 
हमारे दायरे में नही :- 
इस बारे में श्रम पदाधिकारी वीएस मंडलोई ने जानकारी देते हुवे बताया की  घटना की सूचना औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को उज्जैन में दी गई है। किसी भी फेक्ट्री  में जांच करने और प्रवेश करने का अधिकारी हमारे पास नहीं है। ये वही कर सकते हैं।                                                                                      आखिर कब जागेगा विभाग :-                                                                                                     मेघनगर के ओघोगिक क्षेत्र की कई फेक्टरियो की बात की जाये तो कई जगह बाल मजदूर कार्य कर रहे है मगर जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान ही नही देते है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की जिम्मेदार अधिकारी क्या महज खानापूर्ति कर कागजी कार्यवाही में सब ठीक है की मोहर लगा रहे है अगर बात इस जिनिग फेक्टरी की करे तो बाहर तो बाल मजदूर प्रतिबंधित का बड़ा होडिंग लगा है मगर वास्तव में हकीकत कुछ और है अब देखना है की हर बार की तरह अधिकारी अपनी जाच में खानापूर्ति करते है या दोबारा ऐसा कोई हादसा न घटे इसके लिए उचित कार्यवाही करते है ! 

Sunday, February 25, 2018

चुनाव से पहले शिवराज सरकार का आखिरी बजट सत्र कल से, हंगामे के आसार


मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बजट सत्र कल से शुरू होगा. बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार है. एक तरफ कांग्रेस जहां किसानों के मुद्दों सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरेगी वहीं सरकार चुनावों को ध्यान में रखकर बजट पेश करेगी.

विधानसभा के बजट सत्र का आगाज सोमवार 26 फरवरी से होगा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ बजट का आगाज होगा.

28 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल अठारह बैठकें होंगी. बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय को अभी तक पांच हजार से ज्यादा सवाल, 115 ध्यान आकर्षण, तीन स्थगन प्रस्ताव, 47 अशासकीय संकल्प, 16 शून्यकाल की सूचनाएं मिली है. विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री जयंत मलैया 28 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे. इससे पहले बजट के संचालन को लेकर 26 फरवरी का शाम को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक होगी.

इस बजट सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. इसी क्रम में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर दो सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं. वे सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में सीधे साइकिल से ही पहुंचेंगे.
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates