DO NOT MISS
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts

Monday, February 26, 2018

कॉफी विथ सीएम का बिगड़ा टेस्ट, शिवराज के लिए BJP ने चुना विवादित कॉलेज


भोपाल I मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे विवादित और फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरे मानसरोवर डेंटल कॉलेज में 'सीएम विद कॉफी' का कार्यक्रम किया जा रहा है. ये कॉलेज बीडीएस फर्जीवाड़े के कारण चर्चा में आया था.

दरअसल, एमपी एसटीएफ ने 2013 में इस कॉलेज पर शिकंजा कसा था. एसटीएफ ने बीडीएस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी सचिन जैन, पूर्व प्रिंसिपल विनय कुमार और अकाउंटेंट बसंत वर्मा को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि कॉलेज के जिम्मेदारों ने आंसरशीट में अंकों में हेराफेरी कर परीक्षार्थियों को पास कराया था.

बताया जा रहा है कि बीयू से 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ता प्रोफेसरों के नाम इश्यू कराईं थीं. इश्यू की गई 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ताओं के पास नहीं पहुंचीं और फर्जी तरीके से जांचने के बाद सभी कॉपियां को सीधे बीयू में जमा करा दिया गया. आंसरशीट में की गई हेराफेरी की वजह से एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज की थी. इस विवादित डेंटल कॉलेज में 'कॉफी विद सीएम' का कार्यक्रम होना है.

युवा मोर्चा के कार्यक्रम 'सीएम विद कॉफी' के आयोजन स्थल को लेकर उठे सवालों पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी हमेशा से भ्रष्टाचारियों का साथ देती आई है. यही वजह है कि उसकी ओर से ऐसे आयोजन स्थल को चुना गया है जो बीडीएस घोटाले से जुड़ा हुआ है.
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष को कार्यक्रम स्थल के बजाए उसके पीछे के मकसद को देखना चाहिए.

Sunday, February 25, 2018

सीएम शिवराज ने श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि, कहा- कला जगत के लिए बड़ी क्षति


मध्य प्रदेश I मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी. शिवराज ने कहा कि एक बड़ी औऱ उम्दा अदाकारा हमारे बीच नहीं रही.

सीएम ने कहा कि अदाकारा का यूं दुनिया से चले जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाना दुखद है.

शिवराज ने कहा कि अपने अभिनय से उन्होंने पूरे देश को प्रभावित किया. वो बहुत कम उम्र में इस दुनिया से विदा हो गईं. मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.


 
Saddened by the untimely demise of actress . Through versatile performances in her entire career she touched the hearts of millions of people. My deepest condolences to the family and fans.


स्वच्छता में छिपा है सुखमय जीवन का सार : शिवराज




मध्य प्रदेश I मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन वही है, जो दूसरों के लिए जिया जाए. ऐसे प्रमाणिक जीवन का सबसे अच्छा मापदण्ड स्वच्छता है, और स्वच्छता में ही ईश्वर, स्वास्थ्य, सुंदरता, आनंद और प्रसन्नता है.

मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर नगर निगम द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में नागरिकों से आह्वान किया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश को स्वच्छता सर्वेक्षण में 'नम्बर वन' बनाने के लिए सबका योगदान भी 'नम्बर वन' का होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया.

चौहान ने आगे कहा, "प्रदेश में स्वच्छता की प्रतियोगिता का वातावरण निर्मित हुआ है. प्रदेश के महानगरों और नगरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो रही है. अच्छे कार्य के लिए प्रतियोगिता सार्थक और सुखद है. आस-पास का परिवेश, वातावरण, संस्थान स्वच्छ हो. यह अकेले नगर निगम और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. यह हम सबका परम कर्तव्य है. नागरिकों के सहकार से ही स्वच्छता सुनिश्चित होगी."

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आई है. पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में चयनित 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 22 शहर शामिल थे. पहला स्थान इंदौर का और दूसरा भोपाल का था. स्वच्छता अभियान से नया वातावरण निर्मित हुआ है. लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने में संकोच करने लगे हैं. कहीं भी कूड़ा फेंकने के बजाय उसे रखकर बाद में सही स्थान पर फेंकते हैं. जिम्मेदारी का यह भाव अत्यंत सुखद है."

Saturday, February 17, 2018

व्यापारियो के साथ अन्याय बर्दास्त नही व्यापार मण्डल




कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ दर्शन राजपूत की खबर


आज दिनांक17/2/18 को ग्रीन क्रॉस के व्यापारी ने इमरान खान को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनय श्रीवास्तव ने सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद में व्यापारियों द्वारा किये गए उत्कष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा
व्यापार मंडल के जिला महा सचिव आफताब हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए
वहीं व्यापार मण्डल के ज़िला सचिव इशरत खान ने कहा कि व्यापारियों का जीएस टी के नाम पे उत्पीड़न किया जा रहा  है,
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जावेद हुसैन ने कहा कि व्यापारियों किसानों मजदूरों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, आलू का कोल्ड भाड़ा सुनिश्चित किया जाय।
इस मौके पर चंदन गुप्ता, अकरम वारसी, मेराज़ सिद्दीकी अकील अवधेश आदि लोग उपस्थिति थे

पुलिस टीम ने की छापेमारी से गिहार बस्ती में भगदड


प्रिन्स श्रीवास्तव
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर के द्वारा जनपद में आगामी होली त्यौहार को देखते हुये अवैध रूप से बनने वाली शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गयाए जिसमें कन्नौज जनपद के सभी थानों व चैकी इन्चार्जो को आदेशित किया गयाए जिससे तहत गुरसहायगंज व सौरिख की टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुये काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गयाए और 4 अभियुक्तों को मौके पर पकड कर थाने लाया गयाए और उनके पास शराब बनाने के उपकरण व बनी हुई कच्ची शराब बरामद की कईए इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम व प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह सहित मौजूद रहे।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates