DO NOT MISS
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

Sunday, November 26, 2017

सपना चौधरी Bigg Boss से बाहर, बताया कौन बनेगा विजेता?


'बिग बॉस 11' के खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही सपना चौधरी आखिरकार इस रियलिटी टीवी शो से बाहर हो गईं. सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' में हरियाणा की मशहूर डांसर शो से बाहर हो गईं.
लोनावला में 'बिग बॉस' हाउस से बाहर होने के बाद सपना ने कहा 'मैं खुश हूं. मैं अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं. मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं. दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है. इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए हिना खान, सपना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक नॉमिनेट हुए थे.
सपना का मानना है कि टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता में इस रियलिटी शो के विजेता बनने की क्षमता है. सपना के लिए इस शो का हिस्सा बनने की मुख्य वजह डांसरों के खिलाफ रूढ़िवादिता को तोड़ने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करना था. उन्होंने कहा, 'मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं. शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखना शुरू किया. बिग बॉस से आपको काम मिलता है. मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं.'
बता दें कि सपना कुछ दिनों से लड़ाई-झगड़े कुछ ज्यादा ही कर रही थीं. इसके साथ ही फैंस को उनकी हिना खान के साथ दोस्ती भी पसंद नहीं आ रही. इस हफ्ते हुए लग्जरी बजट टास्क में भी सपना ने जज का रोल अच्छी तरह से नहीं निभाया था.
सपना का एलिमिनेशन कुछ के लिए शॉक हो सकता है, क्योंकि लोग चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से प्रियांक को कमजोर समझ रहे थे. शो की शुरुआत से ही सलमान, सपना को कह रहे थे कि आप ज्यादा घर में दिखाई नहीं देतीं, आप एक्टिव नहीं हैं.

Friday, November 24, 2017

दीपिका की राह पर कपिल शर्मा, 'फिरंगी' के बाद आएगी हॉलीवुड फिल्म


पिछले साल दोस्त और को-एक्टर सुनील ग्रोवर से हुए मनमुटाव के बाद कपिल शर्मा कई तरह के विवादों में घिर गए थे.

इसके बाद गर्लफ्रेंड गिन्नी से उनके रिलेशनशिप में तनाव की खबरें भी आईं. उनकी खुद की तबियत भी काफी बिगड़ी. उन्हें अपना कपिल शर्मा शो भी बंद करना पड़ा.

इस सबसे निकलकर अब कपिल अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में बिजी हैं. लेकिन मसला सिर्फ इतना ही नहीं है, फिरंगी के बाद जहां कपिल अपने कॉमेडी शो को वापस लाने की बात कर रहे हैं, वहीं खबर उनके हॉलीवुड फिल्म में नजर आने की भी है.

फिरंगी के प्रमोशन को लेकर हो रही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिरंगी के डायरेक्टर राजीव ढिंगरा ने बताया कि कपिल को हॉलीवुड से भी फिल्म का ऑफर मिला है. वह जल्द ही फिल्म के पेपर भी साइन कर सकते हैं.
यानी प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बाद हमारा ये कॉमेडी किंग भी हॉलीवुड में कमाल दिखाने के लिए तैयारी कर चुका है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड कंपनी बैड ममाज से उन्हें एक हॉलीवुड सीरिज के लिए ऑफर मिला.

Saturday, November 18, 2017

'पद्मावती' के सपोर्ट में शबाना आजमी ने की IFFI के विरोध की मांग


बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी 'पद्मावती' को लेकर दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने दीपिका को मिल रही धमकियों के विरोध में भारतीय फिल्म उद्योग से गोवा में होने वाले 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को बॉयकॉट करने की बात कही है.

शबाना ने यह बात ट्वीट करके कही है. उन्होंने लिखा है, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और 'पद्मावती' को लेकर मिल रही धमकियों के विरोध में आईएफएफआई का बहिष्कार कर देना चाहिए.'
शबाना ने लगातार ट्वीट करके केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर गुस्सा उतारा.
बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म के आवेदन पत्र को कथित तौर पर यह कहकर लौटा दिया था कि यह अधूरा है. उसके बाद बॉलीवुड में 'पद्मावती' के समर्थन में कई लोग सामने आ गए हैं.

शबाना ने ट्वीट कर यह भी कहा, 'सीबीएफसी को भेजे गए 'पद्मावती' के आवेदन को अधूरा होने की वजह से लौटा दिया गया है! क्या सचमुच सर्फ इसी वजह से हुआ है? या फिर राजनीतिक लाभ के लिए आग भड़काए रखने के लिए वापिस किया गया है?'
उनका कहना है कि सत्ता में बैठी सरकार से ही सबकी दुकानें चल रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री को 'पद्मावती' के साथ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने 'पद्मावती' विवाद पर चुप्पी साधे बॉलीवुड के एक्टर्स पर भी निशाना साधा.

Tuesday, November 14, 2017

गोद में घूमने की उम्र में तैमूर को मिली 1 करोड़ की कार!


चिल्ड्रन्स डे पर आप अपने बच्चों को क्या देते हैं? चॉकलेट, पिकनिक का तोहफ़ा या फिर कुछ नसीहत...

लेकिन पापा सैफ़ अली ख़ान ने #children day पर तैमूर को गिफ़्ट की है एक लग्ज़री कार.

1 करोड़ 7 लाख की कीमत वाली जीप ग्रैंड चिरोकी को भारत में कुछ ही लोगों ने खरीदा है और अब सैफ़ इसके मालिक बन गए हैं.

3600 सीसी की इंजन क्षमता वाली इस गाड़ी में 8 गियर हैं और एक आम यूज़र के लिए इसकी 8 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज थोड़ी झटका देने वाली हो सकती है.
सैफ़ को इस गाड़ी की चाबी देने के लिए खुद फ़िएट और क्राइस्लर के मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फ़्लिन मौजूद थे और सैफ़ ने इसे तैमूर का गिफ़्ट बताया.

सैफ़ अली ख़ान को गाड़ियों का पुराना शौक है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां पहले से मौजूद हैं. भारत में मौजूद चंद फ़ोर्ड मस्टैंग गाड़ियों में से एक सैफ़ के पास है, इस गाड़ी को लेफ़्ट हैंड ड्राइव से राइट हैंड ड्राइव बनाया गया था ताकि ये भारत में चलाई जा सके.

इसके अलावा हाल ही में सैफ़ ने ऑडी की R 8 भी ख़रीदी जो भारत में इस समय मौजूद सबसे महंगी स्पोर्टस कार है.

तैमूर इस गाड़ी को चला पाएंगे या नहीं ये तो मालूम नहीं लेकिन चिल्ड्रन्स डे पर ऐसा गिफ़्ट कम ही बच्चों को मिलता है.

Friday, November 3, 2017

लव बर्ड्स के चक्कर में क्यों ट्रोल हुईं तापसी पन्नू?


'ट्रोल' ऐसा शब्द बन गया है कि आप इससे जुड़ी एक या दो खबरें रोज सुन ही लेते हैं. बॉलीवुड स्टार्स हो या पॉलिटिशियन या फिर कोई फेमस पर्सनैलिटी. कोई भी ट्रोल हो सकता है. वैसे इस मामले में एक्ट्रेसेज पर ज्यादा अटैक होता है. चाहे वो अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करें या अपने घर की. ट्रोलर्स उन्हें गालियां देने का मौका ढूंढ ही लेते हैं.

ऐसा ही मौका 'जुड़वां 2' की हीरोइन तापसी पन्नू को देखने को मिला. दरअसल तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर पक्षियों की फोटो शेयर की थी. पिंजरे में बंद ये पक्षी एक दूसरे के साथ प्रेम भाव से बैठे नजर आ रहे हैं.

फोटो को कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, ' इनसे सीखें प्यार करना.'
लेकिन उनके फैंस को पिंजरे में बंद पक्षी पसंद नहीं आए. और उन्हें 'पिंक' मूवी का हवाला देते हुए खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी.

एक यूजर ने कमेंट किया, 'आजादी और नारीवाद की बात करने वाली आपके जैसी एक्ट्रेस के लिए पक्षियों को यूं कैद करके रखना सही नहीं है.'

वहीं एक दूसरे यूजर ने उन्हें कहा कि पहले इन पक्षियों को आजाद करें. और फिर सीखें कि कैसे प्यार करते हैं.

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी हीरोइन को ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है हो. अभी हाल ही में अमीषा पटेल को उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने की सलाहें दी गईं थी. दंगल की धाकड़ गर्ल फातिमा शेख को साड़ी वाली तस्वीर पर मजहब की तहजीब सिखाई जा रही थी.

बता दें कि 'पिंक' मूवी के बाद तापसी एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड की हंड्रेड करोड़ क्लब हीरोइंस की लिस्ट में नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वरुण धवन के साथ आई उनकी फिल्म 'जुड़वां 2' सुपर हिट साबित हुई. इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन भी थीं.

Monday, October 9, 2017

दो डायलॉग्स के साथ रिलीज हुआ ‘पद्मावती’ का दमदार ट्रेलर, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का बेहतरीन और दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म के ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।


फिल्म के इस ट्रेलर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का अंदाज इतना जुदा है कि आप उनसे अपनी आंखे नहीं हटा पाएंगे। इसके अलावा शाहिद कपूर भी बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म की कहानी महाराजा रावल रतन सिंह (शाहिद कपूर) और अलाउद्दीन खिलजी(रणवीर सिंह) के बीच हुए युद्ध की है, जो महारानी ‘पद्मावती’ के लिए लड़ा गया था।


आपको बता दें संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपने परफेक्शन और हर एक चीज में बारीकी लाने के लिए जाने जाते हैं। बहरहाल इस ट्रेलर में फिल्म के दो डायलोग हैं बाकी ट्रेलर में एक्शन की भरमार है वहीं सभी एक्टर्स के लुक बेहतरीन हैं। फिलहाल आप ट्रेलर देखिये बाकी फिल्म आप 1 दिसबंर को देख पायेंगे।

‘पद्मावती’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, ‘खिलजी’ के इन पांच लुक्स ने डाल दी ‘पद्मावती’ के ट्रेलर में जान

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर आज यानी सोमवार को रिलीज किया गया है, जो देखने काफी दमदार है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को गौर से देखें तो ऐसा महसूस होता है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अपने-अपने किरदारों के साथ वाकई में इंसाफ किया है।


बात अगर साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर में किसी एक किरदार की करें तो सबसे दमदार लुक इसमें रणवीर सिंह का लग रहा है। रणवीर इस ट्रेलर में काफी ‘खूंखार’ नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि रणवीर कपूर का ऐसा लुक हमने पहले कभी देखा हो। यही एक खासा वजह भी है कि ट्रेलर के रिलीज होते ही रणवीर सिंह ट्रेंड करने लगे हैं।


वहीं अगर डायलोग की बात करें तो इस ट्रेलर में रणवीर वैसे तो कुछ भी बोलते नजर नहीं आए हैं, लेकिन उनके लुक्स बहुत कुछ बयाँ कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी महारानी ‘पद्मावती’ पर आधारित है। इस फिल्म में पद्मावती की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई है।
इसके अलावा इस फिल्म में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में नजर आयेंगे तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभाते हुए अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। बहरहाल यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

Sunday, October 1, 2017

सलमान खान ने 'अंगूरी भाभी' के लिए शायरी की, तो मिला यह जवाब!

नई दिल्ली: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित शो 'बिग बॉस' एक बार फिर आप सभी के मनोरंजन के लिए पूरी तरह तैयार है और इसका पहला एपिसोड 1 अक्टूबर को ऑन-एयर होगा. हर बार की तरह इस बार भी इस शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर बहुत सी फेक न्यूज आईं, लेकिन अब साफ हो गया है कि इस बाक कौन इस शो का हिस्सा हैं और कौन नहीं. कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सलमान शो की पहली कंटेस्टेंट से सबकी मुलाकात कराते हैं.

शो की यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि टीवी की चहिती भाभी हैं. दरअसल, यह 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे हैं. इस वीडियो में सलमान शिल्पा के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान सलमान शिल्पा के लिए एक शायरी करते हैं और शायरी के बाद शिल्पा अपने 'अंगूरी भाभी' के किरदार के अंदाज में कहती हैं सही बात है. इसके बाद सलमान, शिल्पा के साथ एक खेल भी खेलते हैं.

Monday, September 4, 2017

बॉलीवुड में बगावत के बाद क्या अपना ताज बचा पाएंगी 'क्वीन' कंगना?


लोगों को हमेशा से बॉलीवुड की गॉसिप में इंटरेस्ट रहा है और जब खुद कोई सितारा अपने अफेयर की बातें बताए तो लोग दम साधे इसे सुनते है. ऐसा होता तो कम है पर इस बार हुआ है. बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना ने ऋतिक रोशन समेत कई लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कंगना इन दिनों जिसे भी इंटरव्यू दे रही हैं बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय देती हैं. चाहे वो करण जौहर हो,ऋतिक हो या फिर आदित्य पंचोली. एक-एक कर कंगना ने सबकी बखिया उधेड़ दी है.

बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतिजावाद पर आवाज उठाने वाली कंगना के समर्थन में कम ही लोग आए इसपर उनका कहना है कि बॉलीवुड को कड़वा सच पसंद नहीं आता. हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है.  कंगना ने अपनी फिल्म 'रंगून' प्रमोशन के दौरान भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी. जिसपर बाद में कंगना की खूब आलोचना भी हुई.

कंगना ने तो अवॉर्ड शो को भी नहीं छोड़ा  उन्होंने कहा कि ये सारे अवॉर्ड शो फर्जी होते हैं इसलिए मैं कभी भी किसी शो में नहीं जाती.
कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने शेखर सुमन और अध्ययन सुमन को भी आड़े हाथों लिया तो अब सवाल ये उठता है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतने लोगों को अपने खिलाफ करने वाली कंगना का आगे का सफर कितना मुश्किल होने वाला है!

अब तो ये देखना है कि बॉलीवुड के लिए झांसी की रानी साबित हो रही कंगना को कितने लोगों का सपोर्ट मिलता है क्योंकि इससे पहले ही नेपोटिज्म पर बात करने के बाद IFFA Awards के मंच से सैफ अली खान, वरुण धवन और करण जौहर ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था.

कंगना की पिछली फिल्म 'रंगून' बुरी तरह फ्लॉप रही थी ऐसे में अगर 'सिमरन' और 'मणिकार्णिका' ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो बॉलीवुड में वो लोगों के निशाने पर आ जाएंगी.

Sunday, August 27, 2017

बच्चे की न्यूड फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर के खिलाफ FIR



अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले ऋषि कपूर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. एक बच्चे की न्यूड फोटो शेयर करने के मामले में उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा ईस्ट के साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है.

दरअसल ऋषि कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में एक नंगा बच्चा हेडफोन लगाए खड़ा नजर आ रहा था. तस्वीर शेयर होने के बाद एक तरफ जहां लोगों ने इस ट्वीट का मजाक बनाया वहीं 'जय हो' नाम की एक फाउंडेशन को ये बात गलत लगी और उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल को चिट्ठी लिखी.

फाउंडेशन के महासचिव आदिल खत्री ने लिखा कि इस बच्चे के फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर पर POSCO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
दरअसल ऋषि कपूर ने एक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में एक नंगा बच्चा हेडफोन लगाए खड़ा नजर आ रहा था. तस्वीर शेयर होने के बाद एक तरफ जहां लोगों ने इस ट्वीट का मजाक बनाया वहीं 'जय हो' नाम की एक फाउंडेशन को ये बात गलत लगी और उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल को चिट्ठी लिखी.

फाउंडेशन के महासचिव आदिल खत्री ने लिखा कि इस बच्चे के फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर पर POSCO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.

वहीं जब ऋषि कपूर ने देखा कि उन्हें इस पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है तो उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दी.

Thursday, August 24, 2017

सेलिब्रिटीज के घर आए गणपति बप्पा, धूमधाम से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी


गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. इस मौके पर टीवी और फिल्मों से जुड़े लोग कैसे पीछे रहते.

गणपति बप्पा पर तो स्टार्स की कुछ अधिक ही श्रद्धा है इसलिए कई कलाकार गणेश जी की प्रतिमा अपने घर पर स्थापित करते हैं.

संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने मुंबई के लोखंडवाला स्थित एक पूजा पंडाल में जाकर गणेश वंदना की.

इस मौके पर संजू बाबा कुर्ते-पायजामे में और मान्यता सिल्क की साड़ी में नजर आईं.
स्टार्स के घर पधारे गणपति बप्पा
साथ ही संजय के घर पर भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. संजय का बेटा इस मौके पर बहुत उत्साहित नजर आया.
संजय दत्त का बेटा
'मायका' और 'घर की लक्ष्मी बेटियां' से चर्चा में आए टीवी एक्टर रोमिल पाराशर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी पत्नी, बेटी और गणपति की मूर्ति के साथ नजर आ रहे हिं. साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा कि वो पूरे एक साल से गणपति के आने का इंतजार कर रहे थे.

Wednesday, August 23, 2017

रणवीर की गोद में दिखीं दीपिका, INTIMATE वीडियो हो रहा है VIRAL


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लग रहा है अपने ब्रे‍कअप की खबरों को काफी सीरियस ले लिया है. कुछ दिन पहले इस स्टार कपल के ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को बेचैन कर दिया था. लेकिन हाल फिलहाल की बात करें तो रणवीर दीपिका के एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. बॉलीवुड के इस लव कपल का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका-रणवीर के इंटीमेट मोमेंट का ये वीडियो दरअसल एक दोस्त की बर्थडे पार्टी का है जिसमें दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड युवराज सिंह भी नजर आए थे. इंस्टाग्राम पर इस जोड़ी के फैन्स क्लब की और से शेयर किए गए वीडियो में दीपिका रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और रणवीर उनके साथ कॉजी होते हुए दिख रहे हैं. दीपिका भी रणवीर की कंपनी को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीपिका पहले रणवीर के कान मे कुछ फुसफुसाती हैं और फिर रणवीर उन्हें बाहों में भर लेते हैं.

इस स्टार जोड़ी के इस इंटीमेट वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी को उनके रिलेशनशि‍प स्टेट्स के बारे में कोई कंफ्यूजन रह जाएगी.

जब रणवीर ने दीपिका को सरेआम किया KISS, ट्विटर पर फोटो वायरल

दीपिका रणवीर की आए दिन जारी हो रही तस्वीरों और इस तर‍ह के वीडियो से ये साफ है कि इस कपल का रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है. इसलिए ब्रेकअप की खबरों को झुठलाते हुए दीपिका रणवीर की जोड़ी अब डेटिंग वर्ल्ड के बॉलीवुड स्टार्स में टॉप पर है.

Tuesday, August 22, 2017

कपिल शर्मा ने बताया सिद्धू की नाराजगी का सच


कपिल के शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री और सिद्धू के ब्रेक को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थीं. कहा जा रहा था कि सिद्धू ने बीमारी की वजह से ब्रेक लिया था. लेकिन जब उन्होंने शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री की बात सुनी तो उन्होंने कपिल से नाराजगी जताई थी. अब कपिल ने इन तमाम बातों को झूठ बताया है.

कपिल ने बताया, इस तरह की तमाम खबरें झूठी हैं. इससे पहले जब सैराट फिल्म की कास्ट शो पर आई थी तब सिद्धू नहीं थे. जिस वक्त जैकी चैन आए थे हमने रवीना टंडन को सिद्धू सर की कुर्सी पर बैठाया था. मैंने भी नाराजगी की खबर पढ़ी थी. लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है.

बता दें कि कपिल की टीम अलग-थलग पड़ने के बाद भी सिद्धू कपिल के साथ बने रहे. कलर्स पर कपिल का शो बंद होने के बाद भी वह टीम से अलग नहीं हुए और सोनी पर जब ये शो दोबारा शुरू हुआ तो उन्होंने भी वापसी की.

Saturday, August 19, 2017

पद्मावती के लिए हां कर चुके थे सलमान और ऐश्‍वर्या, लेकिन...

संजय लीला भंसाली अपनी पीरियड फिल्‍म पद्मावती सालों पहले सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ बनाना चाहते हैं. दोनों एक्‍टर्स ने पद्मावती के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन ऐन मौके पर भंसाली के सामने रखी ऐश्‍वर्या की एक शर्त ने सारा खेल ही खराब कर दिया और फिल्‍म नहीं बन सकी. अब भंसाली अपनी ये फिल्‍म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ बना रहे हैं.

सलमान को ऑफर हुआ था ऐश के भाई का रोल, गुस्से में भड़क गए थे दबंग खान

दरअसल, जिस समय भंसाली पद्मावती बना रहे थे, उसी समय सलमान और ऐश्‍वर्या के रिश्‍तों में खटास आ चुकी थी और ऐश्‍वर्या ने भंसाली के सामने इस फिल्म को लेकर एक मुश्किल शर्त भी रख दी. उन्‍होंने कहा कि वे एक ही सूरत में फिल्‍म कर सकती हैं अगर सलमान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं. यानी विलेन का किरदार. इसका मतलब यह भी था कि फिल्‍म में सलमान और ऐश्‍वर्या का साथ में एक भी सीन नहीं होगा. इस शर्त पर सलमान राजी नहीं हुए. इस सब पर बात बिगड़ गई और बॉलीवुड के इस चर्चित कपल के साथ पद्मावती नहीं बन सकी.
अब भंसाली की इस फिल्‍म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. लेकिन इस लव बर्ड्स के बीच भी साथ में एक भी सीन नहीं फिल्‍माया जाएगा. दीपिका के साथ शाहिद कपूर रोमांस करते नजर आएंगे.

यह जाहिर हो चुका है कि पद्मावती के लिए भंसाली की पहली पसंद ऐश्‍वर्या और सलमान थे. वे उनके साथ पहले 'हम दिल दे चुके सनम' में काम कर चुके थे. इसके बाद ऐश्‍वर्या और भंसाली के अफेयर की भी काफी चर्चा रही थी.

Monday, August 14, 2017

कपिल शर्मा फिर विवाद में, अब कुर्सी को लेकर हुआ सिद्धू से झगड़ा

कपिल शर्मा की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. अब उनका अपने शो के मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू से झगड़ा होने की खबरें आ रही हैं. यह विवाद सिद्धू की कुर्सी को लेकर है. मामला ये है कि सिद्धू को बीमार थे. उन्हें तेज बुखार था. ऐसे में कपिल के शो की संडे के लिए शूटिंग रुक गई. इसके साथ ही उनकी कुर्सी भी सूनी हो गई.

लेकिन ने कपिल ने सिद्धू के लौटने का इंतजार नहीं किया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को बैठा दिया. यह बात सिद्धू को नागवार गुजरी और उन्होंने कपिल को फोन कर लताड़ दिया. कपिल ने सिद्धू को पूरी बात समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

कपिल शर्मा के साथ चैनल ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट, बंद नहीं होगा शो

एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू द्वारा इस तरह नाराजगी जताने के बाद कपिल की टीम ने तत्काल अर्चना पूरन सिंह को फोन किया और बताया कि उन्हें शूटिंग के लिए नहीं आना है. इस शो में मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा को शामिल होना था.
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कई बार कपिल के शो के लिए टाइम एडजस्ट‍ किया है, उस समय भी जब उनका मुंबई में रहने का इंतजाम नहीं था. उन्होंने दो से तीन दिन पहले भी शो की शूटिंग की है, ताकि समय पर इसकी एडिटिंग की जा सके. ऐसे में कपिल द्वारा इतनी जल्दी अपना विकल्प खोजा जाना सिद्धू को नागवार गुजरा. हालांकि यह बात जानने लायक है कि सिद्धू अर्चना से इतने खफा क्यों रहते हैं.

Sunday, August 13, 2017

अक्षय कुमार ने बनाई कपिल शर्मा से दूरी, लेकिन क्या है वजह...

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन इस कॉमेडी फिल्म के साथ एक सवाल भी जुड़ा है. टॉयलेट एक प्रेम कथा को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार आखिर कपिल शर्मा के शो पर क्यों नहीं गए?

अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर गए हैं. ऑडियंस ने भी इन एपिसोड्स को खूब एंजॉय किया. लेकिन टॉयलेट एक प्रेम कथा के रिलीज होने पर अक्षय कुमार का कपिल शर्मा से दूरी बना लेना सभी को हैरान कर रहा है.

कैसी फिल्म है अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा...

सलमान खान-रणबीर कपूर ने भी बनाई दूरी

कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्‍म को प्रमोट करने में शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड स्‍टार्स ने भी हाल में कोई रुचि नहीं दिखाई है. किसी ने भी अपनी हालिया फिल्‍म को इस प्‍लेटफार्म पर प्रमोट करना उचित नहीं समझा.

शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा भी अपनी फिल्‍म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नजर नहीं आए. बताया गया कि कपिल कीसेहत खराब होने के कारण उनकी शूटिंग कैंसिल हो गई थी. बाद में होस्‍ट के साथ शूटिंग की गई, लेकिन ये ऑनएयर नहीं हो सकी.

सलमान खान ने भीअपनी फिल्‍म ट्यूबलाइट का प्रमोशन कपिल के शो पर नहीं किया, जबकि उन्‍होंने इसी चैनल पर दो घंटे का एक पूरा स्‍पेशल एपिसोड शूट किया. इसमें कपिल के पुराने साथी सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले भी नजर आए. सलमान ने अपनी फिल्‍म को नच बलिये 8,सारेगामापा लिटिल चैम्‍प‍ियन और तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में प्रमोट किया.

इसी तरह रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने भी अपनी फिल्‍म जग्‍गा जासूस को कपिल के शो पर प्रमोट नहीं किया, जबकि वे अन्‍य रियलिटी शो के सेट पर नजर आए.

क्या गिरती टीआरपी की वजह से हुआ ऐसा

ये बेहद हैरानी की बात है क्योंकि कपिल के शो में चंदन प्रभाकर और भारती सिंह के आने के बाद कोई खास फर्क नहीं देखा गया. यह जरूर माना गया है कि इस शो से बॉलीवुड के बड़े सितारों ने ने दूरी बना ली है. जबकि स्‍टार्स सोशल मीडिया और ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है, भाबी जी घर पर हैं जैसे शो पर अपनी फिल्‍म प्रमोट कर रहे हैं.

ऐसे में कपिल शर्मा को अब अपने शो के एनालिसिस की जरूरत है. कहीं ऐसा तो नहीं कि गिरती टीआरपी की वजह से बड़े सितारों ने उनसे दूरी बना ली हो.

Tuesday, August 8, 2017

कंगना से झगड़े को लेकर इस निर्देशक ने दी है अजीबोगरीब सफाई!

बीते कई दिनों से इस बात पर बॉलीवुड में चर्चा तेज है कि कंगना रनौत और उनके लिए सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक आनंद एल राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

खबरों के अनुसार आनंद एल राय इस बात से बेहद नाराज थे कि कंगना ने कुछ जगह पर यह बयान दिया है कि आनंद एल राय उनके लिए एक कहानी लिख रहे हैं और वो लोग जल्द साथ में काम करेंगे.

इस बात को लेकर इस कंगना और आनंद के बीच खासा झगड़ा भी हुआ है और क्योंकि इस मामले में कंगना जैसी अभिनेत्री और आंनद जैसे जाने माने निर्देशक का नाम था इस मामले ने तुरंत गॉसिप की शक्ल ले ली.

अब इस गॉसिप को खत्म करने के लिए आनंद ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है,"मैं तनु वेड्स मनु के समय पर जब कंगना के साथ काम कर रहा था तो हमारे बीच में कुछ मतभेद थे, लेकिन आप इसे झगड़ा नहीं कह सकते."
"शायद जिंदगी को देखने के हमारे नजरिए अलग अलग हैं और मैं चीजों को जैसे समझता हूं कंगना के लिए वो उससे अलग है. इसी वजह से मुझे लगता है कि शायद हमें कुछ समय का गैप लेकर काम करना चाहिए "

Wednesday, July 5, 2017

राजनेताओं के बच्‍चों ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, सोनाक्षी से नेहा तक हैं कई नाम

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना । सामान्‍यत: देखा जाता है कि राजनीतिज्ञों की संतानें राजनीति में जाती हैं। लेकिन, लीक से हटकर कुछ ग्‍लैमर की दुनिया में नाम कमाने वाले राजनीतिज्ञाें के बेटे-बेटियों के भी उदाहरण भरे पड़े हैं। इनमें कुछ ने तो आसमान की बुलंदियां छू ली हैं।

बिहार की बात करें तो भाजपा के शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान, कांग्रेस नेता अजित शर्मा की बेटी नेहा शर्मा ऐसे ही उदाहरण हैं। इनमें चिराग पासवान ने बाद में फिल्‍में छोड़कर पिता की राजनीतिक विरासत संभाल ली है। लेकिन, सोनाक्षी सिन्‍हा व नेहा शर्मा फिल्‍मों में नाम कमा रही हैं।

एक्‍टर व भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी व बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएट सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके पहले वे लक्मे फैशन वीक 2009, लक्मे फैशन वीक 2008 में रैम्प पर दिखी थीं। सोनाक्षी को गाने गाना भी पसंद है। उन्‍होंने फिल्‍म 'अकीरा' में एक गाना भी गाया है। वे कुछ अन्‍य फिल्‍मों में भी गाना गा चुकी हैं।

बिहार से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा की बेटी नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को हुआ था। निफ्ट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्‍होंने तेलुगु फिल्म 'चिरूथा' किया। बॉलीवुड में उन्‍होंने 2010 में डेब्यू किया। नेहा एक कथक डांसर भी हैं।

नेहा की छोटी बहन आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में काम कर रही हैं। आयशा ने एक म्यूजिक वीडियो 'एक वारी' में आयुष्मान खुराना के साथ काम किया है। वे 'नमस्ते इंग्लैंड' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। 'जुड़वा दो" में भी आयशा का नाम सामने आया था।

चिराग का जन्म 31 अक्टूबर, 1982 हुआ था। वे रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे हैं। उन्‍होंने साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कंगना थीं। बाद में चिराग 2014 में बिहार के जमुई से सांसद बने। पहुंचे।

एक्टर और यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्बर तथा एक्‍ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्‍बर का जन्‍म 28 नवंबर 1986 को हुआ था। बॉलीवुड के रोमांटिक गुंडे के नाम से प्रसिद्ध प्रतीक ने बॉलीवुड में फिल्म 'जाने तू या जाने न' से डेब्यू किया था। वे 'दम मारो दम', 'आरक्षण', 'धोबी घाट' और 'माय फ्रेंड पिंटो' आदि फिलमें में भी काम कर चुके हैं।

उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत एक असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। वे कई टीवी ऐड भी कर चुके हैं। उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड और स्टारडस्ट अवार्ड भी मिल चुका हैं।

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और विधायक अजय सिंह के बेटे अरुणोदय का जन्म 17 फरवरी 1983 को हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2009 में 'सिकंदर' से की थी। वे 'मिस्टर एक्स', 'जिस्म-2', 'उंगली', 'ये साली जिंदगी', 'मैं तेरा हीरो', 'एक बुरा आदमी' 'मोहनजोदड़ो' और सिकंदर आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख हिन्दी और मराठी सिनेमा में काम रहे हैं। उन्होंनेे 2003 में के विजय भास्कर निर्देशित फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्‍यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट जिनेलिआ डिसूजा थीं। 'मस्ती' और 'बर्दाश्त' जैसी फिल्मों ने उन्‍हें पहचान दी। वे 'क्या कूल हैं हम', 'ब्लफमास्टर', 'हाउसफुल' 'हाउसफुल-2' व 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला है।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और डीएमके नेता के करुणानिधि के पोते और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि का जन्म 27 नवंबर 1977 को हुआ था। उन्होंनेे एक रोमांटिक कॉमेडी 'ओरू कल ओरू कन्नाड़ी' से फिल्म डेब्यू किया था। वे एक प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates