DO NOT MISS
Showing posts with label ऑटो- गैजेट. Show all posts
Showing posts with label ऑटो- गैजेट. Show all posts

Sunday, January 28, 2018

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 125 किलोमीटर, लॉन्च हुआ ये अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर


इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कम्पनी यूजेट ने नया इलैक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। इसका डिजाइन एकदम यूनिक है। इसकी खास बात यह है कि इसे आसमान से दिखने वाले फ्रेम पर बनाया है।
इसका वजन केवल 32 किलोग्राम है। इसे 5 सेकंड में फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी ने इस स्‍कूटर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस) 2018 में लांच किया है।

खास एप से होगा ऑपरेट

यह स्कूटर खास एप के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। उसी एप से स्कूटर की परफॉर्मेंस, चार्जिंग लैवल और माइलेज की जानकारी देगी। इसके अलावा इसमें 3 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें  ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट शामिल हैं। यह स्कूटर दो बैटरीज के विकल्प के साथा अवेलेबल है।

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 125 किलोमीटर

एक बैटरी फुल चार्ज पर 70 किलोमीटर की दूरी और दूसरी बैटरी 150 किलोमीटर की दूरी तय करने में मदद करती है। इसके साथ मिलने वाला फास्ट चार्जर महज दो घंटो में इसे चार्ज कर देता है। इसकी बैटरी रिमूवबल है। इसे किसी अन्य डिवाइस के लिए पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसे 8,900 डॉलर (लगभग 5 लाख 66 हजार रुपए) से शुरू होकर 9,900 डॉलर (लगभग 6 लाख 30 हजार रुपए) में उपलब्ध किया जाएगा।
इस स्कूटर की खासियत है कि यह एक चार्ज में 125 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है और 5.44 हार्सपावर की पावर पैदा करता है।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates