DO NOT MISS
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts

Wednesday, February 21, 2018

पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार 400 करोड़ के घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने कचहरी तिराहे पर धरना दिया।



बांदा में कार्यक्रम
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने की।

 धरने मे केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह घोटाला आरोपी नीरव मोदी की मदद कर रही है। देश की जनता को मूल मुद्दे से भटकाने के लिए बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई का दिखावा कर रही है। जिला महामंत्री राममिलन पटेल ने कहा कि भाजपा की देन है कि पूर्व घोटालेबाज विजय माल्या आज विदेश में है। भाजपा ने विजय माल्या की तरह नीरव मोदी को भी विदेश भागने में मदद की है। जबकि यह गंभीर आर्थिक अपराध है। नगर अध्यक्ष राज बहादुर ने कहा कि वह घोटालेबाजों का पर्दाफाश जनता की अदालत में करेंगे। इस मौके पर भगवानदीन गर्ग, मो. उमर दुर्रानी,गजेंद्र ¨सिह, इदरीश, बीलाल, रामपाल अवस्थी, डा.संजय द्विवेदी, शिवमंगल, माता प्रसाद, आशुतोष द्विवेदी, राजू पटेल, सूरज बाजपेई, बनवारी लाल, शब्वीर खां, इस्लाम, राम औतार, भोला प्रसाद, महादेव आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट- दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा- चित्रकूट)*

10 हजार रुपये का इनामी पुलिस ने के हत्थे


 अभियुक्त एक वर्ष से वांछित चल रहा है।

एसपी बांदा के कुशल नेतृत्व मे आज गिरवा थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव व का.अभिषेक पांडे थाना गिरवाँ  जनपद बाँदा ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी संजय तिवारी S/O सुशील तिवारी R/O जरर थाना गिरवाँ जनपद बांँदा  को समय करीब 8:10 AM पर चांँद मारी वट वहद ग्राम जरर से गिरफ्तार किया । अभियुक्त एक वर्ष से वांछित चल रहा है।
*ब्यूरो रिपोर्ट- दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा- चित्रकूट)*

Tuesday, February 20, 2018

सराफा कारोबारी ने दुनिया को कहा अलविदा




पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घटना से मृतक के परिजन बेहाल हैं।

एमपी के ग्राम नौगांव निवासी मुकेश कुमार सोनी (40) पुत्र श्याम सुंदर जनपद बांदा के  कालवनगंज छोटी बाजार मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर जेवर बनाने व बेचने का कारोबार करता था आज दोपहर रस्सी से फांसी लगा ली। उसका शव पंखे पर फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी  पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कालवनगंज चौकी इंचार्ज मोहनलाल ने पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट- दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा- चित्रकूट)*

समस्याओं को लेकर महिलाएं उग्र




राशनकार्ड की मांग को लेकर जनपद बांदा के परशुराम तालाब वार्ड नंबर-3 की 1 दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी व तहसील दिवस पहुंच पहुंचकर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र सौपा

प्रार्थनापत्र के माध्यम से अवगत कराया कि पूर्व में उनके राशनकार्ड बने थे और राशन भी मिल रहा था लेकिन उन्हें निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कई बार मांग उठाते हुए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आवास व राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन भी किया था। अभी तक न तो कार्ड जारी हुए और न ही राशन मिल रहा।
*ब्यूरो रिपोर्ट- दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा- चित्रकूट)*

विकास कार्यों का डिप्टी डायरेक्टर ने किया निरीक्षण



चित्रकूट पहाड़ी विकासखंड क्षेत्र में मंडलायुक्त बांदा के निर्देश  आदेश के क्रम में डिप्टी डायरेक्टर अर्थ एवं संख्या  एस एन त्रिपाठी ने पहाड़ी क्षेत्र के गांव में विकास कार्यों को मौके पर जाकर निरीक्षण किया सर्वप्रथम विकासखंड पहाड़ी में पहुंचकर निरीक्षण किया तो एडीओ आईएसबी रामशंकर साहू नाराज नदारद मिले अ वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बारे में मौके पर मौजूद समाज कल्याण अधिकारी बदलूराम से जानकारी की तथा कहा कि गरीब पात्र लाभार्थियों का आवेदन ऑफलाइन जल्द कराया जाए तथा कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गांव गांव प्रचार प्रसार किए जाएं जिससे गरीब कन्याओं को योजना का लाभ मिल सके वहीं अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को जल्द ही मंडलायुक्त को रिपोर्ट देकर कार्यवाही की बात कही इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय में पहुंच आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के बारे में जानकारी की तथा पूर्ण रुप से तैयार आंगनबाड़ी केंद्रों को हैंडवर किए जाने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र पंचायत के कार्यों का निरीक्षण किया तथा ठीक पाया गया वही पहाड़ी बुजुर्ग के मजरा महाराजपुर में नव  निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया  लाइट फिटिंग के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को दिए किचन भवन आदि गुणवत्तापूर्ण पाया गया नव निर्माणाधीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें स्वच्छ साफ सुंदर गुणवत्तापूर्ण पाया गया मौजूद छात्र छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता की भी पक्की कीर्ति की सिंह कक्षा 7 अमृतलाल कक्षा 8 के प्रश्न उत्तर किए बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया वही कहा कि शिक्षा के प्रति शासन संकल्पबद्ध है आप मन लगाकर पढ़ें किसी प्रकार की कोई कमी शिक्षा के प्रति नहीं आनी पाएगी वही ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन सीसी रोड का भी निरीक्षण किया गुणवत्तापूर्ण स्टीमेट मानक के अनुसार पाया गया प्रधानमंत्री आवास योजना का मौके पर जाकर सत्यापन किया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि 2016 17 2017 18 में 63 आवास में 40 में छत पड़ गई है  अवशेष आवासों को जल्द पूर्ण कराया जा रहा है वही चुलकाना पुत्र छेदी लाल का आवाज मानक के अनुसार मिलन वही कहा कि शासन के मंशानुरूप निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए दोषी होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक राजेश सिंह पंचायत मित्र अरुण कुमार आदि मौजूद रहे !
*ब्यूरो रिपोर्ट- दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता (बांदा- चित्रकूट)*

कई जानवरो की एक साथ मौत





इन्दरगढ़ से दर्शन राजपूत के साथ अमित कुमार


जहाँ एक ओर योगी सरकार गायों को राष्ट्रीय पशु के रूप में घोषित कर रही है वही आवारा पशुओं ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया है रात दिन एक करके खेतो मे खड़ी फसल को जैसे तैसे ही वचा कर परिवार का पालन पोषड़ कर रहा है वही आवारा पशु अत्यधिक परेशान किये है वही एक साथ लगभग आधा दर्जन जानलरो के मरने से जहाँ हडकम्प मचा है वही ग्रामीणो की समझ नही आर हा है कि एक साथ इतने जानवर मरे तो कैसे मरे घटना आज सुबह तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मन्दिर के पास वाग के वीच जब ग्रामीणों ने इतने जानवरो को मरा देखा तो हड़कम्प मच गया घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

खोया ने लगाई छलांग रेट हाई फाई


इंदरगढ़ से साथ दर्शन राजपूत के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

इन्दरगढ़ तिर्वा

अभी होली के आने मे एक सप्ताह से ज्यादा समय है लेकिन इससे पहले खोया वाजार ने रफ्तार पकड़ना सुरू किया आज पटेल नगर तिराहे पर खोवा के भाव में जबरदस्त उछाल देखा गया जहाँ 160 रू से 200र तक विका लेकिन वही आम आदमी को मिलावटी खोया के कारण मुँह मोड़ता नजर आया मन्डी मे खोया अधिक लेकिन खरादार कम दिखे ऐसे में त्योहार के मद्देनजर प्रशासन कुछ सकती करता है तो मिलावटी खोया पर लगाया जा सकता है अंकुश

Monday, February 19, 2018

ड्रेस नाप के बहाने छात्रा से छेड़छाड़


कन्नौज से आलोक  प्रजापति
जनपद कन्नौज में

आज दिनांक 19.02.18 को पुलिस को सूचना मिली कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सपुरवा का हेड मास्टर नाप लेने के बहाने छात्राओ से अश्लील हरकत करता है इस संबंध मे तुरंत कोतवाली थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी नगर मय टीम के विधालय पहुचे वहाँ जाच पड़ताल की तथा घटना की सत्यता पाए जाने पर  वादिनी बबली कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त मास्टर मोहम्मद इस्माइल पुत्र स्व0 मो0इब्राहिम नि0 बक्सपुरवा थाना कोतवाली कन्नौज के विरूद्ध अ0स0 105/18 धारा 354(ख),7/8 पोक्सो एक्ट व 3(1)w(1) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली कन्नौज पर अभियोग पंजीकरत किया गया।तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

ट्रक की टक्कर से दो की मौत



कन्नौज से दर्शन राजपूत के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र में
आज दोपहर पट्टी गाँव निवासी गिरजाशंकर अपनी पडोसी केशवती पत्नी रामदुलारे को वाइक से लेकर कनौली गाँव में एक डाक्टर के यहाँ दवा दिलाने गया था तभी दवा लेकर वापस आते समय अभी कनौली से सौ मीटर दूरी ही तय कर पाये थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि केशवती की मौके पर मौत हो गई जब कि गिरजा शंकर ने मेडिकल काले मे दम तोड़ दिया उधर टक्कर लगने से वाइक धू धू कर जल कर खाक हो गई वही नौसारा गाँव के पास ट्रक पकड़ कर ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी सूचना पर पहुँचे इन्दरगढ़ यसो शैलेन्द्र सिहं ने ट्रक चालक को मेडिकल कालेज भेज ट्रक को थाने में खडा़ किया वही दो
मौतो पर गाँव परिवार मे कोहराम मचा जिधर देखो उधर आँशुओ के सिवा कुछ नजर नही आरहा था बाद मे तिर्वा कोतवाल ने मौके पहँच कर सव को समझा वुझाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Sunday, February 18, 2018

कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियो के साथ की बैठक



दर्शन राजपूत की खबर

कन्नौज पुलिस-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे आज दिनांक 18.02.18 को पुलिस लाइन मे जनपद के व्यापारी वर्ग के साथ मीटिंग की गई इस मीटिंग मे व्यापारी वर्ग द्वारा गुरसहायगज व छिबरमाऊ मे आये दिन जाम की स्थति  व सड़को पर अतिक्रमण के संबंध मे चर्चा की जिसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मीटिंग मे उपस्थित नगर पालिका के चेयरमैन व संबंधित थानप्रभारियो को इस संबंध मे आपस मे विचार विमर्श व सड़क पर लगने वाली दुकानो के  दुकानदारों,ठिलिया वालो व टेम्पो वाले व ई रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग करने के निर्देश दिए साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्कूल संचालकों से भी बात कर ले वो भी इस संबंध अपने स्कूलो की समय सारिणी थोड़ा आगे पीछे करने को कहा जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके।साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्कूल खुलने व बंद होने के समय ट्रैफिक पुलिस अवश्य ऐसे चौराहों व तिराहो पर मौजूद रहे जहाँ बहुत ट्रैफिक रहता हो और नो एंट्री का पालन अवश्य करवाये ।साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगो से भी गुजारिश की गई कि वो आपस मे मिलकर अपनी दुकानों के आगे या मुख्य मुख्य चैराहो,तिराहो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवा ले जिससे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नज़र रखी जा सके।मीटिंग मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारी वर्ग को सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।साथ ही कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्रों मे पैदल गश्त कर रहे है जिससे आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे।मीटिंग मे ए0डी0एम महोदय,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय,सभी क्षेत्राधिकारी व सभी थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

उपचुनाव के लिए ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने मांगे बोट



दर्शन राजपूत की खबर

कन्नौज के
हसेरन व्लाक की पूराराय के वार्ड नम्वर 3के लिए उम्मीदवारों ने जनसम्पर्क तेज करते हुए वोट माँने सुरू किए अपने प्रत्यासी के लिए दर्जनो महिलाओं को लेकर व्लाख प्रमुख की पत्नी रजनी वेरिया ने आज गुँदारा पूराराय अनन्तपुर भवानीपुर लखौंड़ा आदि गावों मे पैदल यात्रा करके दर्जनो महिलाओं संग प्रेमनरायन वर्मा के लिए वोटरो के सामने हाथ जोड़कर वोट माँगे वही हर वार प्त्यासियो द्वारा धोखा खाया वोटर चुप्पी साधे हुए हैं मैदान में दो प्रत्याशी जंग लड़ रहे देखे वोटर किस पर विश्वास जताता है और किसे मात देता है ये आने वाली 22तारीख को वोटिंग से भाग्य के रूप में वकसे मे वन्द कर 24तारीख को जादुई किस्मत का पिटारा खुले तो कही खुशी कही गम लेकर आयेगा लेकिन गम मत करना यारो होली धूम धाम से खेलना चुनाव फिर आयेगा

Saturday, February 17, 2018

व्यापारियो के साथ अन्याय बर्दास्त नही व्यापार मण्डल




कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ दर्शन राजपूत की खबर


आज दिनांक17/2/18 को ग्रीन क्रॉस के व्यापारी ने इमरान खान को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनय श्रीवास्तव ने सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद में व्यापारियों द्वारा किये गए उत्कष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा
व्यापार मंडल के जिला महा सचिव आफताब हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए
वहीं व्यापार मण्डल के ज़िला सचिव इशरत खान ने कहा कि व्यापारियों का जीएस टी के नाम पे उत्पीड़न किया जा रहा  है,
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जावेद हुसैन ने कहा कि व्यापारियों किसानों मजदूरों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, आलू का कोल्ड भाड़ा सुनिश्चित किया जाय।
इस मौके पर चंदन गुप्ता, अकरम वारसी, मेराज़ सिद्दीकी अकील अवधेश आदि लोग उपस्थिति थे

पुलिस टीम ने की छापेमारी से गिहार बस्ती में भगदड


प्रिन्स श्रीवास्तव
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर के द्वारा जनपद में आगामी होली त्यौहार को देखते हुये अवैध रूप से बनने वाली शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गयाए जिसमें कन्नौज जनपद के सभी थानों व चैकी इन्चार्जो को आदेशित किया गयाए जिससे तहत गुरसहायगंज व सौरिख की टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुये काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गयाए और 4 अभियुक्तों को मौके पर पकड कर थाने लाया गयाए और उनके पास शराब बनाने के उपकरण व बनी हुई कच्ची शराब बरामद की कईए इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम व प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह सहित मौजूद रहे।

हाईस्कूल की परीक्षा में चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा आरोपी पकड़ा गया


कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
कन्नौज संवाददाता। हाईस्कूल की परीक्षा में शनिवार को सचल दल ने छापामार कार्रवाई के दौरान एक मुन्नाभाई को पकड़ लिया। ये अपने चचेरे भाई की जगह सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विवरण के अनुसार जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज है। यहां शनिवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। केंद्र पर गगन सिंह के स्थान पर उसका चचेरा भाई अमरेश कुमार पुत्र बलराम सिंह परीक्षा देने पहुंच गया। केंद्र व्यवस्थापक के सचल दल ने जब छापा मारा तो उन्हें इस छात्र पर शक हुआ क्योंकि प्रवेश पत्र में लगी फोटो से मिलान न होने पर उन्होंने पड़ताल की तो पोल खुल गई। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पहले भी सामने आ चुके हैं मामले बोर्ड परीक्षा में छात्र की जगह किसी दूसरे के द्वारा परीक्षा देने का खेल पुराना है। हालांकि अभी तक इस परीक्षा में इस तरह का जिले में पहला मामला खुलकर सामने आया है।

धरने पर बैठे डीआरडीए कर्मी


कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
कन्नौज। बकाया वेतन की मांग को लेकर जिला ग्राम विकास अभिकरण कर्मी आखिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। कार्यालय में तालाबंदी कर विकास भवन परिसर में धरना देकर खूब नारेबाजी की। इससे विकास संबंधी समस्त कामकाज ठप रहे। ज्ञातव्य हो कि गत कुछ दिनों से जिला ग्राम विकास अभिकरण इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले अधिकारी व कर्मचारी लामबंद हो कार्यबहिष्कार पर हैं। वहीं आज धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष व सहायक अभियंता हाकिम सिह ने बताया कि पिछले छह महीने से अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है इससे अब गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस, घर का राशन समेत अन्य बजट भी बिगड़ चुका है। इस कारण धीरे-धीरे  हम सभी कर्ज में डूबते जा रहे हैं। अब वेतन न मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण सांसद व विधायक निधि, ग्रामीण विकास, आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना समेत अन्य कामकाज ठप रहेंगे।अफसर छह महीने से बजट न होने का हवाला दे रहे हैं। परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सितंबर से उन्हें भी वेतन नहीं मिला है। उच्च अधिकारी से वार्ता चल रही है। 15 दिन में समस्या का निस्तारण हो जाएगा। इस मौके पर संख्या सहायक निर्मल कटियार, अवर अभियंता राकेश सिंह, लेखाकार इजहार अहमद, किशन देव शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Wednesday, February 14, 2018

वेलेंटाइन्डे का किया विरोध। क्रान्तिकारीयो की शहादत को नही होने देंगे समाप्त। वेद नागर *7

*

आज गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अघ्यक्ष व प्रदेश मन्त्री वेद नागर के नेत्तव मे माँल व नोएडा के पार्कों मे वेलेंटाइन्डे का विरोध किया।* ग्रेटर नोएडा के पार्कों मे लडकी व लड़को से पुछने पर लोगों ने वेलेंटाइनडे मनाने से मना किया *वेद नागर ने सभी लोगों को आज के दिन का महत्व बताया वेद नागर ने दर्जनों लोगों के साथ ग़ाज़ियाबाद के मुखर्जी पार्क व नोएडा,ग्रेटर नोएडा के कई पार्क समेत मिहिरभोज पार्क का दोरा किया  ओर सभी लोगों को आज के दिन अपने शहीद भगत सिंह राजगुरु शुखदेव को लाहोर मे फाँसी की सज़ा सुनाई गयी थी सभी क्रान्तिकारियो के बारे मे बताया* वेलनटानडे का भारतीय संस्कृति मे कोई महत्व नही है इस लिये हम इसे बर्दाश्त नही कर सकते। वेद नागर ने कहा वेलनटाइडे मनाने वाले लोग राष्ट्रीयवादी नही हो सकते इन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा काम होना चाहिये। *ग्रेटर नोएडा के एक पार्क मे विदेशी नेपाली जोड़ा वेलेंटाइनडे मनाते हूये मिला। वेद नागर ने विदेशी जोड़े को आज के दिन क्रान्तिकारी सरदार भगत सिंह राज गूरु सुखदेव के बारे मे अवगत कराया। विदेशी लड़के ने तुरत गुलाब का फ़ुल तोड़ा ओर कहा हम जीवन मे कभी वेलेंटाइनडे नही मनायेंगे। वेलनटाइडे से पहले देश के क्रान्तिकारी है उनका सम्मान। हर राष्ट्रीय मे पहले होना चाहिये।* वेद नागर ने सभी पार्कों मे मिले जोड़ो से निवेदन किया की *भारतीय संस्कृति को ख़त्म करने का अघिकार किसी को नही है इस लिये कोई ऐसा उत्सव ना मनाये जिस से भारतीय लोगों को ठेस पहूचे इसे हम किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे*।
वेद नागर (अच्छेजा)
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल।
प्रदेश मन्त्री विश्व हिन्दू महासंघ।
प्रभारी दादरी विधान सभा 62
9999969132

Wednesday, February 7, 2018

पाकिस्तान की नापाक हरकतों से फूटा गुस्सा


कस्बे के युवा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

कंचौसी
कंचौसी क़स्बा निवासी मयंक पुत्र उमेश चंद्र उम्र 23 वर्ष  ने जज्बा दिखाकर भारत के प्रधान मंत्री को लिखा पत्र
और कहा कि पाकिस्तान की नापाक करतूतों के कारण हमारे दर्श के जवान जो लगातार शहीद  हो रहे है
जिसके कारण मेरा मन अत्यंत व्याकुल व् कुंठित है
राष्ट्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क़स्बा निवासी  मयंक ने पत्र में लिखा
मैं अपना तन मन राष्ट्र को समर्पित करना चाहता हूँ 
अपितु मुझे ज्ञात है कि हमारी भारतीय सेना वीरता से दुश्मनों का मुंहतोड़ जबाब दे रही है  तथा सरकार का सैनिको को सहयोग व् उनको उत्साह वर्धन का स्वागत करता हूँ
अंत में मैं कुछ ज्यादा न लिखते हुए अपने शहीदों जवानों की शहादत का बदला सैनिको की मदद करके लेना चाहता हूँ

Tuesday, February 6, 2018

सीएचसी अधीक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में सास बहू सम्मेलन संपन्न हुआ

*
* रिपोर्ट अंकित गुप्ता सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में कस्बा बदोसराय में डॉक्टर संतोष सिंह सीएचसी अधीक्षक सिरौलीगौसपुर की अध्यक्षता में सास बहू सम्मेलन संपन्न हुआ
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चा आने के बाद आशा बहुओं का निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करके नियमित टीकाकरण व जांचें अवश्य कराएं इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे साथ ही साथ आशा बहुओं व स्वास्थ्य केंद्रों से दी जा रही आयरन की गोलियों का भी नियमित सेवन करें जिससे खून की समस्या न पैदा हो ।
इसी क्रम में शैलेश कुमार रावत ब्लॉक कम्युटी प्रोसेज मैनेजर सीएचसी सिरौलीगौसपुर ने टीकाकरण जांच व आयरन की गोलियो का सेवन करने की बात बताई उन्होंने बताया कि खाली पेट आयरन की गोलियों का सेवन न करें रात में खाना खाने के बाद गोलियां ले क्योंकि कभी-कभी यह देखा गया है कि खाली पेट गोली खाने के बाद जी मिचलाने लगता है और उल्टियां होने लगती हैं
इस अवसर पर आशा बहू नीतू अमिता सिंह  एच  वी दीपक अर्चना सिंह रामदुलारी कश्यप शिव कुमारी के अतिरिक्त काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामप्रधानो का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।



सो डी ओ ने बताए गुर।


अंकित गुप्ता की खबर

हैदरगढ़ बाराबंकी ।।

हैदरगढ़ के ब्लाक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के बारे में विशेष ध्यान देने पर बल दिया तथा कहा कि जिस पंचायत में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण सबसे कम हुआ वह पंचायत विकास में सबसे पीछे मानी जाएगी।
     सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने ब्लाक सभागार में ग्रामीण उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में गांवों में स्वस्थ शौचालय जल्द से जल्द तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में बनाए जाने के लिए सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से पूरा सहयोग मांगा। एवं अपेक्षा की कि गांवों में गरीब व शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान करें यही नहीं उसमें निर्माण में लगने वाली सामग्री आदि के माध्यम से उनका सहयोग भी करें। शौचालय बनने के तुरंत बाद लाभार्थी के खाते में एकमुश्त ₹12000 भेज दिए जाएंगे श्री सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस योजना को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है इस मौके पर प्रधान संघ संरक्षक रामभीख त्रिवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,जतिन चौधरी,आसाराम वर्मा, संतोष सिंह, छाया सिंह, मौजीराम यादव, रघु सिंह, हरीश चंद्र रावत, राम सजीवन, अंशु मिश्रा, प्रेम कुमार रावत व चुन्नी सिंह के अलावा ब्लॉक कर्मचारियों में एडीओ पंचायत विनय शुक्ला संजय श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव ,संतोष मिश्रा सहित प्रधान प्रतिनिधि व विकास क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Monday, February 5, 2018

प्रधानमंत्री आवास नरेगा .शौचालयों के रुपये खाते से षडयंत्र के तहत निकालने का आरोप



मनीष शर्मा की खबर

(औरैया): अछल्दा विकास खंड के गांव रामपुर बोडेपुर देहात के दर्जनों ग्रामीडो  ने
जिला धिकारी कार्यालय , ककोर  (औरैया): अछल्दा विकास खंड के गांव रामपुर बोडेपुर देहात के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव व प्रधान  ने मिल कर उनकी पासबुक जमा करा ली। इसके बाद कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर बैंक के निकासी फार्म पर उनके अंगूठे लगवा लिए गए और उनके खातों से प्रधानमंत्री आवास एवम शौचालय .नरेगा  के लिए आई धनराशि निकाल ली गई।
गांव रामपुर बोडेपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र हीरा लाल, लालाराम पुत्र राम सहाय, बाबूराम पुत्र रामजीत, रामबेटी पत्नी लज्जाराम, साहेब सरन पुत्र राम भरोसे, दयाराम पुत्र रामजीत, उदय नारायण पुत्र रमेश चन्द्र, कृष्ण मुरारी पुत्री छेदा लाल, कुसमा देवी पत्नी रूप लाल सहित दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को ककोर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हुआ था। लेकिन प्रधान व सचिव ने उन्हें आवास बनवाने का झांसा देकर उनकी बैंक की पासबुकें जमा कर लीं। इसके बाद कुछ लोगों ने झांसा देकर बैंक के निकासी फार्म पर अंगूठे लगवा लिए। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक न उन्हें आवास मिले न ही निकाली गई धनराशि मिल सकी। अभी तक बैंक की पासबुकें भी वापस नहीं मिली हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन उन्हें जाति सूचक गलियाँ .एवम  जान से मारने धमकी दी जा रही है कि शिकायत करने  पर मारपीट.जान से मारने की और  उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अन्य आला अधिकारियो से भी  न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी और ग्रामीणो का कहना है की हम सभी लोग मुख्यमंत्री महोदय के कार्यालय पँहुच कर न्याय की गुहार लगायेंगे यदि तब भी कारवाही नही हुयी तो मुख्यमंत्री महोदय कार्यालय के बाहर धरना प्रदशन करेगे जब तक हम ग्रमीणो को न्याय नही मिलेगा
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates