DO NOT MISS

Friday, November 3, 2017

पत्रकारों के लिए सबसे असुरक्षित देश है पाकिस्तान




प्रेस की स्वतंत्रता के संबंध में एक अंतर्राष्ट्रीय संकेतक ने पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है. इस सूची में फिलीपींस और बांग्लादेश भी शामिल हैं. इंटरनेशनल मीडिया एडवोकेसी ग्रुप के रिपोर्टरों द्वारा, तैयार वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पाकिस्तान, 180 देशों की सूची में 139वें स्थान पर है. इसकी जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

डॉन न्यूज के मुताबिक इससे पहले 2016 में पाकिस्तान इस सूची में 146वें स्थान पर था. रिपोर्ट में भारत का स्थान 136वां है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया के इन दोनों देशों में हालांकि कई अन्य राष्ट्रों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रेस की आजादी है लेकिन यहां पत्रकार आतंकियों, धार्मिक समूहों और माफिया के निशाने पर होते हैं. इसलिए उन्हें खतरा बना रहता है.

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गठित न्यूयार्क की कमेटी ने 60 पत्रकारों का नाम दिया है जो 1994 से लेकर अभी तक पाकिस्तान में मारे गए हैं. लेकिन, कमेटी ने पाकिस्तान को इस साल सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल नहीं किया है.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्टर विदाउट बार्डर यानी आरएसएफ का कहना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र सबसे खराब होने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं जहां सबसे ज्यादा कानूनों का उल्लंघन होता है. चीन और वियतनाम दो ऐसे देश हैं जो पत्रकारों व ब्लागरों के सबसे बड़े कारागार हैं.

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates