DO NOT MISS

Sunday, February 4, 2018

महिला की तलाश मैं दर दर भटक रहे परिजन



भोले बाबा सत्संग आई महिला लापता अनहोनी की आशंका

 आगरा : बीते 30 जनवरी को  मानसिक रूप से विक्षिप्त  महिला  हुई लापता  परिजनों ने  थाने में  दी तहरीर सेक्टर 11 बोदला में आयोजित भोले बाबा विश्व हरि सत्संग समारोह में भाग लेने आई  महिला  हो गई लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका परिजनों ने दी थाने में तहरीर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली मामला थाना सिकंदरा के अंतर्गत का है जहां  तोरा निवासी  गीता  अपनी मां रामकली के साथ सेक्टर 11  बोदला मैं इन दिनोआयोजित भोले बाबा विश्व हरि सत्संग समारोह में भाग लेने आई  मानसिक रूप से विक्षिप्त  महिला रहस्मय तरीके  से लापता हो गई। घर वापस न पहुंचने पर परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन निराशा ही हाथ लगने पर   थाने में  दी लिखित तहरीर 4 दिन से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी थाना पुलिस महिला  का सुराग तक न लगा सकी  पुलिस की कार्यप्रणाली से  परेशान होकर परिजन  महिला की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। वही महिला के जीजा का कहना है कि गत 30 जनवरी से गीता उम्र 32 वर्ष अपनी मां रामकली के साथ  भोले बाबा विश्व हरि का सत्संग कार्यक्रम आयोजित सत्संग देखने गई  थी। सत्संग समाप्त होने के बाद  गीता भीड़ से अचानक रहस्मय तरीके से गायब हो गई। मां को खोजबीन के बाद गीता का पता न चलने पर वह  वापस अपने  गांव चली आई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर   परिजन  बोदला आकर खोजबीन की। वही रिश्तेदार  और मुहल्ले में रहने वाले लोगों से  जानकारी जुटानी चाही लेकिन महिला का कोई सुराग सुराग न मिला  मामले की सूचना सिकंदरा  थाने  को दी वही परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा का यह भी कहना है कि गर  महिला आपको मिल जाए तो थाने में बता देना अब सवाल यह उठता है कि पुलिस पीड़ित परिवार को ही महिला को खोजने का जिम्मा सौंप देती है तो पुलिस के यहां रिपोर्ट दर्ज करने कराने से क्या फायदा जबकि योगी सरकार और शहर के कप्तान अमित पाठक ने थाने चौकियों के जिम्मेदारों  को साफ हिदायत दी है कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और न ही परेशान किया जाएगा लेकिन अब इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही कहें या कुछ और जिस वजह से कप्तान के आदेश को भी ठेंगा दिखाकर पीड़ितों को दर बदर ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates