DO NOT MISS

Tuesday, November 14, 2017

कैदी का दावा, राम रहीम को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट


हरियाणा सरकार पर एक बार फिर जेल में बंद राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा है. रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए एक कैदी ने इसका खुलासा एक दिन पहले किया था. हालांकि, जेल से बाहर आए कैदी राहुल जैन के बयान पर जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सफाई देते हुए कहा है कि जो हो रहा है वो जेल मेनुअल के हिसाब से हो रहा है.

राहुल जैन की तरफ से राम रहीम के परिवार को 20 मिनट की जगह एक घंटे तक मिलने का समय दिए जाने के आरोप पर पंवार ने कहा कि राम रहीम के परिवार ने केवल 8 मिनट मुलाकात की है. परिवार के सामान की जांच में 3 मिनट लगे हैं और मुलाकात 8 मिनट हुई है. परिवार को भी एक हफ्ते में एक ही दिन मुलाकात की इजाजत दी जाती है.

राहुल जैन की ओर से लगाए गए खाने को लेकर दिए जा रहे वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपो को नकारते हुए जेल मंत्री ने कहा कि जेल मेनुअल के हिसाब से जो खाना दूसरे कैदियों को दिया जाता है, वही हनीप्रीत और राम रहीम दोनों को दिया जा रहा है. स्पेशल खाना देने की बात गलत है. सभी कैदियों को जेल का ही खाना दिया जाता है.
केवल कागजों में राम रहीम से काम लेने के सवाल पर पंवार ने कहा कि नए कैदी को बागवानी के लिए 20 रुपये दिए जाते है. बिना काम के वेतन नहीं दिया जाता. जब राम रहीम के खाते में पैसे आएंगे तो पता चल जाएगा.

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates