DO NOT MISS

Sunday, July 30, 2017

मुंगेर में 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

मुंगेर के बरियारपुर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

बरियारपुर पुलिस ने रविवार को दो हथियार तस्करों को 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। अर्द्धनिर्मित पिस्टल पश्चिम बंगाल से लाई गईं थी। गिरफ्तार तस्करों में एक मो. अफरोज पश्चिम बंगाल का और दूसरा मो. जुबैद मुंगेर का रहने वाला बताया गया है।

एसपी आषीश भारती ने बरियारपुर थाने में बताया कि पश्चिम बंगाल से हथियार लाये जाने की सूचना पर बरियारपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार और जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने बरियारपुर पुराना थाना भवन के समीप हथियार तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पश्चिम बंगाल का मो. अफरोज एक ई-रिक्शा पर मो. जुबैर को हथियार की डिलीवरी दे रहा था। दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates