DO NOT MISS

Wednesday, February 7, 2018

एंटी भू माफिया टीम शाहपुर पहुँची आरोपियों द्वारा कब्जाई भूमि कुर्क कर ग्राम पंचायत को सौंपी

एंटी भू माफिया टीम शाहपुर पहुँची
आरोपियों द्वारा कब्जाई भूमि कुर्क कर ग्राम पंचायत को सौंपी

उपजिलाधिकारी सीओ सिटी की मौजूदगी में कब्ज़ा वाली भूमि पर लगाई गई झंडियां

कंचौसी

शाहपुर हत्या कांड के 18 वे दिन  आज उपजिलाधिकारी औरैया सीओ सदर के नेतृत्व में चकबंदी व् तहसील की राजस्व टीम ने जाकर आरोपियों के कब्जे से भूमि नाप जोख कराकर ग्राम पंचायत को सौप दी

शाहपुर गाँव में 20 जनवरी दिन शनिवार को नाली में कुंठी लगाने पर विवाद हुआ था जिसमे प्रबल की धार धार हथियारो से  हत्या कर दी गयी थी

आज शाम के समय एंटी भू माफिया टीम ने 7.98एकड़ भूमि में आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्ज़ा था एस डीएम राजेंद्र कुमार सीओ सदर वंदना सिंह एस ओ दिवियापुर व् चकबंदी अधिकारियों ने करीब 4 एकड़ भूमि पर उगी फसल पर कब्ज़ा की गयी भूमि पर झंडियां लगवाकर ग्रामपंचायत को सौप दी
कब्जे की भूमि पर करीब एक सप्ताह से पैमाइश की जा रही थी
उपजिलाधिकारी ने ग्रामप्रधान  कंचौसी निर्मला तिवारी को विवादित जगह पर नाला बनाने के भी निर्देश दिया पीड़ित परिवारी जनो ने एस डीएम को बताया कि जिस जगह को लेकर झगड़ा हुआ था उसका निस्तारण करे पीड़ितों की गुहार पर सड़क से लेकर तालाब तक जल निकासी के लिए नाला बनाने के निर्देश दिए

उधर ग्रामीणों ने आरोपियों द्वारा शमशान की भूमि पर कब्ज़ा हटवाने की मॉन्ग की

इस संबध में उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज जमीन सहित फसल कुर्क की गयी चकबंदी प्रक्रिया में हाईकोर्ट से स्टे है
चकबंदी टीम व् राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश कर  फसल कुर्क कर प्रधान के सुपुर्द की गयी है
बाद में फसल पकने पर किसी अधिकारी की मौजूदगी में फसल कटान के बाद नीलामी से जो ली गयी धनराशि आयेगी उसे ग्रामपंचायत निधि में जमा किया जाएगा
एंटी भू माफिया टीम में सहायक चकबंदी अधिकारी रामशेष तिवारी क्षेत्रीय लेखपाल छाया शर्मा लेखपाल मौहम्मद रिजवान शिव सिंह विनोद सिंह  क़ानून गो रामस्वरूप व् थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल मौजूद रहा

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates