DO NOT MISS

Monday, February 12, 2018

मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक

मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक


                   रिपोर्ट अंकित गुप्ता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । कस्बा बदोसरांय मे भाजपा युवा मोर्चा ने संकल्प के साथ मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिये युवाओ को दायित्व सौंपते हुये 2000 मे जन्मे 18 वर्ष पूरा करने वाले 20 लाख युवाओ को जोडने के लक्ष्य के सापेक्ष पूरे प्रदेश मे युवाओ को मतदाता बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। बाराबंकी मे 20 हजार युवाओ को जोडने के सापेक्ष कुर्सी राम नगर विधान सभाओ मे सात हजार से अधिक मतदाता बनाये जा चुके है ।
यह बात डाक्टर मिथलेश त्रिपाठी जिला प्रभारी प्रवासी मिलेनियम वोटर महाअभियान ने पत्रकारो से कहा है कि एक हजार वर्ष बाद यह मतदाता मिलेनियम मनाने का समय आया है युवा बडे पैमाने पर मतदाता बनकर संकल्प को सफल बनावे ।इस मौके पर शेखर हयारढ निहाल गौढी वैभव मिश्रा अक्षत प्रताप सिंह  देश दीपक मिश्रा पप्पू मिश्रा अंकित गुप्ताआदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates