DO NOT MISS
Showing posts with label अपराध. Show all posts
Showing posts with label अपराध. Show all posts

Friday, March 2, 2018

बेटे ने कर दी धारदार हथियार से माँ की हत्या

झाबुआ - बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या कर डालीओर   आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया हत्या का कारण अज्ञात, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, मेघनगर थाना क्षेत्र के सूरजी मोगजी साथ ग्राम की घटना है

Thursday, March 1, 2018

उसने अपने 4 साल के बेटे को जहर खिलाकर खुद ने भी खा लिया जहर

धार (सिंघम न्यूज़ ) उमरबन थाना क्षेत्र के ग्राम जामनापाटी में बुधवार को एक महिला ने जहर खा लिया और इतना ही नही उसने अपने चार साल के पुत्र को भी जहर खिला दिया। दोनों को मनावर अस्पताल लाया गया। जहा  महिला की मौत हो गई, जबकि बालक को बचा लिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद शादी का पूरा माहौल गमगीन हो गया। केकड़सिंह निवासी जामनापाटी ने बताया कि घर में मेरी शादी की तैयारियां चल रही थी। दोपहर में मेरी बहन हिरकीबाई (35) पति स्व. दिनेश, जो कि पति के निधन के बाद से हमारे साथ ही रहती थी। अपने 4 साल पुत्र कृष्णा को लेकर खेत के पास स्थित खले में मवेशियों को पानी पिलाने का कहकर घर से गई। उसने वहां जाकर जहर खा लिया। साथ ही कृष्णा को भी खिला दिया। जहर खाने के बाद बालक कृष्णा उल्टियां कर रहा था तथा बहन हिरकी  वहीं बेसुध पड़ी थी। ग्रामीणों ने  हमें सूचना दी। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान हिरकीबाई की मौत हो गई। जहर खाने की वजह का खुलासा नही हो पाया है 

Wednesday, February 28, 2018

अगर आप है बेरोजगार और आप नोकरी की तलाश कर रहे है तो जरा हो जाइये सावधान ..कही आप न हो जाये ठगी का शिकार

इंदौर (सिंघम न्यूज़ ) नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर युवक-युवतियों को अपना शिकार बनाने वाली एक युवती को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बेरोजगारों से रुपए ऐंठने वाली बी कॉम की छात्रा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।  यह युवती देवास और पीथमपुर की बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम बेरोजगार युवक युवतियों से प एक से 10 हजार रुपए तक लेती थी।  पुलिस ने कार्यवाही में  उसके पास से करीब 500 बेरोजगारों के दस्तावेज और एक भी कार बरामद की है।
एएसपी (क्राइम ब्रांच) अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि अनिता पिता बाबूसिंह भदौरिया निवासी पल्हर नगर (एरोड्रम) द्वारा शिकायत की गयी थी शिकायत पर रितु उर्फ लवली पिता महेश यादव निवासी वैभव नगर (कनाड़िया) को गिरफ्तार किया गया । अनिता ने बताया कि 2 फरवरी को उसने स्थानीय समाचार-पत्र में बंपर नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसके लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। कॉल करने पर महिला ने फोन उठाया और अगले दिन दस्तावेज सहित 7 हजार रुपए लेकर एलआईजी चौराहा स्थित ऑफिस पर बुलाया। कार्यालय के बजाय रितु अपनी कार में बैठी मिली। एक गली में ले जाकर उसने सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए और मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज उससे ले लिए और बाद में मिलने को कहा ।एएसपी ने बताया अनिता ने दोबारा रितू से संपर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद अनीता ने  वी केयर फॉर यू में इसकी  शिकायत की। नंबर की जांच में सारा सच सामने आया कि नंबर रितु के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस पते पर पहुंची तो वहां खाली प्लॉट मिला।  पुलिस द्वारा जब इस बारे में छानबीन  की तो पता चला वह कुछ दिन पहले यहां से घर खाली करके चली गई। पुलिस ने उसे सिम बेचने वाले शक्स को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया की  रितु सुंदरनगर में रहने लगी है।  पुलिस ने उसके घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।  रितु ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। इकबाल नामक युवक से शादी करने के बाद वह माता-पिता से अलग रह रही है । पति नयापुरा स्थित लोहे के कारखाने में कार्य  करता है। आमदनी कम होने की वजह से  दोनों ने युवक-युवतियों को ठगने का धंधा शुरू किया । समाचार पत्रों में विज्ञापन देने के बाद कई लोग संपर्क करते थे । विगत चार माह पहले मेरा अपने पति से विवाद हो गया और उसके बाद  अकेले ही ठगी करने लगी । रितु ने बताया की वह हर चार-चार महीने में मोबाइल नंबर और घर बदल लेती थी।जिसके कारण वह पकड़ी नहीं गई। एएसपी अमरसिंह (क्राइम ब्राँच ) ने बताया की पुलिस इस मामले में ईकबाल की तलाश कर रही है जल्द ही इक़बाल भी पकड़ा जायेगा 

Friday, January 26, 2018

कासगंज बवाल: कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक चंदन का हुआ अंत‍िम संस्कार





कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक बवाल में मारे गए युवक चंदन गुप्ता का शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. बता दें, घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदन की मौत पर गहरा शोक जाहिर करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही प्रशासन को उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं.

मृतक चंदन का अंतिम संस्कार कासगंज स्थित काली नदी के किनारे बाकनेर में भारत विकास परिषद द्वारा बनाए गए मुक्ति धाम में किया गया. पुलिस प्रशासन की फिलहाल पहली प्राथमिकता मृतक चंदन का शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार करवाने की थी.

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर कोतवाली क्षेत्र में बिलराम गेट चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी के कार्यकर्ता बाइक से रैली निकाल रहे थे. इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई. तकरार में दोनों तरफ से फायरिंग, पत्थरबाजी हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा में शामिल एक युवक चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी. दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी गोली लगी है.

वहीं एक युवक की मौत के बाद फैली हिंसा के बाद डीएम आरपी सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी अलीगढ़ मंडल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, डीएम कासगंज आरपी सिंह, एसपी कासगंज सुनील कुमार सिंह, पीएसी, आरएएफ, सिविल पुलिस के साथ शहर में गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

Sunday, January 21, 2018

MURDER-दमोह में बृद्ध की गोली मारकर हत्या

दमोह।के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले बसिया गांव में शनिवार की देर शराब को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने लायसेंसी बंदूक से 50 साल के व्यक्ति पर गोली चला दी, जिससे 50 वर्षीय हनुमंत सिंह की मौत हो गई,गांव में गोली चलने से पूरा गांव दहशत में दिखाई दे रहा है।

बताया गया है कि झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ,जिससे आरोपी ने अपनी लायसेंसी बंदूक से हनुमंत पर गोली चला दी,इस बात से गुस्साए पीड़ित के परिजनों ने,एक आरोपी को पकड़ कर जमकर मारपीट की और उसे ट्रेकतर में लाद कर पुलिस को शौप दिया,जानकारी के अनुसार,सीने में गोली लगने की वजह से हनुमंत सिंह को देर रात गंभीर हालत में बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा की गई आरोपी रूप सिंह की पिटाई से रूप सिंह की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने अभी तक इस मामले में,हत्या के दो अरोपी रूप सिंह,और लाखन सिंह  समेत,हत्या में इस्तेमाल की गई लायसेंसी बंदूक को जप्त कर लिया है/ वहीं हत्या का मुख्य आरोपी ब्रजेश लोधी फरार है, पुलिस की माने तो ब्रजेश लोधी पहले से निगरानी सुदा बदमाश है,जिसपर पहले से लूट और शराब खोरी के कई मुकदमे पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी ब्रजेश की जगह-जगह पर तलाश की जा रही है।

सफलता- पुलिस ने 24 घंटों में ढूंढ निकाली, चोरी गई पिकअप

नरेंद्र दीक्षित/बड़ा मलहरा।पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बे से चोरी गयी पिकप को चौबीस घण्टे के अंदर  बरामद करने में पुलिस को सफलता हासिल हो गयी लेकिन अज्ञात वाहन चोर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है । जानकारी के मुताबिक बीती उन्नीस बीस जनवरी की दरम्यानी रात्रि बड़ामलहरा छतरपुर मार्ग पर नगर के राजा बाबा  वार्ड क्रमांक ग्यारह के निवासी नरेंद्र पिता कमलापत असाटी सैंतालिस वर्षीय की महिंद्रा बुलेरो कम्पनी की पिकप क्रमाँक एम पी 16 जी ए 0365 मकान के बाहर खड़ी थी।

जिसको  कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया जिसकी दिन भर तलाश  के बावजूद पिकप ना मिलने पर  शनिवार की शाम सवा सात बजे नरेंद्र असाटी ने थाना पुलिस में पिकप चोरी हो जाने को रिपोर्ट लिखाई जिस पर थाना प्रभारी जीतेन्द्र वर्मा ने अज्ञात चोर के विरुद्ध वाहन चोरी का प्रकरण कायम कर पिकप बरामद करने हेतु दो टीम गठित कर एस आई वीरेंद्र सिंह फरहा खान ए एस आई मनीराम गोंड़ अरुण पुरोहित बी एस घोष प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह बुंदेला आरक्षक गजराज सिंह शंकर यादव निशांत सिंह बाला दीन पाल वीरेंद्र साहू के साथ थाना क्षेत्र तथा आसपास के थाना क्षेत्रो की सड़क मार्गो की सर्चिंग करते हुए रविवार की सुबह आठ बजे गुलगंज थाना क्षेत्र के गुलगंज डिकोली मार्ग पर उक्त पिकप को लावारिश हालत में खड़े हुए बरामद कर लिया हालाँकि उक्त पिकप को मकान के दरवाजे से चोरी कर ले जाने वाला अज्ञात चोर पुलिस पकड़ से दूर है जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से खोज बीन प्रारम्भ कर दी है।

Friday, January 19, 2018

CHHATARPUR-चोरी की 5 बाइक,कट्टा कारतूस के साथ,2 आरोपी गिरफ्तार

विक्रम सिंह परिहार/छतरपुर।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है,सिटी कोतवाली में पदस्थ टीआई के.के. खनेजा ने दो इनामी बदमासो को पकड़कर इनके कब्जे से चोरी के 5 बहन वाहन एवं कट्टा कारतूस जप्त किये हैं,ये चोर बहुत शातिर थे,जो प्रदेश भर में चोरी की बारदातों को अंजाम देते थे।


इन आरोपियों की पुलिस को लब्बे समय से तलाश थी लेकिन सफलता का जेहरा टीआई कोतवाली के सर बंधा
मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इनामी बदमाश कुंजी पटेल एवं सोनू ठाकुर महोबा रोड की तरफ जा रहे है इस सूचना पर टीआई कोतवाली ने अपने स्टाफ के सहयोग से घेरा बंधी कर उन्हें दबोच लिया पुलिस पूछतांचात के दौरान उन्होंने चोरी के 5 वाहनों का राज उगल दिया चोरो के बताये अनुसार पुलिस ने 5 बाहन जप्त कर लिए हैं और उनके कब्जे से कट्टा कारतूस भी बरामद हुआ है।

दस हजार का इनामी हैं कुंजी पटेल
पुलिस के हाँथ लगे कुंजी पटेल एवं सोनू ठाकुर शातिर बदमाश हैं कुंजी पर पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार का इनाम घोसित किया गया था छतरपुर,टीकमगढ़,महोबा,पन्ना,दमोह,जबलपुर सहित अन्य जिलों की पुलिस को थी इन दोनों की तलाश ईशानगर थाने में भी इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

Thursday, January 18, 2018

छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार घायल

नरेन्द्र दीक्षित/बड़ामलहरा- गुलगंज पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा क्रेसर के पास छोटा हाथी की टक्कर से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े ग्यारह बजे बरद्वाहा निवासी जानू पिता बंदु लाल रैकवार अट्ठाइस वर्षीय अपने ससुर रामप्रसाद पिता बब्बू रैकवार पैंतालीस वर्षीय निवासी बमनोरा का बिजावर से इलाज करा कर डीलक्स मोटर साईकल से वापिस गाँव बरद्वाहा जा रहा था तभी गढ़ा गाँव के क्रेसर के पास गढ़ा गाँव की ओर से आ रहे छोटा हाथी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से चालक वाहन लेकर भाग गया  उक्त टक्कर से बाइक सवार गिर गए और दोनों के पैर टूट गए घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलो को पुलिस 100 डॉयल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates