DO NOT MISS
Showing posts with label आस्था. Show all posts
Showing posts with label आस्था. Show all posts

Sunday, January 21, 2018

आस्था-धर्म नगर बना बक्सवाहा,महा मंडल विधान की चारों तरफ धूम

बक्सवाहा।दिगम्बर जैन समाज द्वारा बकस्वाहा में कराए जा रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान को  आचार्य विधासागर के परम शिष्य ब्रह्रचारी राजेन्द्र भाईया जी  के सान्निध्य कराया जा रहा है 16 तारीख से शुरू श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली ।

आज विधान के पांचवेदिन सुबह 6 बजे से पंडाल में भक्तो की भीड़ लगनी शुरू हो गई सुबह 6:30 पर भगवान का तीन बेदीयो पर बारी बारी अभिषेक ,पूजन  व् संगीतमय आरती हुई तद्पश्चात सौधर्म इंद्र विनोद जैन ,कुबेर बीरेंद्र जैन  व् सभी इंद्र इंद्रनियो ने भक्ति की उसके उपरान्त विधान के 256 अर्ग चढ़ाये गए व् विधान कार्यक्रम में बने इंद्र सुकमाल जैन,नवनीत जैन,पंकज जैन ,आलोक जैन के साथ साथ सभी इन्द्रो ने भगवान की संगीतमय भक्ति की।

कुबेर बीरेंद्र जैन ने धन वर्षा की उसके उपरांत भगवन बाहुबली के मस्तकाभिषेक करने श्रद्धालु सिर पर 108 कलश रख कर  हाथो में धर्म ध्वजा ले कर सारे नगर में भ्रमण करते हुए  बिशाल जुलुस के रूप में मंदिर पहुचे  वह सर्व प्रथम बाहुबली भगवन का मस्तकाभिषेक किया  फिर 300 वर्ष  प्राचीन पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का मस्तकाभिषेक किया  उसके उपरांत नवीन बेदी में विराजमान तीनो प्रतिमाओं का मस्तकाभिषेक हुआ आज बिशेस था भहुबली भगवान का मस्तकाभिषेक यह बाहुबली भगवान का मस्तकाभिषेक पुरे 30 साल बाद हुआ जिसे देखने भारी तादाद में भक्तो की उपस्थिति रही। वही शाम को संगीतमय आरती व् प्रवचन हुए उसके उपरांत धार्मिक नाटक व् नृत्य कार्यक्रम के साथ पांचवे दिन का विधान संपन्न हुआ।


Tuesday, October 10, 2017

धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन करें ये चार उपाय

यदि आप घर में सुख शांति व समृद्धि चाहते हैं तो ये उपाय करें-

  1. बुधवार के दिन प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेशजी के मंदिर में दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको नौकरी या अपने कार्य में जल्द ही शुभ फल मिलने लगेंगे।
  2. प्रत्येक बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। घास न हो तो कोई हरी सब्जी भी हो सकती है। ऐसा करने से आपके घर के समस्त क्लेश दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।
  3. बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ये परेशानियां आपकी नौकरी या घर किसी से भी संबंधित हो सकती हैं।
  4. यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है शुक्ल पक्ष में बुधवार के दिन अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद गणपति की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करें। ऐसा करने से घर में रहने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां तथा ऊपरी बाधाएं जैसे भूत-प्रेत आदि का प्रभाव खत्म हो जाता है।

Wednesday, October 4, 2017

यूट्यूब पर गोविंद शरण के ‘रिकाल एक घुघूती’ सांग ने मचाई धूम

देहरादून। म्यूजिशियन गोविंद शरण के ‘रिकाल ए घुघूती’ सांग ने इन दिनों ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। ‘रिकाल ए घुघूती’ सांग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक दिन में इसे 2500 लोगों द्वारा पसंद किया गया।

रिकाल ए घुघूती एक पति-पत्नी की जुदाई पर आरारित गाना है। इसमें दिखाया गया है कि पत्नी पति के बिना किस तरह से अकेले पहाड़ के गांव में रहकर घुघूती को याद करती है। यह गाना स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी का लिखा है, जिसे कि गोविंद शरण द्वारा नया लुक दिया गया है। पंच केदार पोडक्शन हाउस ने इन्हें आगे बढ़ाया है। म्यूजिक आशीष नवल का है और वीडियो देव जैन सौरभ घिल्ड़ियाल का है। आर्केटक पर गुरु ने प्रस्तुति दी हैं गोविंद शरण का पहला प्रयास युवा दिलों को काफी पसंद आ रहा है। 

Tuesday, September 26, 2017

BHU विवाद: VC त्रिपाठी से छीने गए सारे अधिकार, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज मामले में वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर गाज गिरी है. सूत्रों के अनुसार उनके सारे अधिकार अग्र‍िम आदेश तक सीज कर दिए गए हैं. वहीं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ओंकारनाथ सिंह ने इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद इस्तीफे की पेशकश की है.
गिरीश चंद्र त्रिपाठी 26 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति पद से रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में सूत्रों ने बताया कि वह फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे. दरअसल मंगलवार को कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी, जिसमें इस पूरे मामले में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने कुलपति को तत्काल हटाने की मांग की है.
वाराणसी के कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने मुख्य सचिव राजीव कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट में उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासन को दोषी ठहराया है. इस बीच बीएयचू प्रशासन ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है.
शासन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गोकर्ण ने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेज दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएचयू प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर संवेदनशील तरीके से गौर नहीं किया और वक्त रहते इसका समाधान नहीं किया गया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वक्त रहते इस मामले को सुलझा लिया गया होता, तो इतना बड़ा विवाद खड़ा नहीं होता.
इस बीच, कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने बचाव में कहा कि कार्रवाई उन लोगों पर की गई, जो विश्वविद्यालय की संपत्ति को आग लगा रहे थे. उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने की बात को झुठलाते कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को प्रभावित करने के लिए 'बाहरी तत्वों' ने कैम्पस का माहौल बिगाड़ा.
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कैम्पस में पेट्रोल बम फेंक रहे थे, पत्थरबाजी कर रहे थे. किसी भी छात्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. कार्रवाई का एक भी प्रमाण नहीं है. कुलपति ने कहा, "23 सितंबर की रात लगभग 8.30 बजे जब मैं छात्राओं से मिलने त्रिवेणी छात्रावास जा रहा था, उस समय अराजक तत्वों ने मुझे रोककर आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी."
कुलपति ने कहा कि पीड़ित छात्रा और उसकी सहेलियों के साथ उन्होंने दो बार मुलाकात की. छात्राओं ने उन्हें बताया था कि धरने का संचालन खतरनाक किस्म के अपरिचित लोग कर रहे हैं. उन लोगों ने पीड़ित छात्रा को धरना स्थल पर बंधक बनाकर जबरन बिठाए रखा था. पुलिस ने ऐसे तत्वों को कैम्पस से बाहर करने के लिए ही बल प्रयोग किया.
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates