DO NOT MISS

Monday, July 10, 2017

जीरो से हीरो बनाता है,कुरुक्षेत्र सैन्य संस्थान बिहार शरीफ

 
जमुई संजीत कुमार बर्णवाल

जमुई:- कुरुक्षेत्र संस्थान की ओर से प्रगतिशील क्लास रेस में कुरुक्षेत्र सैनिक संस्थान में दाखिला के लिए टेस्ट परीक्षा लिया गया जिसमें जमुई जिला के 320 बेरोजगार लड़कों ने भाग लिया जिसमें पीआरओ नवीन कुमार ने बताया कुरुक्षेत्र बेरोजगार युवाओं को एकमात्र ऐसी संस्था है जहां पर हर युवा एक नई ऊंचाई देती है और रोजगार के साथ-साथ देश की सेवा मै भागिदार बनाता है,कुरुक्षेत्र एक मात्र ऐसी संतान है,जहा हर वर्ग के युवा आपने सपने को हासिल कर पाया है ,प्रगतिशील क्लास सेज जो जमुई के हर युवा वर्ग के लिए सफलता प्राप्त कर सकती है,जो कुरुक्षेत्र सैन्य संस्थान के लिए तैयार किया जाता हैं जो पिछले साल जमुई से करीबन चालीस युवा को रोजगार प्रप्त हुवा है,प्रगतिशील के निर्देशक विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि प्रगति शील क्लाससेज जो हर युवा को मार्गदर्शन देता है,जहाँ युवा का मनोबल टूट चुकी हो या जो हर जगह से अपना उमीद तोड़ चुकी है,उसे मैं प्रगतिशील उसे युवा को एक नई सोच के साथ उड़न भारत है,उपस्थित छात्र छात्रा और कुरुक्षेत्र के निर्देशक गौतम कुमार सहायक शिक्षक अरुण यादव विपुल कुमार छात्र नंदन कुमार प्रशांत कुमार सहित सेकड़ो लोग ने भाग लिया।

Sunday, July 9, 2017

लालू ने बुलाई पार्टी विधायकों की मीटिंग, नीतीश पटना लौटे- मीडिया से दूरी


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा के ठिकानों पर सीबीआई और ईडी के छापों के बाद बिहार में सियासी हालात बदल रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को अपने घर पार्टी एमएलए की मीटिंग बुलाई है। दूसरी ओर, सीएम नीतीश कुमार राजगीर से पटना लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने लालू के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को हटाने पर कुछ नहीं कहा है। तेजस्वी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। नीतीश की पार्टी जेडीयू मंगलवार को मीटिंग करेगी। इस बीच, बीजेपी ने नीतीश से तेजस्वी को बर्खास्त करने की मांग की है। बोलने से बच रहे जदयू नेता...

- बदलते हुए सियासी हालात पर जेडीयू ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन, वो पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश की सेहत खराब है और वो सोमवार को जनता दरबार प्रोग्राम में शिरकत नहीं करेंगे।

- दूसरी ओर, बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने रविवार को एक बार फिर नीतीश से चुप्पी तोड़ने और लालू के बेटे को बर्खास्त करने की मांग की।

सीएम ने बुलाई बैठक

- नीतीश तीन दिनों तक राजगीर में रहने के बाद रविवार दोपहर पटना लौटे, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। नीतीश कुमार ने 11 जुलाई को पार्टी के तमाम आला नेताओं की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद कोई बड़ा एलान हो सकता है।

- बता दें कि बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी के सबसे ज्यादा विधायक हैं। नीतीश की पार्टी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। तीनों ने मिलकर सरकार बनाई।

दिक्कत कहां?

- लालू सीबीआई और ईडी के छापों से परेशान पहले से ही हैं। लेकिन, बड़ी दिक्कत ये है कि अब तक नीतीश और उनकी पार्टी ने लालू के समर्थन में एक भी शब्द नहीं कहा है। माना जा रहा है कि सुशासन बाबू की इमेज वाले नीतीश तेजस्वी पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

- हालांकि, कांग्रेस ने लालू का खुलकर बचाव और समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है। 

Saturday, July 8, 2017

मैट्रिक में स्क्रूटिनी के लिए 72 हजार छात्रों ने किया आवेदन


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार । मैट्रिक परीक्षा में अपने रिजल्ट से असंतुष्ट 72, 383 विद्यार्थी ने स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं 273 परीक्षार्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया। मैट्रिक में दोनों मिलाकर 1 लाख 8 हजार 391 उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी की जाएगी। स्क्रूटिनी के लिए 27 जून से 6 जुलाई तक आवेदन लिया गया। मैट्रिक परीक्षा में 8 लाख 56 हजार से अधिक छात्र फेल हो गए थे, पर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बहुत कम है। इसकी जांच की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कंपार्टमेंटल की परीक्षा के लिए 33 हजार आवेदन : बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक है। अब तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 33 हजार 747 पहुंची है। कंपार्टमेंटल की परीक्षा 27 जुलाई से 3 अगस्त तक होना है। अगर छात्र समय पर ऑनलाइन आवेदन नहीं करते हैं तो बाद में मौका नहीं मिलेगा। मैट्रिक के कंपार्टमेंटल की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास आवेदन के शेष पांच दिन बचे हैं।

मैट्रिक में स्क्रूटिनी के लिए 72 हजार छात्रों ने किया आवेदन

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार । मैट्रिक परीक्षा में अपने रिजल्ट से असंतुष्ट 72, 383 विद्यार्थी ने स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं 273 परीक्षार्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया। मैट्रिक में दोनों मिलाकर 1 लाख 8 हजार 391 उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी की जाएगी। स्क्रूटिनी के लिए 27 जून से 6 जुलाई तक आवेदन लिया गया। मैट्रिक परीक्षा में 8 लाख 56 हजार से अधिक छात्र फेल हो गए थे, पर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बहुत कम है। इसकी जांच की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कंपार्टमेंटल की परीक्षा के लिए 33 हजार आवेदन : बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक है। अब तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 33 हजार 747 पहुंची है। कंपार्टमेंटल की परीक्षा 27 जुलाई से 3 अगस्त तक होना है। अगर छात्र समय पर ऑनलाइन आवेदन नहीं करते हैं तो बाद में मौका नहीं मिलेगा। मैट्रिक के कंपार्टमेंटल की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास आवेदन के शेष पांच दिन बचे हैं।

Friday, July 7, 2017

अधर में लटका तेजस्वी का भविष्‍य, अब सबकी नजरें CM नीतीश पर, जानिए



 पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। महागठबंधन की सरकार में बिहार के डिप्‍टी सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआइ ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद अब उन्‍हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग तेज हो गई है। सुशील मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, उन्‍होंने इस्‍तीफा देने से इन्‍कार कर दिया है। अब सबकी नजरें नीतीश पर हैं।

नीतीश कुमार के ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए कह सकते हैं कि वे तेजस्‍वी मामले के तर्कसंगत समाधान की कोशिश करेंगे। अगर वे तेजस्‍वी को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला करते हैं तो उनके पास सीमित विकल्‍प हैं। हालांकि, इस्‍तीफे या बर्खास्‍तगी की मांग पर राजद के शिवानंद तिवारी ने कहा कि उमा भारती बाबरी विध्वंस मामले में चार्जशीट के बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनी हुई हैं। तेजस्वी पर तो केवल मुकदमा दर्ज हुआ है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास तेजस्वी यादव को हटाने की स्थिति में तीन विकल्प हैं। तेजस्वी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद नीतीश उनसे इस्तीफा मांग सकते हैं। नीतीश इस बाबत लालू प्रसाद से बात कर तेजस्‍वी को इस्‍तीफा के लिए राजी कर सकते हैं। एक आौर विकल्प चार्जशीट के इंतजार का है। नीतीश कुमार फिलहाल उमा भारती के मामले का हवाला देकर तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट का इंतजार कर सकते हैं।

यह है मामला

विदित हो कि शुक्रवार की सुबह सीअीआइ ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के 12 ठिकानों पर छापेमारी की तथा लालू, राबड़ी व तेजस्वी सहित कइ लोगों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया। सीबीआइ के अपर निदेशक राकेश अस्थाना ने बताया कि छापेमारी पटना, रांची, भुवनेश्वर और गुरग्राम में 12 स्थानों पर की गई।

सीबीआइ ने लालू प्रसाद की पत्‍नी राबड़ी देवी व डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव से घंटों पूछताछ की।

सीबीआइ रेड पर लालू ने कहा- अभी कोर्ट जाने दो, बाद में बात करेंगे


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। एक ओर जहां लालू-राबड़ी आवास पर सीबीआइ की छापेमारी चल रही है वहीं आज लालू चारा घोटाले के एक मामले में आज झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश होने पहुंचे। कोर्ट के बाहर ही मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने कहा कि अभी नहीं, कोर्ट से बाहर आने के बाद कोई जवाब देंगे।

आज देवघर और डोरंडा कोषागार से संयुक्त बिहार के समय हुई अवैध निकासी मामले में रांची के सीबीआइ अदालत में पेश होने पहुंचे हैं। सीबीआइ ने लालू के खिलाफ उनके रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों को निजी कंपनियों को देने के फर्जीवाड़े के आरोप में लालू यादव, राबड़ी देवी, दोनों पुत्र तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सहित कई लोगों पर एफआइआर दर्ज की है।

पहले से ही चारा घोटाले में फंसे हैं लालू .....

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका देते हुए सीबीआई की याचिका मंजूर कर ली थी। अब उनके खिलाफ 900 करोड़ के चारा घोटाले का षड्यंत्र रचने का भी मामला चल रहा है। इसी मामले में उनके खिलाफ तीन और मामले में ट्रायल पहले से चल रहा है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को इस घोटाले में षड्यंत्र रचने का आरोपी नहीं माना था।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश का यह असर है कि स्पीडी ट्राइल के जरिए चारा घोटाला के केसों की सुनवाई में अचानक तेजी आ गई है। एक सप्ताह के अंदर दो-दो बार सीबीआई कोर्ट में लालू प्रसाद की सशरीर उपस्थिति ने यह साफ जता दिया है कि आने वाले समय में लालू की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ सकती हैं।

लालू पर सीबीआइ का शिकंजा, बीजेपी ने पूछा- अब क्या करेंगे नीतीश कुमार ?


पटना, सनाउल हक़ चंचल

पटना। लालू परिवार के बारह ठिकानों पर आज सुबह से सीबीआइ की छापेमारी चल रही है। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के होटल निजी कंपनियों को मुहैया कराकर उन्हें फायदा पहुंचाया था। इस मामले में लालू उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके पुत्रों सहित आइआरसीटीसी के अधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है।

इस मामले से आज सुबह से ही बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। लालू के खिलाफ लगातार हमलावर बीजेपी के नेताओं ने इसे बिल्कुल सही कदम बताया है और कहा है कि जो भी भ्रष्टाचारी है और वह बच नहीं सकता। बीजेपी नेताओं ने कहा कि लालू के साथ जो रहा है वो तो होना ही था।

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि सजायफ्ता लालू प्रसाद की हिम्मत ही है कि वो अपने साथ ही अपने परिवार वालों की जिन्दगी भी बर्बाद करने से कभी नहीं डरे। लालू प्रसाद में अगर हिम्मत नहीं होती तो चारा घोटाले में आरोपित हो कर जेल जाते समय अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की छाती पर नहीं बैठे हैं।

यह लालू प्रसाद की हिम्मत ही है कि 750 करोड़ के चारा घोटाले में 5 साल के लिए सजायाफ्ता होने के बावजूद लूट मचा कर अपने परिजनों की जिन्दगी बर्बाद करने से वे कभी नहीं डरे। लालू यादव की हिम्मत थी कि रेलमंत्री बनने के साथ ही दोनों हाथों से भ्रष्टाचार जनित कालेधन के जरिए अकूत बेनामी सम्पति बटोरना शुरू कर दिया।

विधायक, सांसद और मंत्री बनाने के लिए राजनेताओं तक से जमीन लिखवा लिया। पटना में 2 बीघा बेनामी जमीन हथिया लिया जिस पर तेजस्वी यादव का 750 करोड़ की लागत से बिहार का सबसे बड़ा मॉल बन रहा है।

यह लालू यादव की हिम्मत ही है कि उन्होंने बीपीएल ललन चौधरी, रेलवे के खलासी हृदयानंद चौधरी और प्रभुनाथ यादव जैसे गरीब तक से करोड़ों की जमीन दान करवा लिया। आधे दर्जन मुखौटा कम्पनियों के जरिए करोड़ों की बेनामी सम्पति बेटों-बेटियों के नाम पर बटोर लिया।

नित्यानंद बोले: अब तो नीतीश दोनों लालू पुत्रों को बर्खास्त करें

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि महागठबंधन सरकार के सबसे बड़े घटक राजद अध्यक्ष के राजनीतिक परिवार के मुखिया हैं और इस परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप को उनके कई ठिकानों  पर आईटी की रेड होने के बावजूद न उन्हें अपने आर्थिक अपराध पर कोई शर्म आती है, न मुख्यमंत्री अपने दागी सहयोगी से इस्तीफा मांगते हैं।

बहुमत के अहंकार में चूर लोग लोकतंत्र से लोकलाज को धो-पोछ कर मिटा देने पर आमादा हैं। अब भी नीतीश में राजनीतिक मर्यादा बची है तो लालू के दोनो मंत्रीपुत्रों को बर्खास्त सरकार की इज्जत बचा लें।


Thursday, July 6, 2017

ऐसी है मिनिस्टर रामविलास पासवान की फैमिली, दो पत्नियां और 4 बच्चे

पटना, सनाउल हक़ चंचल

पटना। 5 जुलाई को देश की राजनीति के चर्चित चेहरों में से एक और इस वक्त सेंट्रल फूड एंड कंज्यूमर मिनिस्टर रामविलास पासवान 71 साल के हो गए। वे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रेसिंडेंट भी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मैं बता रहा हूं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। दो बीवी और चार बच्चों का है परिवार...

रामविलास पासवान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम राजकुमारी था। पासवान ने राजकुमारी देवी से 1960 में शादी की थी। जब 1997 में पासवान पहली बार सांसद बने तब भी राजकुमारी उनकी पत्नी थी।

पहली पत्नी से पासवान की दो बेटियां ऊषा और आशा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।

पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने 1983 में पूर्व एयर होस्टेस रीना शर्मा से शादी की। वे पंजाबी मूल की हैं। इस शादी से उनका एक बेटा चिराग पासवान और एक बेटी है। पासवान के भाई भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे एलजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

26 सालों के दौरान लगभग हर पीएम के साथ काम कर चुके हैं पासवान

- पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में एक दलित परिवार में हुआ था। पासवान ने झांसी विश्वविद्यालय से एमए और पटना विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है।

- वे बिहार के महादलित समाज से आते हैं और 70 के दशक में जयप्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए इमरजेंसी मूवमेंट से निकले नेता हैं।

- पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में रामविलास पासवान देश के ऐसे नेता हैं, जो पिछले 26 सालों के दौरान लगभग हर प्रधानमंत्री के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इन सालों में सिर्फ पूर्व पीएम नरसिम्ह राव अपवाद हैं।

- उन्होंने कई बार लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि इन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल आदि में भी रह चुके हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के रूप में 2000 में खुद की पार्टी बनाई।

मंत्री  रामविलास पासवान और उनकी दूसरी पत्नी।

मंत्री रामविलास पासवान दूसरी पत्नी रीना और बेटे चिराग के साथ।

मंत्री राम विलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी।

मंत्री पासवान की बेटी निशा की शादी अरुण से हुई है।

पासवान की दूसरी पत्नी शादी से पहले एयर होस्टेस हुआ करती थीं।

पासवान के बेटे चिराग ने फिल्म 'मिले न मिले हम' से डेब्यू किया था, जिसमें कंगना रनोट उनके अपोजिट थीं।

रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रेसिंडेंट भी हैं।

पासवान की बेटी निशा और दूसरी पत्नी की एक रेयर फोटो।

हाल ही में मंत्री रविशंकर प्रसाद की बेटी की शादी में पहुंचे रामविलास पासवान।

मंत्री रामविलास पासवान ने मनाया अपना 71वां जन्मदिन।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates