DO NOT MISS

Sunday, February 18, 2018

उपचुनाव के लिए ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने मांगे बोट



दर्शन राजपूत की खबर

कन्नौज के
हसेरन व्लाक की पूराराय के वार्ड नम्वर 3के लिए उम्मीदवारों ने जनसम्पर्क तेज करते हुए वोट माँने सुरू किए अपने प्रत्यासी के लिए दर्जनो महिलाओं को लेकर व्लाख प्रमुख की पत्नी रजनी वेरिया ने आज गुँदारा पूराराय अनन्तपुर भवानीपुर लखौंड़ा आदि गावों मे पैदल यात्रा करके दर्जनो महिलाओं संग प्रेमनरायन वर्मा के लिए वोटरो के सामने हाथ जोड़कर वोट माँगे वही हर वार प्त्यासियो द्वारा धोखा खाया वोटर चुप्पी साधे हुए हैं मैदान में दो प्रत्याशी जंग लड़ रहे देखे वोटर किस पर विश्वास जताता है और किसे मात देता है ये आने वाली 22तारीख को वोटिंग से भाग्य के रूप में वकसे मे वन्द कर 24तारीख को जादुई किस्मत का पिटारा खुले तो कही खुशी कही गम लेकर आयेगा लेकिन गम मत करना यारो होली धूम धाम से खेलना चुनाव फिर आयेगा

Saturday, February 17, 2018

व्यापारियो के साथ अन्याय बर्दास्त नही व्यापार मण्डल




कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ दर्शन राजपूत की खबर


आज दिनांक17/2/18 को ग्रीन क्रॉस के व्यापारी ने इमरान खान को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनय श्रीवास्तव ने सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद में व्यापारियों द्वारा किये गए उत्कष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा
व्यापार मंडल के जिला महा सचिव आफताब हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए
वहीं व्यापार मण्डल के ज़िला सचिव इशरत खान ने कहा कि व्यापारियों का जीएस टी के नाम पे उत्पीड़न किया जा रहा  है,
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जावेद हुसैन ने कहा कि व्यापारियों किसानों मजदूरों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, आलू का कोल्ड भाड़ा सुनिश्चित किया जाय।
इस मौके पर चंदन गुप्ता, अकरम वारसी, मेराज़ सिद्दीकी अकील अवधेश आदि लोग उपस्थिति थे

पुलिस टीम ने की छापेमारी से गिहार बस्ती में भगदड


प्रिन्स श्रीवास्तव
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर के द्वारा जनपद में आगामी होली त्यौहार को देखते हुये अवैध रूप से बनने वाली शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गयाए जिसमें कन्नौज जनपद के सभी थानों व चैकी इन्चार्जो को आदेशित किया गयाए जिससे तहत गुरसहायगंज व सौरिख की टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुये काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गयाए और 4 अभियुक्तों को मौके पर पकड कर थाने लाया गयाए और उनके पास शराब बनाने के उपकरण व बनी हुई कच्ची शराब बरामद की कईए इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम व प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह सहित मौजूद रहे।

हाईस्कूल की परीक्षा में चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा आरोपी पकड़ा गया


कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
कन्नौज संवाददाता। हाईस्कूल की परीक्षा में शनिवार को सचल दल ने छापामार कार्रवाई के दौरान एक मुन्नाभाई को पकड़ लिया। ये अपने चचेरे भाई की जगह सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विवरण के अनुसार जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज है। यहां शनिवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। केंद्र पर गगन सिंह के स्थान पर उसका चचेरा भाई अमरेश कुमार पुत्र बलराम सिंह परीक्षा देने पहुंच गया। केंद्र व्यवस्थापक के सचल दल ने जब छापा मारा तो उन्हें इस छात्र पर शक हुआ क्योंकि प्रवेश पत्र में लगी फोटो से मिलान न होने पर उन्होंने पड़ताल की तो पोल खुल गई। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पहले भी सामने आ चुके हैं मामले बोर्ड परीक्षा में छात्र की जगह किसी दूसरे के द्वारा परीक्षा देने का खेल पुराना है। हालांकि अभी तक इस परीक्षा में इस तरह का जिले में पहला मामला खुलकर सामने आया है।

धरने पर बैठे डीआरडीए कर्मी


कन्नौज से आलोक प्रजापति के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
कन्नौज। बकाया वेतन की मांग को लेकर जिला ग्राम विकास अभिकरण कर्मी आखिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। कार्यालय में तालाबंदी कर विकास भवन परिसर में धरना देकर खूब नारेबाजी की। इससे विकास संबंधी समस्त कामकाज ठप रहे। ज्ञातव्य हो कि गत कुछ दिनों से जिला ग्राम विकास अभिकरण इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले अधिकारी व कर्मचारी लामबंद हो कार्यबहिष्कार पर हैं। वहीं आज धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष व सहायक अभियंता हाकिम सिह ने बताया कि पिछले छह महीने से अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है इससे अब गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस, घर का राशन समेत अन्य बजट भी बिगड़ चुका है। इस कारण धीरे-धीरे  हम सभी कर्ज में डूबते जा रहे हैं। अब वेतन न मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण सांसद व विधायक निधि, ग्रामीण विकास, आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना समेत अन्य कामकाज ठप रहेंगे।अफसर छह महीने से बजट न होने का हवाला दे रहे हैं। परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सितंबर से उन्हें भी वेतन नहीं मिला है। उच्च अधिकारी से वार्ता चल रही है। 15 दिन में समस्या का निस्तारण हो जाएगा। इस मौके पर संख्या सहायक निर्मल कटियार, अवर अभियंता राकेश सिंह, लेखाकार इजहार अहमद, किशन देव शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Wednesday, February 14, 2018

वेलेंटाइन्डे का किया विरोध। क्रान्तिकारीयो की शहादत को नही होने देंगे समाप्त। वेद नागर *7

*

आज गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अघ्यक्ष व प्रदेश मन्त्री वेद नागर के नेत्तव मे माँल व नोएडा के पार्कों मे वेलेंटाइन्डे का विरोध किया।* ग्रेटर नोएडा के पार्कों मे लडकी व लड़को से पुछने पर लोगों ने वेलेंटाइनडे मनाने से मना किया *वेद नागर ने सभी लोगों को आज के दिन का महत्व बताया वेद नागर ने दर्जनों लोगों के साथ ग़ाज़ियाबाद के मुखर्जी पार्क व नोएडा,ग्रेटर नोएडा के कई पार्क समेत मिहिरभोज पार्क का दोरा किया  ओर सभी लोगों को आज के दिन अपने शहीद भगत सिंह राजगुरु शुखदेव को लाहोर मे फाँसी की सज़ा सुनाई गयी थी सभी क्रान्तिकारियो के बारे मे बताया* वेलनटानडे का भारतीय संस्कृति मे कोई महत्व नही है इस लिये हम इसे बर्दाश्त नही कर सकते। वेद नागर ने कहा वेलनटाइडे मनाने वाले लोग राष्ट्रीयवादी नही हो सकते इन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा काम होना चाहिये। *ग्रेटर नोएडा के एक पार्क मे विदेशी नेपाली जोड़ा वेलेंटाइनडे मनाते हूये मिला। वेद नागर ने विदेशी जोड़े को आज के दिन क्रान्तिकारी सरदार भगत सिंह राज गूरु सुखदेव के बारे मे अवगत कराया। विदेशी लड़के ने तुरत गुलाब का फ़ुल तोड़ा ओर कहा हम जीवन मे कभी वेलेंटाइनडे नही मनायेंगे। वेलनटाइडे से पहले देश के क्रान्तिकारी है उनका सम्मान। हर राष्ट्रीय मे पहले होना चाहिये।* वेद नागर ने सभी पार्कों मे मिले जोड़ो से निवेदन किया की *भारतीय संस्कृति को ख़त्म करने का अघिकार किसी को नही है इस लिये कोई ऐसा उत्सव ना मनाये जिस से भारतीय लोगों को ठेस पहूचे इसे हम किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे*।
वेद नागर (अच्छेजा)
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल।
प्रदेश मन्त्री विश्व हिन्दू महासंघ।
प्रभारी दादरी विधान सभा 62
9999969132

Monday, February 12, 2018

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का काम रोकने को असफल

दबंगों के आगे पुलिस और प्रशासन नतमस्तक।





हैदरगढ़ बाराबंकी।

अतिक्रमण रोकने के एक मामले में दबंगों ने पुलिस के द्वारा काम रोकने के बाद भी बार बार फिर से काम शुरू करने का मामला प्रकाश में आया है इसमें ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों और खंड विकास अधिकारी ने भी पुलिस को काम रोकने के निर्देश दिए हैं लेकिन पुलिस लाचार नजर आ रही है।

 जानकारी के अनुसार ग्राम खरसतिया के ओम नारायण अवस्थी पुत्र से गंगा प्रसाद निवासी खरसतिया  एवं ग्राम प्रधान खरसिया रामभीख त्रिवेदी द्वारा कोतवाली हैदरगढ़ को गांव के हरिमोहन अवस्थी पुत्र श्री राम अभिलाष अवस्थी द्वारा सार्वजनिक खड़ंजा  खोदकर शौचालय के गड्ढे का निर्माण किए जाने की शिकायत की है और अतिक्रमण रोकने की तहरीर कोतवाली पुलिस सहित इसके संबंध में खंड विकास अधिकारी को भी बताया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वार जब जब इस काम को रुकवाया गया  तब तब विपक्षियों की दबंगई की वजह से पुलिस के जाते ही फिर से काम शुरू कर दिया गया। यह हाल एक बार नहीं करीब चार बार ऐसा ही वाकया हुआ है। 100 नंबर को सूचित कर ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई लेकिन दबंगों की दबंगई का आलम ही यह रहा कि बार-बार पुलिस के द्वारा काम रोके के जाने के बाद भी फिर से कम शुरू कर दिया जाता रहा। ऐसे में जहां पुलिस की कार्यवाही को लेकर कोतूहल बना हुआ है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है लेकिन पुलिस काम रुकवाने के बाद बार-बार ऐसा ही काम करने पर भी विपक्षी जनों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे उनके हौसले बुलंद है और इनके  द्वारा अतिक्रमण का काम रोकने पर भी फिर शुरू किया जा रहा है। पुलिस सरकारी जमीन पर जिम्मेदार लोगों के निर्देश देने के बाद भी विफल साबित हो रही है।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates