DO NOT MISS

Thursday, July 13, 2017

45 साल की प्रेमिका और 35 साल का प्रेमी, बंद कमरे से लोगों ने किया बरामद


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पटना। पति बाहर नौकरी करता था पत्नी को इसी बीच गांव के ही एक अविवाहित युवक से प्यार हो गया। वह जब भी किसी काम से उसके घर आता तो दोनों घंटों बातें करते। देवर और भाभी के इस संबंध पर किसी को शक भी नहीं हुआ। धीरे-धीरे बातें बढ़ने लगीं दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा।

महिला हर वक्त उसके साथ समय बिताना चाहती थी लेकिन युवक इसके लिए मना करता था कि लोगों को पता चल गया तो मुसीबत हो जाएगी। दोनों के छुप-छुपकर मिलने का सिलसिला महीनों यूं ही चलता रहा। लोगों को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ लेकिन सुबूत नहीं होने की वजह से कोई कुछ कहता नहीं था।

सोमवार को जोरदार बारिश हो रही थी और एेसे में महिला ने फोन कर युवक को घर बुला लिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों कमरे में बंद हो गए। कमरे से आती आवाजों को सुनकर परिवार वालों को शक हुआ उन्होंने कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब कमरे का दरवाजा खुला तो लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि उनका शक गलत नहीं था।

लोगों ने दोनों को घर से निकाला और जमकर पिटाई की। घटना बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के चंपावती चकला गांव की है। यहां रहने वाली एक अधेड़ महिला को अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच नाजायज रिश्ते बने। महिला का पति शहर में रहता है। दोनों गांव वालों की नजरें बचाकर मिलते थे।

दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए लोगों ने प्लान बनाया। जैसे ही प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो कुछ देर के बाद लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की और दोनों का सिर मुंडवाकर जुलूस निकालकर घुमाया गया और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्रीदेवी की फैन ये भोजपुरी एक्‍ट्रेस, फिल्‍मों में खुद करती एक्‍शन सीन


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। भोजपुरी सनसनी मधु शर्मा आज पटना में हैं। कम लोग ही जानते हैं कि वे बचपन से ही एक्‍ट्रेस श्रीदेवी की जबरदस्‍त फैन रही हैं। ताइक्‍वांडो में ब्‍लैक बेल्‍ट धारी ये ऐक्‍ट्रेस फिल्‍मों में रोमांस के साथ एक्‍शन सीन भी खूब करती हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'पांडु' में बिना किसी रस्सी के सपोर्ट के फाइट सीन खुद किया था।

मधु भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के लिए 'दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड' से नवाजी जा चुकी हैं। कॉमर्स में स्‍नातक की शिक्षा प्राप्‍त मधु ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। वे किक बॉक्सिंग भी जानती हैं।

मॉडलिंग से हुई शुरूआत ....

राजस्थान के जयपुर में 13 दिसंबर 1984 को मारवाड़ी परिवार में जन्‍म लेने वाली  मधु बचपन से ही एक्‍ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्हें श्रीदेवी की फिल्में देखने का शौक था। शुरूआत मॉडलिंग से हुई, फिर कई म्यूजिक अलबम में काम किया।

तमिल फिल्‍मों ने दी पहचान ...

इसके बाद मधु ने एक तमिल फिल्म 'स्लोकम' में काम किया, हालांकि इससे उन्‍हें खास पहचान नहीं मिली। मधु बताती हैं कि इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'अदिरिंदय्या चंद्रम' हिट हुई, जो उनके कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट रहा।

निरहुआ व पवन सिंह संग की पहली भोजपुरी फिल्‍म ......

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों से पहचान मिली तो भोजपुरी फिल्मों से ऑफर आने लगे। मधु ने भोजपुरी फिल्‍मों में 'एक दुजे के लिए' से डेब्यू किया। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी हिट रही थी।

फिल्‍म 'चैलेंज' में पवन के अपोजिट आएंगी नजर .....

मधु एक बार फिर पवन सिंह के साथ फिल्‍म 'चैलेंज' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में बतौर एक्‍ट्रेस उनकी भूमिका जरा हटकर है। पवन सिंह इसे कंप्लीट एक्शन पैक्ड स्टोरी ओरिएंटेड फिल्म मानते हैं। पवन बताते हैं कि इसमें एक्‍ट्रेस मधु का अभिनय काफी परिपक्व है। मधु भी कहती हैं कि भोजपुरी में ऐसी एक्शन फिल्म नहीं देखी गयी है।

तेजस्वी ने वीडियो किया पोस्ट: कहा-पत्रकारों पर हुए हमले पर अफसोस, होगी जांच


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले तेजस्वी यादव के बॉडीगार्ड्स पर मीडियाकर्मियों से मारपीट की खबरें आने के बाद आज सोशल मीडिया पर विडियो पोस्ट कर उसका जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव के पोस्ट किए गए इस विडियो में दिख रहा है कि किस तरह मीडियाकर्मी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स से धक्कामुक्की कर रहे हैं, इस बीच तेजस्वी के सिर में एक माइक से चोट लगती है और आखिरी हिस्से में एक मीडियाकर्मी गुस्से में पुलिसवाले के सिर पर कैमरा मारता नजर आता है।

तेजस्वी यादव ने इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं इस घटना की निदां करता हूं। मैं खुद इस मामले को देखूंगा और कोशिश करूंगा कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद है कि मेरे इशारे पर राजद समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर हमला किया। हमलोगों के पत्रकारों से शुरु से बेहतर संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक से निकलने के बाद रिएक्शन लेने के लिए मीडियाकर्मी उतवाले थे। मैं खुद 5-6 मिनट तक चुपचाप इंतजार करता रहा लेकिन स्थिति को कंट्रोल करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मुश्किल हो रही थी। मीडियाकर्मी की माइक से मुझे और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप को चोट लगी लेकिन मीडिया में कहीं भी इसकी रिपोर्टिंग नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि फिर भी मैं समझता हूं कि मीडियाकर्मियों के साथ जो हुआ वो गलत था। मीडियाकर्मियों खास तौर से कैमरामैन का जॉब काफी मुश्किल है और हादसे के वक्त भारी तादाद में पत्रकार वहां मौजूद थे।

 तेजस्वी यादव के सुरक्षा गार्ड्स और मीडियाकर्मियों के बीच झड़प के बाद राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के बाद जदयू ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की घटना सामने आयी थी।

मीडियाकर्मियों से मारपीट की घटना को जदयू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे हालात में संयम बरतना चाहिए और अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।मीडिया और नेताओं के बीच यह विवाद अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल कल कैबिनेट की बैठक के बाद तेजस्वी जैसे ही बाहर निकले मीडिया ने उनसे उनका पक्ष जानने की कोशिश की। लेकिन जब पत्रकारों ने सवाल पूछने की कोशिश की तो तेजस्वी के सुरक्षाकर्मी मीडिया वालों से ही उलझ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई।

राजद नेता तस्लीमुद्दीन ने कहा-गठबंधन टूटा तो लालू बना लेंगे सरकार

पटना, सनाउल हक़ चंचल

 पटना। अररिया के राजद सांसद और वरिष्ठ नेता मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने कहा है कि अगर आज बिहार में चुनाव होता है तो लालू जिसके सिर पर हाथ रख दें, वही मुख्यमंत्री बन जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योग्यता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नीतीश तो मुखिया बनने के लायक भी नहीं हैं और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

मंगलवार को किशनगंज में उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन टूटने से नीतीश कुमार को ही नुकसान होगा। लालू अपने दम पर सरकार बना लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत है इसीलिए गठबंधन टूटने से हमारा क्या नुकसान होगा?

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है और झूठे आरोप लगाकर लालू और उनके परिवार को परेशान कर रही है। बड़ा षड्यंत्र रचकर लालू परिवार को फंसाया जा रहा है। लालू जमीनी नेता हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विरोधी दल के नेता साजिश कर उन्हें फंसा रहे हैं।

Wednesday, July 12, 2017

मीडियाकर्मियों से उलझे सुरक्षाकर्मी, तमाशा देखते रहे तेजस्वी


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सीएम तेजस्वी यादव के सुरक्षा गार्ड्स ने मीडियाकर्मियों से उलझ गये और उनके साथ बदसलूकी की। लेकिन इस दौरान तेजस्वी तमाश देखते रहे लेकिन अपने सुरक्षा‍कर्मियों को नहीं रोका।

कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक से जैसे ही तेजस्वी यादव भाग लेकर बाहर निकले मीडिया ने तेजस्वी यादव से उनका पक्ष जानने की कोशिश की। पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिये।

बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर तेजस्वी का पक्ष जानने के लिए काफी संख्‍या में मीडियाकर्मी जुटे हुए थे। जैसे ही मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल-जवाब करना शुरू किया, तो सुरक्षाकर्मी उलझ गये। मीडिया‍कर्मियों के साथ बदसलूकी करने लग गये।

हद तो तब हो गई जब सुरक्षा गार्ड मीडिया वालों को खुलेआम धमकी देते नजर आए, लेकिन तेजस्‍वी ने कुछ नहीं बोला और वे चुपचाप तमाशा देखते रहे। सुरक्षा कर्मी मीडियाकर्मी से बदसलूकी कर रहे थे और वे बस तमाशाबीन खड़े रहे।

Tuesday, July 11, 2017

दलित बस्तियों में सामाजिक बदलाव की आहट सुन अलख जगाने पहुँचे समाजसेवी आईपी गुप्ता


जमुई(बिहार) संजीत कुमार बर्णवाल

जमुई जिले के शिवडीह निवासी हेमा मांझी,भिठलपुर के सोनारी मांझी तथा कल्याणपुर के मांझी टोला निवासी बासुदेव मांझी इन दलित बस्तियों में सामाजिक परिवर्तन के नायक उभरे है।हाल ही में दसवी एवं बारहवी की परीक्षा के परिणाम के साथ ही इन नायको की उभार समाज के सामने में आया है।

जमुई के समाजसेवी आईपी गुप्ता बारी-बारी से सामाजिक परिवर्तन के इस नायक से मिलने उनके घर पहुँचे।हेमा के पिता जंगल से लकडियां काटकर अपने बच्चो को पढ़ा रहे है।हेमा दो बहन एवं दो भाई है।चारो गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते है।हेमा 12 वी की विज्ञान की छात्रा है और आगे पढ़ना चाहती है,मगर उसके बिमार पिता अपने शरीर से मजबूर है,एवं अपने बच्चो की पढ़ाई का बोझ उठाने में असमर्थ है।हेमा के पिता गरीबी की बोझ में दबे होने के कारण अपने बच्चो को स्कूल जाने के लिए मना कर दिया।हेमा अपने माँ के साथ अपने ही गांव के ऐश्वर्य सिंह के माध्यम से श्री गुप्ता जी से संपर्क साधा।इसके बाद श्री गुप्ता हेमा से मिलने उसके गांव पहुँचे,इन्होंने जब उसके गांव पहुचे तो देखा कि हेमा ने अपने गांव शिवडीह मुसहर टोली नया डोम टोली के 12 बच्चे-बच्चियां को पढ़ाने का काम किया करती है,ओर ये सभी बच्चे सिकंदरा के धधोर स्कूल पढ़ने जाती है।श्री गुप्ता ने इन सारे बच्चो को महादेव सिमरिया के एक कोचिंग संस्थान में ट्यूशन पढ़ाने की व्यवस्था की है।कोचिंग के निदेशक इनके नेक इस कार्य को देखते हुए इन बच्चो की कोचिंग फीस आधी कर दी,जबकि हेमा की ट्यूशन की व्यवस्था आरएसएस के संचालक श्री राकेश कुमार सिंह जी ने जमुई के एक कोचिंग संस्थान में काम करने का आश्वासन दिया है।हेमा को उपहार स्वरूप श्री गुप्ता ने उसे एक साइकिल खरीद कर दी।
             
वही दूसरी तरफ बिठलपुर मांझी टोला के सोनारी मांझी पहला छात्र है जिसने मेट्रिक की परीक्षा पास की है।श्री गुप्ता ने उसका उत्साह वर्धन करने उसके गांव बिठलपुर जाकर एक मोबाइल गिफ्ट की ताकि मोबाइल के माध्यम से पूरे विश्व का तकनीकी ज्ञान की प्राप्ति इंटरनेट के माध्यम से कर आगे बढ़े।सोनारी अपने गांव में मुसहर बस्ती के सारे बच्चो को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाता है ओर रोज उसको नहाने एवं दातुन करने के लिए प्रेरित करता है।सोनारी का नामांकन जवाहर उच्च विधयालय में कराया गया।

बिठलपुर के बासुदेव मांझी रिक्शा चलाकर अपने दोनों बच्चियों को पढ़ा रहे है।घर मे खाने के लिए अनाज नही रहने के लिए छत के नाम पर पॉलीथिन का कभर,मगर बच्चियों को पढ़ाने को हौसला में कोई कमी नही।जब श्री गुप्ता उनसे मिलने पहुचे तो उनकी दयनीय हालत को देखकर भावुक हो उठे,बासुदेव मांझी की पत्नी बीमार है।बरसात के पानी से घर के कमरे गीले पड़े है,ओर बासुदेव मांझी की आंखों में छलकते आँसु बह रहे है।

श्री आईपी गुप्ता ने तत्काल नगर परिषद के अध्यक्ष रेखा साह से बात की तो पता चला की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बासुदेव मांझी के घर की स्वीकृति हुई है,मगर प्रथम क़िस्त की राशि के लिए श्री बासुदेव मांझी को फाउंडेशन तक का कार्य करना होगा,तभी नगर परिषद इनके खाते में राशि स्थान्तरित कर सकेगी।इस संबंध में श्री गुप्ता ने तत्काल श्री बासुदेव मांझी को दस हज़ार 10000/- रुपए की राशि उपलब्ध करवाई।जिससे वह कार्य कर सके।

अब बस जरूरत है समाज के ऐसे नायको के उत्साहवर्धन की जिससे हमारे देश के नायक का हौसला बुलंद रहे।

Monday, July 10, 2017

फिर नई मुसीबत में मीसा भारती, ED ने रेड के बाद पूछताछ के लिए बुलाया


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शुक्रवार काे सीबीआइ ने रेल घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर रेड की। इसके अगले दिन शनिवार को उनकी बेटी व राज्‍यसभा सांसद मीसा भारती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रेड कर दिया। ईडी ने माीसा व उनके पति शैलेश से लंबी पूछताछ भी की। ईडी ने मीसा को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

विदित हो कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती से जुड़े 8000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में ईडी ने सीए राजेश अग्रवाल और मुखौटा कंपनी के मालिक जैन बंधुओं को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर मीसा के खिलाफ शिकंजा कस गया है।

इस बीच मीसा और उनके शैलेश को आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए बुलाया। बीते 21 जून को वे पूछताछ के लिए आयकर विभाग के उपस्थित हो चुके हैं। इसके बाद शनिवार को ईडी ने भी छापेमारी तथा पूछताछ की। अब ईडी ने सम्‍मन जारी कर मीसा व उनके पति शैलेश को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates