DO NOT MISS

Thursday, August 24, 2017

JioPhone के लिए बुकिंग आज से शुरू, ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स



JioPhone की प्री बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू होगी. इसके लिए कस्टमर्स को 500 रुपये देने होंगे. इस फीचर फोन के लिए 1500 रुपये दने होंगे. यानी जब प्री बुकिंग के बाद आप इसे खरीदेंगे तो 1,000 रुपये देने होंगे. हालांकि कंपनी 1,500 रुपये को सिक्योरिटी डिपॉजिट बता रही है जिसे तीन साल के बाद फोन को वापस करके ले सकते हैं.
जब से जियोफोन को लॉन्च किया गया है कि तब से ही इस फोन को लेकर तमाम तरह की खबरें सुर्खियों में बनी रही हैं. जैसा कि सभी को पता ही है कि कल से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है. ऐसे में जो भी ग्राहक इस फोन की बुकिंग करना चाह रहे हैं वो इसे आज शाम पांच बजे से बुकिंग करा सकते हैं.
ऐसे कर सकते हैं JioPhone की बुकिंग
जो ग्राहक इच्छुक हैं वो आज शाम 5 बजे से 700 शहरों के रिलायंस डिजिटल स्टोर और 1,0772 जियो सेंटर्स से बुक कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस फीचर फोन को jio.com, websitejio.com और my jio ऐप से भी बुक किया जा सकता है. जो ग्राहक इसे ऑफलाइन तरीके से SMS के जरिए बुक करना चाहते हैं वो इसे JP <एरिया पिन कोड> स्टोर कोड टाइप कर 7021170211 पर भेज सकते हैं.
रिटेल स्टोर्स में जाकर प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक याद रखें कि आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है. इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग करते वक्त ध्यान रहे कि ज्यादा लोड होने की वजह से प्रक्रिया धीमी हो सकती है. जहां तक फोन की डिलिवरी का सवाल है तो ये फोन ग्राहकों को पहले आओ और पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा.
कब आपको मिलेगा यह फोन
जितने पहले आपने बुक कराया है उसी हिसाब से आपके पासे इसकी डिलिवरी होगी. कंपनी ने हर हफ्ते 5 मिलियन डिवाइस बेचने की तैयारी की है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि डिमांड देखते हुए शिपिंग भी बढ़ाई जाएगी. 
JioPhone स्पेसिफिकेशन्स
फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स नहीं आए हैं, लेकिन हाल में ही इसके फीचर्स लीक हुए हैं. लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 4जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है. इसके रियर में 2MP कैमरा होगा इसके अलावा इसमें जियो टीवी समेत कंपनी के दूसरे ऐप्स भी होंगे.
आपको बता दें कि यह फोन 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसके साथ एक खास केबल का ऐलान किया था, लेकिन अभी साफ नहीं है कि इसे कब खरीद सकेंगे. इस केबल के जरिए मोबाइल को केबल और आम टीवी से कनेक्ट करके इसके कॉन्टेंट टीवी पर देख सकते हैं. हालांकि केबल के लिए कस्टमर्स को दूसरा प्लान लेना होगा. 

कल ही बाजार में आ जाएगा 200 रुपये का नोट, देखें झलक और खासियतें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को 200 रुपए के नए नोट की तस्वीर जारी कर दी है. नया नोट शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा. इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह नोट सितंबर के पहले हफ्ते में आएगा. यह पहली बार होगा कि 100 और 500 के बीच का कोई नोट जारी किया जाएगा. बुधवार को ही इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

कैसा है नोट?


नोट के आगे वाले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर भी लगाई गई है. इस नोट में उर्जित पटेल का सिग्नेचर है. वहीं पिछली तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगाया गया है.
आएगा 50 का नोट
आपको बता दें कि 50 रुपये के नए नोटों को महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत जारी किया जाएगा, जिन पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. 50 रुपये के नए नोटों के पिछले साइड में दक्षिण भारतीय मंदिर के साथ रथ की तस्वीर है. जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.
8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदीगौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी. इसके बाद 1000 और 500 रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए. रिजर्व बैंक ने इनकी जगह 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए. हाल में आई अपुष्ट खबरों के मुताबिक सरकार 200 रुपये का नया नोट भी लाने की तैयारी में है.

Wednesday, August 23, 2017

रणवीर की गोद में दिखीं दीपिका, INTIMATE वीडियो हो रहा है VIRAL


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लग रहा है अपने ब्रे‍कअप की खबरों को काफी सीरियस ले लिया है. कुछ दिन पहले इस स्टार कपल के ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को बेचैन कर दिया था. लेकिन हाल फिलहाल की बात करें तो रणवीर दीपिका के एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. बॉलीवुड के इस लव कपल का इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका-रणवीर के इंटीमेट मोमेंट का ये वीडियो दरअसल एक दोस्त की बर्थडे पार्टी का है जिसमें दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड युवराज सिंह भी नजर आए थे. इंस्टाग्राम पर इस जोड़ी के फैन्स क्लब की और से शेयर किए गए वीडियो में दीपिका रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और रणवीर उनके साथ कॉजी होते हुए दिख रहे हैं. दीपिका भी रणवीर की कंपनी को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीपिका पहले रणवीर के कान मे कुछ फुसफुसाती हैं और फिर रणवीर उन्हें बाहों में भर लेते हैं.

इस स्टार जोड़ी के इस इंटीमेट वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी को उनके रिलेशनशि‍प स्टेट्स के बारे में कोई कंफ्यूजन रह जाएगी.

जब रणवीर ने दीपिका को सरेआम किया KISS, ट्विटर पर फोटो वायरल

दीपिका रणवीर की आए दिन जारी हो रही तस्वीरों और इस तर‍ह के वीडियो से ये साफ है कि इस कपल का रिश्ता और भी गहरा होता जा रहा है. इसलिए ब्रेकअप की खबरों को झुठलाते हुए दीपिका रणवीर की जोड़ी अब डेटिंग वर्ल्ड के बॉलीवुड स्टार्स में टॉप पर है.

Tuesday, August 22, 2017

सितंबर के पहले ही हफ्ते में 200 रुपये का नोट ला सकता है RBI


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 200 रुपए का नोट जारी कर सकता है. RBI इस महीने के आखिर में या फिर सितंबर की शुरुआत में ये नोट ला सकता है. ऐसा पहली बार होगा कि 200 रुपए का नोट आएगा. आपको बता दें कि हाल ही में RBI ने ऐलान किया था कि 50 रुपए का नोट भी आएगा.

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, जल्द ही देश भर के बैंकों और एटीएम में इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. खबर के अनुसार, इन नोटों की ब्लैक मार्केटिंग ना हो इसके लिए आरबीआई पूरी तरह से तैयार है. अभी तक 200 रुपए के 50 करोड़ नोट छापे जा चुके हैं.

आएगा 50 का नोट

आपको बता दें कि 50 रुपए के नए नोटों को महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत जारी किया जाएगा, जिन पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. 50 रुपये के नए नोटों के पिछले साइड में दक्षिण भारतीय मंदिर के साथ रथ की तस्वीर है. जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी. इसके बाद 1000 और 500 रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए. रिजर्व बैंक ने इनकी जगह 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए. हाल में आई अपुष्ट खबरों के मुताबिक सरकार 200 रुपये का नया नोट भी लाने की तैयारी में है.

ट्रिपल तलाक बैन, लेकिन आगे अब सरकार के सामने होंगी ये चुनौतियां


सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ तीन तलाक कह कर विवाह संबंध खत्म करने की प्रथा को असंवैधानिक करार दिया है. कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय में 1400 साल से चली आ रही इस प्रथा को पवित्र कुरान के सिद्धांतों के खिलाफ और इस्लामिक शरिया कानून का उल्लंघन करार दिया. सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ में 3:2 की बहुमत से तलाक-ए-बिद्दत को निरस्त करते हुए कहा कि सरकार को इसमें दखल देते हुए छह महीने के भीतर एक कानून बनाना चाहिए.

कोर्ट ने इंस्टेंट ट्रिपल तलाक को भले ही असंवैधानिक करार दिया है, लेकिन इसे लेकर कई तरह के सवाल है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को लागू करना सरकार के लिए एक चुनौती है. वहीं सवाल यह भी है कि उन महिलाओं का क्या होगा, जिन्हें हाल के दिनों में ट्रिपल तलाक भुगतना पड़ा है.

प्रसिद्ध वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता महमूद प्राचा कहते हैं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, इसमें सायरा बानों जैसी ट्रिपल तलाक पीड़िताओं को कोई राहत नहीं दी गई है. इसके अलावा इंस्टेंट तलाक देने वाले पुरुषों के लिए सज़ा का भी कोई प्रावधान नहीं है. प्राचा कहते हैं, ट्रिपल तलाक पर सुनवाई के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी ट्रिपल तलाक के खिलाफ नियम बनाने की बात कही थी. अब गेंद केंद्र के पाले में है, उसे इस पर कानून बनाना चाहिए.

वहीं इस मामले में मुस्लिम संगठनों की तरफ से नया कानून बनाने में उनसे राय-मशविरे की मांग उठ रही है. कोलकाता की प्रसिद्ध नाखुदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक काजमी ने कहा कि कोई नया कानून बनाने से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMLPB) और शरीया कानून के विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा होना चाहिए. काजमी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा और कोई भी नया कानून बनाने से पहले एआईएमपीएलबी के सदस्यों और शरीया कानून के विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा होना चाहिए. मुस्लिम समुदाय के लोगों की राय ली जानी चाहिए.

वहीं तीन तलाक पर एक नए कानून की जरूरत को सरकार ने वस्तुत: खारिज कर दिया है. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि घरेलू हिंसा से निपटने वाले कानून समेत वर्तमान कानून पर्याप्त हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, सरकार इस मुद्दे पर संरचनात्मक एवं व्यवस्थित तरीके से विचार करेगी.

हड़ताल पर 10 लाख बैंक कर्मचारी, इन सर्विसेज पर होगा असर!


सरकारी बैंकों के करीब 10 लाख क्‍लर्क और अधिकारी हड़ताल पर हैं. बैंक कर्मचारी यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन्स (UFBU) ने इस देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है. हड़ताल से बैंक ब्रांचों में कैश ट्रांजैक्‍शन और चेक क्‍लीयरिंग जैसे फाइनेंशियल सर्विसेज प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज, पीओएस मशीनों और एटीएम आदि के कारण कस्‍टमर पर ये असर सीमित ही होंगे.

बैंकों की हाड़ताल से GST पेमेंट होगी बाधित

जीएसटी पोर्टल की सुस्ती से परेशान ट्रेड-इंडस्ट्री को बैंककर्मियों की हड़ताल से एक और झटका लगने जा रहा है. यूं तो हड़ताल से सभी तरह के बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर बुरा असर पड़ेगा, लेकिन सबसे ज्यादा टेंशन में वे कारोबारी हैं, जिन्हें 25 अगस्त तक जुलाई महीने का जीएसटी जमा कराना है. जानकारों के मुताबिक तीनों में मोड में बैंक ट्रांजैक्शन में देरी का सामना करना पड़ सकता है.

किसी मोड में ट्रांसफर संभव नहीं

जीएसटी पेमेंट के लिए किसी भी कारोबारी के पास विकल्प है कि वह जीएसटी पोर्टल पर टैक्स लाेन जेनरेट कर वहीं से ऑनलाइन पेमेंट कर दे या चालान जेनरेट करके बैंक में जाकर जमा कराए या फिर चालान जेनरेट कर आरटीजीएस करें. फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री, ट्रेड एंड जूलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील जैन ने बताया कि बड़े पैमाने पर व्यापारी दूसरे मोड में टैक्स जमा करा रहे हैं, यानी वे चालान जेनरेट कर ब्रांच में टैक्स जमा करते हैं, इस मोड में कोई ट्रांजैक्शन नहीं हो सकेगा. चूंकि ट्रेडर हर रोज की सेल्स के बाद कैश डिपॉजिट करता है, जब अकाउंट में पैसा ही नहीं आएगा तो किसी मोड में ट्रांसफर संभव नहीं होगा. कैश डिपॉजिट और चेक क्लियरेंस भी पूरी तरह ठप रहेगी.

इस वजह से हड़ताल कर रहे हैं बैंककर्मी

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त ऑफिसर असोसिएशन के अध्यक्ष ए.के. सिंह एवं महामंत्री सुधीर सक्सेना ने बताया, बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों के नाम पर निजीकरण, अवांछित श्रम सुधार, औद्योगिक घरानों के डूबते ऋणों पर दी जाने वाली रियायतों, बैंक शुल्क में बढ़ोतरी, एनपीए की त्वरित वसूली, एफडीआरआई बिल की वापसी, बैंक बोर्ड को विघटित करने की साजिश के विरोध एवं सभी वर्गों के कार्मिकों की भर्ती करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल रखी गई है.

नौ यूनियनों ने किया हड़ताल का आह्वान

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों में सभी 9 बैंक यूनियन (एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओ, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, नोबीडब्ल्यू, एनओओ) ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. एआईबीओसी के महासचिव डी टी फ्रैंको ने कहा, ''मुख्य श्रम आयुक्त के साथ सुलह नहीं हो पाई. करीब 132,000 शाखाओं में कामकाज प्रभावित होगा.

कपिल शर्मा ने बताया सिद्धू की नाराजगी का सच


कपिल के शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री और सिद्धू के ब्रेक को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थीं. कहा जा रहा था कि सिद्धू ने बीमारी की वजह से ब्रेक लिया था. लेकिन जब उन्होंने शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री की बात सुनी तो उन्होंने कपिल से नाराजगी जताई थी. अब कपिल ने इन तमाम बातों को झूठ बताया है.

कपिल ने बताया, इस तरह की तमाम खबरें झूठी हैं. इससे पहले जब सैराट फिल्म की कास्ट शो पर आई थी तब सिद्धू नहीं थे. जिस वक्त जैकी चैन आए थे हमने रवीना टंडन को सिद्धू सर की कुर्सी पर बैठाया था. मैंने भी नाराजगी की खबर पढ़ी थी. लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है.

बता दें कि कपिल की टीम अलग-थलग पड़ने के बाद भी सिद्धू कपिल के साथ बने रहे. कलर्स पर कपिल का शो बंद होने के बाद भी वह टीम से अलग नहीं हुए और सोनी पर जब ये शो दोबारा शुरू हुआ तो उन्होंने भी वापसी की.
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates