DO NOT MISS

Tuesday, November 28, 2017

यूं ही नहीं मोदी की मेहमान बनीं इवांका, बुलाने के पीछे हैं ये तीन खास वजह


हैदराबाद में चल रहे ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भारत दौरे पर आई हुई हैं. उनके साथ अमेरिकी उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया हुआ. जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के समय काफी सोच समझकर इवांका को GES में आने का न्योता दिया था.
मंगलवार को GES में पीएम मोदी ने इवांका का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों ने तीन दिवसीय GES का उद्घाटन किया और बैठक की. इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल रहीं. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट में हिस्सा लेने के लिए इवांका को ही विशेष रूप से आमंत्रित क्यों किया था? पीएम मोदी ने इस बाबत ट्वीट भी किया था, जिसके बाद इवांका ने इसके लिए शुक्रिया किया था.
माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने काफी सोच-विचार कर यह फैसला लिया था. इवांका को बुलाने की असली वजह ये मानी जा रही हैं....
1. साल 2010 के बाद से यह पहला मौका है, जब जीईएस दक्षिण एशिया में आयोजित हो रहा है. इस तीन दिवसीय समिट में करीब 170 देशों के 1,500 उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें उद्यमियों का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से आया हुआ है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में करीब 350 उद्यमी शामिल हैं. इसमें भारतीय मूल की अमेरिकी महिला उद्यमी भी शामिल हैं. लिहाजा मोदी ने इतने बड़े अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए इवांका को आमंत्रित करना ज्यादा बेहतर समझा.
2. इवांका ट्रंप का आमंत्रित करने के पीछे दूसरी वजह यह थी कि इस बार समिट का थीम 'वोमेन फर्स्ट, प्रोस्परिटी फॉर ऑल' है और इवांका एक सफल उद्यमी भी हैं. माना जा रहा है कि मोदी ने महिला उद्यमियों और निवेशकों के बीच सकारात्मक संदेश भेजने के इरादे से इवांका को अमेरिकी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व के रूप में आमंत्रित करना ज्यादा उपयुक्त समझा.

Thank you for the warm welcome. I’m excited to be in Hyderabad, India for #GES2017. https://t.co/1U08h5L9Rm
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) November 28, 2017

3. इवांका ट्रंप अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार हैं. माना जा रहा है कि इवांका का अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी होने की वजह से भी उनको मोदी ने आमंत्रित करना उचित समझा. उनके दौरे से मोदी और ट्रंप प्रशासन के बीच संबंध और प्रगाह होंगे. खासकर अमेरिकी निवेशकों को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी. मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप की गिनती दुनिया के दिग्गज उद्यमियों में होती है. उनकी बेटी इवांका भी कपड़े के कारोबार से जुड़ी हैं. वो कारोबार के साथ ही प्रशासन में भी डोनाल्ड ट्रंप का साथ दे रही हैं.

Sunday, November 26, 2017

सवारी वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


देहरादून में बडकोट के नगांणगावं- कुर्सिल मोटर मार्ग में नगांण गावं के पास शनिवार शाम बजे एक सवारी वाहन दुघर्टनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा. इस वाहन में 12 लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई जो कुर्सिल गावं के ही रहने वाले थे. सवारी वाहन बडकोट से कुर्सिल गावं की ओर जा रहा था. हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को बडकोट के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से तीन घायलों को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है.

पीड़ितों के मुताबिक बडकोट से कुर्सिल गावं जा रहे वाहन का अचानक पिक उप टूट गया जिसके कारण वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. बडकोट थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया.

पहाड़ों में शिक्षा की स्थिति को बदलने का प्रस्ताव, कुंडली मारकर बैठा शिक्षा विभाग


उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए बेहद ज़रूरी शर्त अच्छी क्वालिटी की शिक्षा गांवों तक पूरा कराने का सपना बस पूरा होने को है लेकिन राज्य का शिक्षा विभाग ही नहीं चाहता कि ऐसा हो. तभी निजी क्षेत्र के एक बेहद आकर्षक और पहाड़ों में शिक्षा की स्थिति को आमूलचूल परिवर्तन करने में सक्षम प्रस्ताव पर यह विभाग कुंडली मारकर बैठा है.

पलायन रोकने के तीन आधार 

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए तीन अनिवार्य शर्तें पूरा किए जाने की ज़रूरत है. पहला है रोज़गार, फिर शिक्षा और स्वास्थ्य. रोज़गार के लिए आदमी दिल्ली-मुंबई जा रहा है तो शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए परिवार देहरादून, हल्द्वानी उतर रहा है. राज्य सरकार के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में राज्य के अंदर 35 फ़ीसदी लोग शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करते हैं और 35 फ़ीसदी राज्य के बाहर. 29 फ़ीसदी लोग कस्बों की ओर पलायन करते हैं और एक फ़ीसदी विदेश जाते हैं
यह बात आम आदमी और विशेषज्ञ एक ज़ुबान से कह रहे हैं कि अगर यह तीनों चीज़ें गांव में ही मिल जाएं कस्बों, राज्य के शहरी क्षेत्रों और शहरों की ओर पहाड़ों से मजबूरी में होने वाला पलायन ख़त्म हो सकता है.

सतपुली में हंस के बनाए अस्पताल के साथ पहाड़ों में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हो गई है. राज्य की जैसी माली हालत है उसमें निजी क्षेत्र या धर्मार्थ संस्थाओं (एनजीओ) के साथ इस तरह के सहयोग से ही स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहद खस्ता हालत को सुधारा जा सकता है. स्वास्थ्य क्षेत्र में हंस फ़ाउंडेशन के रूप में राज्य को एक बड़ा सहयोगी मिल गया है और अब सबके लिए स्वास्थ्य का सपना साकार होता दिख रहा है.

रोज़गार, स्वरोज़गार के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है जिनमें उसे केंद्र का और निजी क्षेत्र का भी सहयोग मिल रहा है.

शिक्षा मिलेगी, पलायन रुकेगा 

लेकिन पलायन रोकने के लिए तीसरी सबसे बड़ी शर्त, अच्छी शिक्षा, को पूरा कैसे किया जाएगा. राज्य में सरकारी स्कूलों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार पलायन की सबसे बड़ी वजह शिक्षा है. कुल पलायन का सबसे अधिक 31 प्रतिशत शिक्षा की वजह से होता है 

5वीं डबल सेंचुरी जड़ कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड, ब्रैडमैन भी पीछे छूटे


अपने करियर की शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं. कोहली ने तीसरे दिन 54 रन से आगे खेलना शुरू करते हुए सबसे पहले अपनी 19वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की और एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) और ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) को पीछे छोड़ दिया.
शतक जड़ने के बाद कप्तान कोहली ने अपना 5वां दोहरा शतक भी पूरा किया. इसी के साथ ही वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. लारा के नाम भी बतौर कप्तान टेस्ट में 5 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाज रहे सर डॉन ब्रैडमैन को भी कोहली ने पीछे छोड़ दिया है.
बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
5 - ब्रायन लारा/विराट कोहली
4 - सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क
टेस्ट क्रिकेट में कोहली के दोहरे शतक
1. बनाम वेस्टइंडीज जुलाई 2016 - 200 रन
2. बनाम न्यूजीलैंड अक्टूबर 2016 - 211 रन
3. बनाम इंग्लैंड दिसंबर 2016 - 235 रन
4. बनाम बांग्लादेश फरवरी 2017 - 204 रन
5. बनाम श्रीलंका नवंबर 2017 - 213 रन
नागपुर टेस्ट में कोहली का बड़ा कारनामा, पोंटिंग और स्मिथ के रिकॉर्ड ध्वस्त
कोहली ने कप्तान के रूप में पांचवां दोहरा शतक जड़ते हुए 267 गेंद में 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 213 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके अलावा एक साल से भी अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेल रहे रोहित (160 गेंद में नाबाद 102, आठ चौके, एक छक्का) के साथ पांचवें विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी भी की जिससे भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 610 रन बनाकर घोषित की.
कोहली ने चेतेश्वर पुजारा (143) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़े. इन तीनों के अलावा कल सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (128) ने भी शतक जड़ा था. यह तीसरा मौका है जब भारत के चार बल्लेबाजों ने पारी में शतक जड़ा है.

सपना चौधरी Bigg Boss से बाहर, बताया कौन बनेगा विजेता?


'बिग बॉस 11' के खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही सपना चौधरी आखिरकार इस रियलिटी टीवी शो से बाहर हो गईं. सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' में हरियाणा की मशहूर डांसर शो से बाहर हो गईं.
लोनावला में 'बिग बॉस' हाउस से बाहर होने के बाद सपना ने कहा 'मैं खुश हूं. मैं अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं. मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं. दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है. इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए हिना खान, सपना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक नॉमिनेट हुए थे.
सपना का मानना है कि टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता में इस रियलिटी शो के विजेता बनने की क्षमता है. सपना के लिए इस शो का हिस्सा बनने की मुख्य वजह डांसरों के खिलाफ रूढ़िवादिता को तोड़ने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करना था. उन्होंने कहा, 'मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं. शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखना शुरू किया. बिग बॉस से आपको काम मिलता है. मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं.'
बता दें कि सपना कुछ दिनों से लड़ाई-झगड़े कुछ ज्यादा ही कर रही थीं. इसके साथ ही फैंस को उनकी हिना खान के साथ दोस्ती भी पसंद नहीं आ रही. इस हफ्ते हुए लग्जरी बजट टास्क में भी सपना ने जज का रोल अच्छी तरह से नहीं निभाया था.
सपना का एलिमिनेशन कुछ के लिए शॉक हो सकता है, क्योंकि लोग चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से प्रियांक को कमजोर समझ रहे थे. शो की शुरुआत से ही सलमान, सपना को कह रहे थे कि आप ज्यादा घर में दिखाई नहीं देतीं, आप एक्टिव नहीं हैं.

केजरीवाल ने गुजरात के वोटरों से की अपील, 'बीजेपी छोड़ किसी के लिए भी वोट करें'


गुजरात के मतदाताओं को अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सत्तारूढ़ बीजेपी को छोड़कर किसी भी दूसरी पार्टी को वोट करने का आह्वान किया.

182 सीटों वाले गुजरात लोकसभा में आप के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की संभावना है. केजरीवाल के इस अपील को विपक्ष की एकजुटता के लिए अपील के तौर पर देखा जा सकता है. राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर केजरीवाल ने कहा, 'अगर आप जीत रही है तो आप के प्रत्याशी को वोट दें. अगर कहीं और दूसरी पार्टी जीत रही है तो उनके लिए वोट करें. बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य है.'

बात में केजरीवाल ने ट्वीट कर भी इस बात को दौहराया कि उन्होंने गुजरात के लोगों से उनके वोटों को विभाजित नहीं होने देने की अपील की है.

शिव'राज' में और सख्त हुई सजा, 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप या गैंगरेप पर होगी फांसी!


मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में 12 साल की उम्र तक की लड़कियों के साथ रेप या गैंगरेप करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देने के लिए कानून में फेरबदल करने जा रही है. मंत्रिमंडल की बैठक में ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान करने वाले प्रस्ताव को रविवार को मंजूरी दी गई है.

प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में 12 साल या इससे कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप या गैंगरेप करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देने की सिफारिश वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में वर्तमान कानून में यह संशोधन करने वाला विधेयक विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में पेश करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमने भादंवि की धारा 376 (रेप) और 376 डी (गैंगरेप) में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. दोनों धाराओं में दोषी को फांसी की सजा देने का प्रावधान शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मत्रिमंडल ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उन्हें घूरने जैसे मामले में दोषियों को सजा के साथ एक लाख रुपये के जुर्माने का कानून में प्रावधान करने का भी प्रस्ताव मंजूर किया है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हाल ही में रेप की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी से प्रदेश सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. जिसके चलते कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दी.
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates