DO NOT MISS

Wednesday, February 28, 2018

मकान में लगी आग ,आग बुझाने का प्रयास कर रहे युवक हुवे घायल

जोबट (शाहरुख खत्री की रिपोर्ट )अलीराजपुर जिले के जोबट नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में  अटल चौराहे के पास राजेन्द्र सोनी के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। इस मकान में किराये दार भवर नाई रहता है। मौके पर फायर बिग्रेड  व 100 डायल पहुँची। फायर फाइटर की टीम व नगरवासियो द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से बाजार में भगदड़ मच गई। आग का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। अभी तक नुकसान की पुष्टि नही हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।                                                                                                                                                                                गिरी दिवार -आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवाओ पर गिरी दीवार मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवा अर्पित जैन व राहुल राठौड़ कच्चे मकान की दीवार पकड़ कर खड़े थे कि अचानक दीवार टूटने से दो युवक छत से नीचे गिरे। जिन्हें 100 डायल से जोबट सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहाँ इलाज चल रहा है 


गुजरात की इस बालिका ने दाहोद का नाम किया रोशन


        दाहोद  ( फिरोज एफ लिमखेडा )  दाहोद शहर अपने आप मे ऐसी कई विशेषताऐ समेटे हुए हे । यहा की माटी ने कई विद्वानो को जन्म दिया हे तो कई कलाकार भी इस माटी मे जन्मे हे । आज दाहोद शहर स्मार्ट सिटी की जद मे आकर सौ स्मार्ट सिटी की दौड मेरे खडा हे । ऐसे मे दाहोद की एक बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र मेरे अव्वल  आकर दाहोद शहर को समुचे देश के नक्शे पर ला दिया । उक्त बिटिया ने न सिर्फ प्रथम आकर बल्कि भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढाओ के श्लोगन की भी प्रासंगिकता बढा दी हे । वही नारी सशक्तिकरण को भी हवा दी हे । 

बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल रहने वाली किसी नाम की मोहताज न होकर स्वयं के नाम से दाहोद शहर की पहचान बन रही हे । बल्कि सैकड़ो छात्र छात्राओ की प्रेरणा भी बन रही हे । दाहोद शहर की कुमारी रूकैया पिता मुफद्दल भाई शाकिर ने C S फाउंडेशन प्रोग्राम ऑफ एक्जाम के नाम से शोहरत हासिल ऐन्टरन्स  एक्जाम मे समुचे गुजरात मे प्रथम आई हे । द इंस्टिट्यूट  ऑफ कंपनी सेक्रेटरी  ऑफ इंडिया (Icsi) कोर्स अहमदाबाद की C S इंस्टीट्यूट गुजरात मे प्रथम अंक के साथ भारत भर  मे 14 वा रेंक प्राप्त कर गुजरात के दाहोद शहर को गौरवान्वित किया हे । कुमारी रूकैया अहमदाबाद चैप्टर मे कुल परिणाम  63॰38%आऐ हे । दाहोद शहर के MG रोड के पिछे सैफी मोहल्ला मे दाऊदी बोहरा समाज की कुमारी रूकैय्या मुफद्दल शाकिर ने शुरूआती शिक्षा मदरसा से  7 वी तक की व बाद मे सेंट स्टीफन दाहोद मे 12 वी 75% अंक से पास होकर अहमदाबाद मे शिक्षा गृहण की बाद मे कैंक करने की इच्छा शक्ती ने CS फाउंडेशन से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किये । आगामी पढाई पर चर्चा करते हुए बताया कि  आने वाले वर्षो मे एक्जिक्यूटिव व तीन वर्ष पश्चात प्रोफेशनल मेरे भी मेहनत कर उत्तम परिणाम की चाह हे । स्मरण रहे कुमारी रूकैय्या को बचपन से ही पढाई मेहनत रूची थी तथा माता पिता भी उसके पसंदीदा क्षेत्र मे जाने के लिए हमेशा प्रेरित करते हे । यह कारण हे कि आज कुमारी रूकैय्या ने दाहोद शहर का नाम समुचे भारत मेहनत किया कुमारी रूकैय्या की इस अप्रत्याशित  उपलब्धि पर परिवार सहित शहर के समाज जन एवं शहर वासीयो ने कुमारी रूकैय्या शाकिर को बधाई प्रेषित कर रहे हे 

अगर आप है बेरोजगार और आप नोकरी की तलाश कर रहे है तो जरा हो जाइये सावधान ..कही आप न हो जाये ठगी का शिकार

इंदौर (सिंघम न्यूज़ ) नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर युवक-युवतियों को अपना शिकार बनाने वाली एक युवती को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बेरोजगारों से रुपए ऐंठने वाली बी कॉम की छात्रा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।  यह युवती देवास और पीथमपुर की बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम बेरोजगार युवक युवतियों से प एक से 10 हजार रुपए तक लेती थी।  पुलिस ने कार्यवाही में  उसके पास से करीब 500 बेरोजगारों के दस्तावेज और एक भी कार बरामद की है।
एएसपी (क्राइम ब्रांच) अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि अनिता पिता बाबूसिंह भदौरिया निवासी पल्हर नगर (एरोड्रम) द्वारा शिकायत की गयी थी शिकायत पर रितु उर्फ लवली पिता महेश यादव निवासी वैभव नगर (कनाड़िया) को गिरफ्तार किया गया । अनिता ने बताया कि 2 फरवरी को उसने स्थानीय समाचार-पत्र में बंपर नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसके लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। कॉल करने पर महिला ने फोन उठाया और अगले दिन दस्तावेज सहित 7 हजार रुपए लेकर एलआईजी चौराहा स्थित ऑफिस पर बुलाया। कार्यालय के बजाय रितु अपनी कार में बैठी मिली। एक गली में ले जाकर उसने सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए और मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज उससे ले लिए और बाद में मिलने को कहा ।एएसपी ने बताया अनिता ने दोबारा रितू से संपर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद अनीता ने  वी केयर फॉर यू में इसकी  शिकायत की। नंबर की जांच में सारा सच सामने आया कि नंबर रितु के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस पते पर पहुंची तो वहां खाली प्लॉट मिला।  पुलिस द्वारा जब इस बारे में छानबीन  की तो पता चला वह कुछ दिन पहले यहां से घर खाली करके चली गई। पुलिस ने उसे सिम बेचने वाले शक्स को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया की  रितु सुंदरनगर में रहने लगी है।  पुलिस ने उसके घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।  रितु ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। इकबाल नामक युवक से शादी करने के बाद वह माता-पिता से अलग रह रही है । पति नयापुरा स्थित लोहे के कारखाने में कार्य  करता है। आमदनी कम होने की वजह से  दोनों ने युवक-युवतियों को ठगने का धंधा शुरू किया । समाचार पत्रों में विज्ञापन देने के बाद कई लोग संपर्क करते थे । विगत चार माह पहले मेरा अपने पति से विवाद हो गया और उसके बाद  अकेले ही ठगी करने लगी । रितु ने बताया की वह हर चार-चार महीने में मोबाइल नंबर और घर बदल लेती थी।जिसके कारण वह पकड़ी नहीं गई। एएसपी अमरसिंह (क्राइम ब्राँच ) ने बताया की पुलिस इस मामले में ईकबाल की तलाश कर रही है जल्द ही इक़बाल भी पकड़ा जायेगा 

Monday, February 26, 2018

दर्ज हो सकता है बोनी कपूर का बयान, श्रीदेवी का शव आज भी नहीं पहुंचेगा मुंबई!


नई दिल्ली/दुबई/मुंबई, बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Shridevi) का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जा सकेगा, इसके आसार काफी कम है. दुबई पुलिस के मुताबिक, श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और उसे भारतीय दूतावास को सौंपा जा चुका है. दुबई पुलिस ने अब इस मामले को सरकारी अभियोजन को सौंप दिया है जो आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा.

इस बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात सामने नहीं आई है लेकिन गल्फ न्यूज के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई. उनके शरीर में अल्कोहल भी पाया गया है.

पति बोनी कपूर से पूछताछ!

स्थानीय खबरों के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 4 घंटे तक उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ भी की थी. दुबई पुलिस के 4 अधिकारियों ने मौत के मामले में बोनी से कैमरों के बीच पूछताछ की है. बोनी के अलावा राशिद अस्पताल में श्रीदेवी को लाने वाले 3 अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है. आज फिर से बोनी कपूर का बयान लिया जा सकता है.

आज नहीं आ पाएगा पार्थिव शरीर!
यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंप दी है. लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों को गुजरना है,  उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है. दुबई में ऐसे मामलों में 2 से 3 दिन का वक्त भी लगता है. खबरों के मुताबिक पार्थिव शरीर के आज भारत पहुंचने की उम्मीद कम है, क्योंकि पार्थिव शरीर को फिलहाल लेप लगाने के लिए भेजा गया है और अब भी पूरी प्रक्रिया में 4-5 घंटों का वक्त और लग सकता है.

पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर (Shridevi dead body) से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. पुलिस के अनुसार, अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही पार्थिव शरीर भारत ले जाया जाएगा. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है.

क्यों हो रही थी देरी?

दरअसल, श्रीदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को ही हो चुका था, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी हुई थी. इसी कारण श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट भी अभी तक नहीं बना था. अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में ही था. कानूनी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लगने के कारण लगातार देरी होती गई.

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया है कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा. वहीं, दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, 'पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.' सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा.

कॉफी विथ सीएम का बिगड़ा टेस्ट, शिवराज के लिए BJP ने चुना विवादित कॉलेज


भोपाल I मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे विवादित और फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरे मानसरोवर डेंटल कॉलेज में 'सीएम विद कॉफी' का कार्यक्रम किया जा रहा है. ये कॉलेज बीडीएस फर्जीवाड़े के कारण चर्चा में आया था.

दरअसल, एमपी एसटीएफ ने 2013 में इस कॉलेज पर शिकंजा कसा था. एसटीएफ ने बीडीएस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी सचिन जैन, पूर्व प्रिंसिपल विनय कुमार और अकाउंटेंट बसंत वर्मा को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि कॉलेज के जिम्मेदारों ने आंसरशीट में अंकों में हेराफेरी कर परीक्षार्थियों को पास कराया था.

बताया जा रहा है कि बीयू से 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ता प्रोफेसरों के नाम इश्यू कराईं थीं. इश्यू की गई 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ताओं के पास नहीं पहुंचीं और फर्जी तरीके से जांचने के बाद सभी कॉपियां को सीधे बीयू में जमा करा दिया गया. आंसरशीट में की गई हेराफेरी की वजह से एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज की थी. इस विवादित डेंटल कॉलेज में 'कॉफी विद सीएम' का कार्यक्रम होना है.

युवा मोर्चा के कार्यक्रम 'सीएम विद कॉफी' के आयोजन स्थल को लेकर उठे सवालों पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी हमेशा से भ्रष्टाचारियों का साथ देती आई है. यही वजह है कि उसकी ओर से ऐसे आयोजन स्थल को चुना गया है जो बीडीएस घोटाले से जुड़ा हुआ है.
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष को कार्यक्रम स्थल के बजाए उसके पीछे के मकसद को देखना चाहिए.

Sunday, February 25, 2018

राज्यसभा चुनाव: BJP को मिलेगा ‘बहुमत’, साथियों की भी बढ़ेगी ताकत


भाजपा ने उम्मीद व्यक्त की है कि उसे अगले महीने 16 राज्यों में राज्यसभा की 58 सीटों के लिये होने वाले चुनाव के बाद उपरी सदन में ‘कामकाजी बहुमत’ प्राप्त हो जायेगा. भाजपा को उत्तर प्रदेश में बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है. वहां पार्टी को विधानसभा में जबर्दस्त बहुमत प्राप्त है. पार्टी को वहां 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में 8 सीटें मिलने की उम्मीद है. अभी वहां से केवल एक सीट भाजपा के पास है.

पार्टी नेताओं ने कहा कि राजस्थान से उसे तीन सीटें मिलेंगी. वहां से पार्टी के पास अभी एक सीट है. महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना को छह सीटों पर होने वाले चुनाव में से चार सीटें मिलने की उम्मीद है.

बिहार में राजग की संख्या में कमी आ सकती है. राज्य में छह सीटों पर होने वाले चुनाव में वह तीन सीट जीतने के प्रति ही आश्वस्त है. गुजरात में भी पार्टी दो सीट से अधिक पर जीत दर्ज करती नहीं दिख रही है. भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर चुनाव के बाद राजग सदस्यों के साथ अन्नाद्रमुक, टीआरएस, बीजद, वाईएसआर जैसे मित्रवत दलों की संख्या को जोड़ दिया जाए तब उसे 245 सदस्यीय सदन में बहुमत प्राप्त हो जायेगा.

भाजपा ने अभी राज्यसभा के लिये अपने उम्मीदवारों के बारे में निर्णय नहीं किया है, हालांकि सूत्रों ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों को उच्च सदन में प्रवेश दिया जा सकता है. पार्टी कुछ प्रवक्ताओं के नाम पर भी विचार कर सकती है.
इस संबंध में पार्टी महासचिव अनिल जैन, अरूण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, पी. मुरलीधर राव, राम माधव को प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, '48 साल बेहतर या हमारे 48 महीने'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48 साल तक कांग्रेस के ‘एक परिवार’ के वंशवादी शासन पर रविवार को हमला बोला और कहा कि इसकी तुलना चार वर्षों में ‘‘विकास की ओर अग्रसर’’ एनडीए सरकार की उपलब्धियों से की जानी चाहिए

उन्होंने एक जनसभा में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों का परोक्ष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘एक परिवार ने 48 साल तक देश पर शासन किया. करीब 17 वर्षों तक हमारे प्रथम प्रधानमंत्री ने शासन किया और उसके बाद उनकी बेटी ने 14 वर्षों तक शासन की बागडोर संभाली और उसके बाद पांच वर्षों तक उनके बेटे सत्ता में रहे.’

दरअसल, मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उन्हें कांग्रेस की आलोचना करने की जगह एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताने की चुनौती देने के कुछ सप्ताह बाद आया है.

मोदी ने पुडुचेरी में अपने भाषण में कहा, ‘‘2004 से 2014 के बीच इसी परिवार ने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई.’’ उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के संदर्भ में यह बात कही.


 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates