Friday, March 2, 2018
Thursday, March 1, 2018
भंग का नशा ऐसा चढ़ा की उसने उतार लिए कपड़े और फिर .....
झाबुआ (सिंघम न्यूज़ ,सुनील डाबी ) कहते है की भाग का नशा सबसे खराब नशा है ऐसा ही एक मामला झाबुआ का सामने आया है जहा भांग के नशे में एक व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर को बस स्टैंड पर स्थित सुराना डेंटल क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। और बाद में अपने पूरे कपड़े उतारकर अंदर ही बैठ गया । इस बात की सुचना क्लीनिक संचालक डॉ. वैभव सुराना ने पुलिस को दी। मोके पर पहुचकर पुलिस ने आरोपी को पकडा और थाने ले गई। डॉॅ. सुराना ने जानकारी देते हुवे बताया की उनके क्लीनिक की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कर्मचारी रिंकू देखता है। वह दोपहर में रोजाना की तरह सफाई कर क्लीनिक की शटर गिराकर कुछ देर के लिए गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने शटर खोल दी। फिर हथोड़ी लेकर क्लीनिक में लगी मशीनें और अन्य सामान तोड़ दिया। बाद में अपने पूरे कपड़े उतारकर क्लीनिक में रखी कुर्सी पर बैठ गया। जब कर्मचारी रिंकू आया तो क्लीनिक का हाल देखकर घबरा गया। उसने तत्काल डॉ. सुराना को स्थिति से अवगत कराया। वे क्लीनिक आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है लेकिन भांग के नशे में होने से वह कुछ भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। बाद में पता चला की उक्त व्यक्ति का नाम कमल है जो डीआरपी लाईन में साची पाईट चलाता था तथा वह नशे का आदि है
राकू की मौत ने खोल डाली , सुरक्षा की पोल ,अधिकारी सोये कुम्भकरणी नीद
मेघनगर(सिंघम न्यूज़ ,सुनील डाबी ) औद्योगिक क्षेत्र की बाफना जीनिंग फैक्टरी में बुधवार रात लगभग 3 बजे महिला मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। जीनिंग मशीन के पट्टे में राकू पिता मंगा निवासी मानपुरा का दुपट्टा उलझ गया। वो पट्टे के साथ मशीन की तरफ झटके से चली गई और दुपट्टा गले में लिपट गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने मशीन बंद की और राकू को फौरन मेघनगर सरकारी अस्पताल ले गए।
सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला तो जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टरों ने राकू को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजन जब शव लेकर वापस फैक्टरी पर पहुंचे तो यहां मैनेजमेंट ने अंदर से ताला लगा दिया। कई घंटों तक बाहर शव रखकर परिजन रोते-बिलखते रहे, लेकिन मदद को कोई नहीं आया। राकू की मौत के बाद उसका शव कई घंटो तक लेकर परिजन वही बेठे रहे बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बरडे ने बताया, पंचनामा बनाया गया है।
नियमो की अवहेलना :-
महिला मजदूर राकू की मौत ने यहां औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में सुरक्षा की पोल खोल के रख दी । यहां नियमो की ताक में रखकर रात के समय महिला मजदूर से काम कराया जा रहा है इतना ही मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे, और मजदूरों के अलावा कोई भी जिम्मेदार इस फेक्टरी में रात में मोजूद नही था ।हम आपको बता दे के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र ,औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा विभाग उज्जैन के दायरे में है। इस बारे में सहायक संचालक अरविंद शर्मा से बात की गयी तो उनका कहना था की , महिला से रात के समय काम नहीं कराया जा सकता। यदि महिला फैक्टरी में रात में काम कर रही है तो यह गलत है। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के पास सुरक्षा के साधन होना आवश्यक है ।इस मामले में जांच की जाएगी। अब सवाल यह उठता है की हादसे के बाद ही जिम्मेदार जाच की बात करते है तो इतने समय से जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे
हमारे दायरे में नही :-
इस बारे में श्रम पदाधिकारी वीएस मंडलोई ने जानकारी देते हुवे बताया की घटना की सूचना औद्योगिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को उज्जैन में दी गई है। किसी भी फेक्ट्री में जांच करने और प्रवेश करने का अधिकारी हमारे पास नहीं है। ये वही कर सकते हैं। आखिर कब जागेगा विभाग :- मेघनगर के ओघोगिक क्षेत्र की कई फेक्टरियो की बात की जाये तो कई जगह बाल मजदूर कार्य कर रहे है मगर जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान ही नही देते है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की जिम्मेदार अधिकारी क्या महज खानापूर्ति कर कागजी कार्यवाही में सब ठीक है की मोहर लगा रहे है अगर बात इस जिनिग फेक्टरी की करे तो बाहर तो बाल मजदूर प्रतिबंधित का बड़ा होडिंग लगा है मगर वास्तव में हकीकत कुछ और है अब देखना है की हर बार की तरह अधिकारी अपनी जाच में खानापूर्ति करते है या दोबारा ऐसा कोई हादसा न घटे इसके लिए उचित कार्यवाही करते है !
उसने अपने 4 साल के बेटे को जहर खिलाकर खुद ने भी खा लिया जहर
धार (सिंघम न्यूज़ ) उमरबन थाना क्षेत्र के ग्राम जामनापाटी में बुधवार को एक महिला ने जहर खा लिया और इतना ही नही उसने अपने चार साल के पुत्र को भी जहर खिला दिया। दोनों को मनावर अस्पताल लाया गया। जहा महिला की मौत हो गई, जबकि बालक को बचा लिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद शादी का पूरा माहौल गमगीन हो गया। केकड़सिंह निवासी जामनापाटी ने बताया कि घर में मेरी शादी की तैयारियां चल रही थी। दोपहर में मेरी बहन हिरकीबाई (35) पति स्व. दिनेश, जो कि पति के निधन के बाद से हमारे साथ ही रहती थी। अपने 4 साल पुत्र कृष्णा को लेकर खेत के पास स्थित खले में मवेशियों को पानी पिलाने का कहकर घर से गई। उसने वहां जाकर जहर खा लिया। साथ ही कृष्णा को भी खिला दिया। जहर खाने के बाद बालक कृष्णा उल्टियां कर रहा था तथा बहन हिरकी वहीं बेसुध पड़ी थी। ग्रामीणों ने हमें सूचना दी। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान हिरकीबाई की मौत हो गई। जहर खाने की वजह का खुलासा नही हो पाया है
बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ: पर्चा देखते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, खुशी-खुशी आए बाहर
राणापुर( मुकेश वसुनिया )आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा का आगाज हाे गया, पेपर के प्रथम दिवस कक्षा 12वीं का हिंदी विषय का पेपर था जिसके लिये नगर में दाे परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कुल 263 छात्र-छात्राएं दर्ज थे, जिनमें से 246 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, तथा 17 अनुपस्थित रहे इस केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र सिसोदिया एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष के रुप में बाबुसिंग साेलंकी को परीक्षा संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरा परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या शाला बनाया गया है। परीक्षा सुबह 9:00 से दाेपहर 12:00 बजे की पारी में हुई। पहला पेपर विशिष्ट हिंदी का हाेने से सभी परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पूर्व ही अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गये थे। केंद्रों के बाहर लगे सूचना पटल पर अपने-अपने राेल नंबर एवं कक्षाें की जानकारी देखी, प्रवेश करने से पहले ड्यूटी पर माैजुद शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का राेल नम्बर चैक किया आैर उन्हें चिन्हित शीट पर बिठाया, पहले दिन हाेने से कई परीक्षार्थियों को अपना राेल नम्बर खोजने में परेशानी हुई। परीक्षार्थियों के जूते चप्पल कक्ष के बाहर उतराकर शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की सघन तलाशी लेने के बाद ही कक्षाें में प्रवेश दिया गया था। परीक्षार्थियों निर्धारित समय पर जहां पहले उत्तर पुस्तिका आैर फिर प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। इसी के साथ सभी परीक्षार्थियों ने उत्तर कापियाें पर लिखना शुरू किए। परीक्षा के दौरान पहले दिन कोई भी प्रकरण नहीं बना। केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। प्रथम पेपर देने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं एक दूसरे का पर्चा देखकर सवाल के जवाब पूछे प्रश्नों के अंकाें को जोड़ते हुए उन्हें इस पेपर में कितने अंक प्राप्त होगें इसका गुणा भाग भी करती नजर आई। परीक्षार्थियो ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत सरल था। राणापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक स्तर पर प्रबंध किये गये थे। साथ ही साथ इन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात था।
हाईस्कूल की परीक्षा 5 मार्च से
माशिंम द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हाेगी। यह परीक्षा निर्धारित किए गए समयानुसार सुबह 9:00 से दाेपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी। हाईस्कूल के विद्यार्थियों का प्रथम प्रश्न पत्र संस्कृत विषय का रहेगा। बोर्ड की परीक्षाएं होने से इन दिनों विद्यार्थी पूरी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कार्य में लगे हुए हैं।
मेघनगर में किशोरी बालिकाओ का एक दिवसीय कार्यक्रम हुवा आयोजित
मेघनगर (सिंघम न्यूज़ )झाबुआ जिले के मेघनगर में किशोरी बालिकाओ का न्यूट्रिशन लिटरेसी एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परियोजना अधिकारी श्री रणजीत सिंह जमरा उपस्थित थे परियोजना मेघनगर स्तर पर सभी सेक्टरों में आयोजित किया गया।उक्त आयोजन मेघनगर में भी आयोजीत किया गया। किशोरी बालिकाओ को सम्बोधित करते हुवे श्री जमरा ने किशोरियों को न्यूट्रिशन,लालिमा एवं उदिता के बारे में जानकारी दी गई । इस आयोजन में किशोरी सबधित फ़िल्म भी बताई गई। जनरल नॉलेज संबधित प्रश्न पूछे गए, खेल कूद गतिविधियां करवाई गई जिसमें खो-खो,रस्सी खींच, चेयर रेस ,रंगोली एवं रेस का आयोजन किया गया । एवं पुरस्कार वितरण किया गया। एवं किशोरियो को भोजन भी करवाया गया। इन कार्यक्रम को परियोजना अधिकारी लीला परमार एवं सेक्टर सुपरवाइजर अर्चना सांकते ने भी सम्बोधित किया ,इस कार्यक्रम में सुपर वाईजर मंगी पाल , सविना खडिया आदि भी उपस्थित थी ।
Wednesday, February 28, 2018
पेटलावद में किशोरी बालिकाओ का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
पेटलावद (सिंघम न्यूज़ )किशोरी बालिकाओ का न्यूट्रिशन लिटरेसी एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम परियोजना पेटलावद के 5 सेक्टरों में आयोजित किया गया। बामनिया,करडावद,करवड़, सारंगी एवं झकनावदा में आयोजन किया गया।जिसमें किशोरियों को न्यूट्रिशन,लालिमा एवं उदिता के बारे में बताया गया। ओर उनसे सबधित फ़िल्म भी बताई गई। जनरल नॉलेज संबधित प्रश्न पूछे गए, खेल कूद गतिविधियां करवाई गई जिसमें खो-खो,रस्सी खींच, चेयर रेस ,रंगोली एवं रेस का आयोजन किया गया । एवं पुरस्कार वितरण किया गया। एवं किशोरियो को भोजन भी करवाया गया। इन कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया एवं सेक्टर सुपरवाइजर साधना शर्मा,तारा निनामा,अंजू राठौर,प्रियंका गमार,रमतु बिलवाल,शीला हरवाल एवं राजकुँवर सोलंकी के सहयोग से किया गया।
मकान में लगी आग ,आग बुझाने का प्रयास कर रहे युवक हुवे घायल
जोबट (शाहरुख खत्री की रिपोर्ट )अलीराजपुर जिले के जोबट नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में अटल चौराहे के पास राजेन्द्र सोनी के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। इस मकान में किराये दार भवर नाई रहता है। मौके पर फायर बिग्रेड व 100 डायल पहुँची। फायर फाइटर की टीम व नगरवासियो द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से बाजार में भगदड़ मच गई। आग का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। अभी तक नुकसान की पुष्टि नही हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरी दिवार -आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवाओ पर गिरी दीवार मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवा अर्पित जैन व राहुल राठौड़ कच्चे मकान की दीवार पकड़ कर खड़े थे कि अचानक दीवार टूटने से दो युवक छत से नीचे गिरे। जिन्हें 100 डायल से जोबट सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहाँ इलाज चल रहा है
गुजरात की इस बालिका ने दाहोद का नाम किया रोशन
दाहोद ( फिरोज एफ लिमखेडा ) दाहोद शहर अपने आप मे ऐसी कई विशेषताऐ समेटे हुए हे । यहा की माटी ने कई विद्वानो को जन्म दिया हे तो कई कलाकार भी इस माटी मे जन्मे हे । आज दाहोद शहर स्मार्ट सिटी की जद मे आकर सौ स्मार्ट सिटी की दौड मेरे खडा हे । ऐसे मे दाहोद की एक बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र मेरे अव्वल आकर दाहोद शहर को समुचे देश के नक्शे पर ला दिया । उक्त बिटिया ने न सिर्फ प्रथम आकर बल्कि भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढाओ के श्लोगन की भी प्रासंगिकता बढा दी हे । वही नारी सशक्तिकरण को भी हवा दी हे । बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल रहने वाली किसी नाम की मोहताज न होकर स्वयं के नाम से दाहोद शहर की पहचान बन रही हे । बल्कि सैकड़ो छात्र छात्राओ की प्रेरणा भी बन रही हे । दाहोद शहर की कुमारी रूकैया पिता मुफद्दल भाई शाकिर ने C S फाउंडेशन प्रोग्राम ऑफ एक्जाम के नाम से शोहरत हासिल ऐन्टरन्स एक्जाम मे समुचे गुजरात मे प्रथम आई हे । द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (Icsi) कोर्स अहमदाबाद की C S इंस्टीट्यूट गुजरात मे प्रथम अंक के साथ भारत भर मे 14 वा रेंक प्राप्त कर गुजरात के दाहोद शहर को गौरवान्वित किया हे । कुमारी रूकैया अहमदाबाद चैप्टर मे कुल परिणाम 63॰38%आऐ हे । दाहोद शहर के MG रोड के पिछे सैफी मोहल्ला मे दाऊदी बोहरा समाज की कुमारी रूकैय्या मुफद्दल शाकिर ने शुरूआती शिक्षा मदरसा से 7 वी तक की व बाद मे सेंट स्टीफन दाहोद मे 12 वी 75% अंक से पास होकर अहमदाबाद मे शिक्षा गृहण की बाद मे कैंक करने की इच्छा शक्ती ने CS फाउंडेशन से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किये । आगामी पढाई पर चर्चा करते हुए बताया कि आने वाले वर्षो मे एक्जिक्यूटिव व तीन वर्ष पश्चात प्रोफेशनल मेरे भी मेहनत कर उत्तम परिणाम की चाह हे । स्मरण रहे कुमारी रूकैय्या को बचपन से ही पढाई मेहनत रूची थी तथा माता पिता भी उसके पसंदीदा क्षेत्र मे जाने के लिए हमेशा प्रेरित करते हे । यह कारण हे कि आज कुमारी रूकैय्या ने दाहोद शहर का नाम समुचे भारत मेहनत किया कुमारी रूकैय्या की इस अप्रत्याशित उपलब्धि पर परिवार सहित शहर के समाज जन एवं शहर वासीयो ने कुमारी रूकैय्या शाकिर को बधाई प्रेषित कर रहे हे
अगर आप है बेरोजगार और आप नोकरी की तलाश कर रहे है तो जरा हो जाइये सावधान ..कही आप न हो जाये ठगी का शिकार
इंदौर (सिंघम न्यूज़ ) नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर युवक-युवतियों को अपना शिकार बनाने वाली एक युवती को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बेरोजगारों से रुपए ऐंठने वाली बी कॉम की छात्रा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह युवती देवास और पीथमपुर की बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम बेरोजगार युवक युवतियों से प एक से 10 हजार रुपए तक लेती थी। पुलिस ने कार्यवाही में उसके पास से करीब 500 बेरोजगारों के दस्तावेज और एक भी कार बरामद की है।
एएसपी (क्राइम ब्रांच) अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि अनिता पिता बाबूसिंह भदौरिया निवासी पल्हर नगर (एरोड्रम) द्वारा शिकायत की गयी थी शिकायत पर रितु उर्फ लवली पिता महेश यादव निवासी वैभव नगर (कनाड़िया) को गिरफ्तार किया गया । अनिता ने बताया कि 2 फरवरी को उसने स्थानीय समाचार-पत्र में बंपर नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसके लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। कॉल करने पर महिला ने फोन उठाया और अगले दिन दस्तावेज सहित 7 हजार रुपए लेकर एलआईजी चौराहा स्थित ऑफिस पर बुलाया। कार्यालय के बजाय रितु अपनी कार में बैठी मिली। एक गली में ले जाकर उसने सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए और मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज उससे ले लिए और बाद में मिलने को कहा ।एएसपी ने बताया अनिता ने दोबारा रितू से संपर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद अनीता ने वी केयर फॉर यू में इसकी शिकायत की। नंबर की जांच में सारा सच सामने आया कि नंबर रितु के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस पते पर पहुंची तो वहां खाली प्लॉट मिला। पुलिस द्वारा जब इस बारे में छानबीन की तो पता चला वह कुछ दिन पहले यहां से घर खाली करके चली गई। पुलिस ने उसे सिम बेचने वाले शक्स को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया की रितु सुंदरनगर में रहने लगी है। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। रितु ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। इकबाल नामक युवक से शादी करने के बाद वह माता-पिता से अलग रह रही है । पति नयापुरा स्थित लोहे के कारखाने में कार्य करता है। आमदनी कम होने की वजह से दोनों ने युवक-युवतियों को ठगने का धंधा शुरू किया । समाचार पत्रों में विज्ञापन देने के बाद कई लोग संपर्क करते थे । विगत चार माह पहले मेरा अपने पति से विवाद हो गया और उसके बाद अकेले ही ठगी करने लगी । रितु ने बताया की वह हर चार-चार महीने में मोबाइल नंबर और घर बदल लेती थी।जिसके कारण वह पकड़ी नहीं गई। एएसपी अमरसिंह (क्राइम ब्राँच ) ने बताया की पुलिस इस मामले में ईकबाल की तलाश कर रही है जल्द ही इक़बाल भी पकड़ा जायेगा
Monday, February 26, 2018
दर्ज हो सकता है बोनी कपूर का बयान, श्रीदेवी का शव आज भी नहीं पहुंचेगा मुंबई!
नई दिल्ली/दुबई/मुंबई, बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Shridevi) का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जा सकेगा, इसके आसार काफी कम है. दुबई पुलिस के मुताबिक, श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और उसे भारतीय दूतावास को सौंपा जा चुका है. दुबई पुलिस ने अब इस मामले को सरकारी अभियोजन को सौंप दिया है जो आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा.
इस बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात सामने नहीं आई है लेकिन गल्फ न्यूज के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई. उनके शरीर में अल्कोहल भी पाया गया है.
पति बोनी कपूर से पूछताछ!
स्थानीय खबरों के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 4 घंटे तक उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ भी की थी. दुबई पुलिस के 4 अधिकारियों ने मौत के मामले में बोनी से कैमरों के बीच पूछताछ की है. बोनी के अलावा राशिद अस्पताल में श्रीदेवी को लाने वाले 3 अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है. आज फिर से बोनी कपूर का बयान लिया जा सकता है.
आज नहीं आ पाएगा पार्थिव शरीर!
यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंप दी है. लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों को गुजरना है, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है. दुबई में ऐसे मामलों में 2 से 3 दिन का वक्त भी लगता है. खबरों के मुताबिक पार्थिव शरीर के आज भारत पहुंचने की उम्मीद कम है, क्योंकि पार्थिव शरीर को फिलहाल लेप लगाने के लिए भेजा गया है और अब भी पूरी प्रक्रिया में 4-5 घंटों का वक्त और लग सकता है.
पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर (Shridevi dead body) से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. पुलिस के अनुसार, अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही पार्थिव शरीर भारत ले जाया जाएगा. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है.
क्यों हो रही थी देरी?
दरअसल, श्रीदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को ही हो चुका था, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी हुई थी. इसी कारण श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट भी अभी तक नहीं बना था. अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में ही था. कानूनी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लगने के कारण लगातार देरी होती गई.
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया है कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा. वहीं, दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, 'पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.' सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा.
कॉफी विथ सीएम का बिगड़ा टेस्ट, शिवराज के लिए BJP ने चुना विवादित कॉलेज
भोपाल I मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे विवादित और फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरे मानसरोवर डेंटल कॉलेज में 'सीएम विद कॉफी' का कार्यक्रम किया जा रहा है. ये कॉलेज बीडीएस फर्जीवाड़े के कारण चर्चा में आया था.
दरअसल, एमपी एसटीएफ ने 2013 में इस कॉलेज पर शिकंजा कसा था. एसटीएफ ने बीडीएस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी सचिन जैन, पूर्व प्रिंसिपल विनय कुमार और अकाउंटेंट बसंत वर्मा को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि कॉलेज के जिम्मेदारों ने आंसरशीट में अंकों में हेराफेरी कर परीक्षार्थियों को पास कराया था.
बताया जा रहा है कि बीयू से 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ता प्रोफेसरों के नाम इश्यू कराईं थीं. इश्यू की गई 700 कॉपियां मूल्यांकनकर्ताओं के पास नहीं पहुंचीं और फर्जी तरीके से जांचने के बाद सभी कॉपियां को सीधे बीयू में जमा करा दिया गया. आंसरशीट में की गई हेराफेरी की वजह से एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज की थी. इस विवादित डेंटल कॉलेज में 'कॉफी विद सीएम' का कार्यक्रम होना है.
युवा मोर्चा के कार्यक्रम 'सीएम विद कॉफी' के आयोजन स्थल को लेकर उठे सवालों पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी हमेशा से भ्रष्टाचारियों का साथ देती आई है. यही वजह है कि उसकी ओर से ऐसे आयोजन स्थल को चुना गया है जो बीडीएस घोटाले से जुड़ा हुआ है.
Sunday, February 25, 2018
राज्यसभा चुनाव: BJP को मिलेगा ‘बहुमत’, साथियों की भी बढ़ेगी ताकत
भाजपा ने उम्मीद व्यक्त की है कि उसे अगले महीने 16 राज्यों में राज्यसभा की 58 सीटों के लिये होने वाले चुनाव के बाद उपरी सदन में ‘कामकाजी बहुमत’ प्राप्त हो जायेगा. भाजपा को उत्तर प्रदेश में बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है. वहां पार्टी को विधानसभा में जबर्दस्त बहुमत प्राप्त है. पार्टी को वहां 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में 8 सीटें मिलने की उम्मीद है. अभी वहां से केवल एक सीट भाजपा के पास है.
पार्टी नेताओं ने कहा कि राजस्थान से उसे तीन सीटें मिलेंगी. वहां से पार्टी के पास अभी एक सीट है. महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना को छह सीटों पर होने वाले चुनाव में से चार सीटें मिलने की उम्मीद है.
बिहार में राजग की संख्या में कमी आ सकती है. राज्य में छह सीटों पर होने वाले चुनाव में वह तीन सीट जीतने के प्रति ही आश्वस्त है. गुजरात में भी पार्टी दो सीट से अधिक पर जीत दर्ज करती नहीं दिख रही है. भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर चुनाव के बाद राजग सदस्यों के साथ अन्नाद्रमुक, टीआरएस, बीजद, वाईएसआर जैसे मित्रवत दलों की संख्या को जोड़ दिया जाए तब उसे 245 सदस्यीय सदन में बहुमत प्राप्त हो जायेगा.
भाजपा ने अभी राज्यसभा के लिये अपने उम्मीदवारों के बारे में निर्णय नहीं किया है, हालांकि सूत्रों ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों को उच्च सदन में प्रवेश दिया जा सकता है. पार्टी कुछ प्रवक्ताओं के नाम पर भी विचार कर सकती है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, '48 साल बेहतर या हमारे 48 महीने'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48 साल तक कांग्रेस के ‘एक परिवार’ के वंशवादी शासन पर रविवार को हमला बोला और कहा कि इसकी तुलना चार वर्षों में ‘‘विकास की ओर अग्रसर’’ एनडीए सरकार की उपलब्धियों से की जानी चाहिए
उन्होंने एक जनसभा में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों का परोक्ष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘एक परिवार ने 48 साल तक देश पर शासन किया. करीब 17 वर्षों तक हमारे प्रथम प्रधानमंत्री ने शासन किया और उसके बाद उनकी बेटी ने 14 वर्षों तक शासन की बागडोर संभाली और उसके बाद पांच वर्षों तक उनके बेटे सत्ता में रहे.’
दरअसल, मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उन्हें कांग्रेस की आलोचना करने की जगह एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताने की चुनौती देने के कुछ सप्ताह बाद आया है.
मोदी ने पुडुचेरी में अपने भाषण में कहा, ‘‘2004 से 2014 के बीच इसी परिवार ने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई.’’ उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के संदर्भ में यह बात कही.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर दो सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकल पड़े हैं.
इंदौर की राऊ सीट से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने अपनी साइकिल यात्रा को किसान अधिकार यात्रा का नाम दिया है और वे सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में सीधे साइकिल से ही पहुंचेंगे.
पटवारी की ये यात्रा रविवार सुबह इंदौर से शुरू हुई देवास, सोनकच्छ, आष्टा होते हुए सीहोर पहुंचेगी. सीहोर मे रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उनकी यात्रा भोपाल के लिए रवाना होगी. यात्रा का समापन विधानसभा में होगा. यह यात्रा करीब 200 किलोमीटर की होगी.
जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा वे विधानसभा में भी उठाएंगे. उन्होंने कहा कि 90 लाख किसानों पर करीब 60 हज़ार करोड़ का कर्ज़ है. अगर यूपी और महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार कर्ज़ माफ कर सकती हैं तो एमपी को कर्ज़माफी करने में हर्ज क्या है
बड़े घराने की इंजीनियर बेटी ने चुना वैराग्य, बनेंगी जैन साध्वी
मध्य प्रदेश में सीहोर में इंजीनियर भावना धाड़ीवाल सांसारिक सुख को त्याग कर वैराग्य की राह पर चलकर श्वेताम्बर जैन समाज की साध्वी बनने जा रही हैं.
जिले के आष्टा के धाड़ीवाल परिवार की बीई कंप्यूटर साइंस पास भावना धाड़ीवाल का दीक्षा से पूर्व बर्षीदान का बरघोड़ा धूमधाम से निकला. रथ में सवार भावना धाड़ीवाल पूरे मनोयोग से सांसारिक सामग्री श्रावक-श्राविकाओं पर लुटाती जा रहीं थी.
फिलहाल 31 वर्ष की भावना का साध्वी बनने की दीक्षा आगामी 14 मार्च को आष्टा के मानस भवन में आयोजित होगी. यह दीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी और 14 मार्च को समाप्त होगी.
भावना धाड़ीवाल ने उज्जैन से वर्ष 2010 में बीई कंप्यूटर साइंस पास करने के बाद तीन साल निजी इंजीनियरिंग कालेज में लेक्चरर रहीं. पढ़ाई के दौरान जब आष्टा में अपने घर आती थी तो वह नियमित श्वेताम्बर जैन समाज के मंदिर जाती थीं. इस दौरान वे मंदिर में आई साध्वी पदमलता श्रीजी के सम्पर्क में आईं. एक दिन भावना ने साध्वी से पूछा कि क्या मैं आपकी तरह नही बन सकती हूं. उत्तर मिला कि इसके लिए कठिन नियम का पालन जरुरी है और यही मोक्ष मार्ग पर चलने का संकल्प है.
बस इसी सूत्र को भावना ने जीवन पथ का अंतिम ध्येह बनाकर परिजनों से साध्वी बनने की इच्छा जाहिर की. बस पहले तो परिवार अवाक रह गया मगर वक्त के साथ धीरे धीरे परिजन सहमत हो गए. और अब धाड़ीवाल परिवार की इंजीनियर बेटी घर-परिवार रिश्ता-नाते धन दौलत, सुख-दुःख, और सांसारिक सुविधाओं का आजन्म परित्याग कर दीक्षा ग्रहण करेगी.
जिले के आष्टा के धाड़ीवाल परिवार की बीई कंप्यूटर साइंस पास भावना धाड़ीवाल का दीक्षा से पूर्व बर्षीदान का बरघोड़ा धूमधाम से निकला. रथ में सवार भावना धाड़ीवाल पूरे मनोयोग से सांसारिक सामग्री श्रावक-श्राविकाओं पर लुटाती जा रहीं थी.
फिलहाल 31 वर्ष की भावना का साध्वी बनने की दीक्षा आगामी 14 मार्च को आष्टा के मानस भवन में आयोजित होगी. यह दीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी और 14 मार्च को समाप्त होगी.
भावना धाड़ीवाल ने उज्जैन से वर्ष 2010 में बीई कंप्यूटर साइंस पास करने के बाद तीन साल निजी इंजीनियरिंग कालेज में लेक्चरर रहीं. पढ़ाई के दौरान जब आष्टा में अपने घर आती थी तो वह नियमित श्वेताम्बर जैन समाज के मंदिर जाती थीं. इस दौरान वे मंदिर में आई साध्वी पदमलता श्रीजी के सम्पर्क में आईं. एक दिन भावना ने साध्वी से पूछा कि क्या मैं आपकी तरह नही बन सकती हूं. उत्तर मिला कि इसके लिए कठिन नियम का पालन जरुरी है और यही मोक्ष मार्ग पर चलने का संकल्प है.
चुनाव से पहले शिवराज सरकार का आखिरी बजट सत्र कल से, हंगामे के आसार
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बजट सत्र कल से शुरू होगा. बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार है. एक तरफ कांग्रेस जहां किसानों के मुद्दों सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरेगी वहीं सरकार चुनावों को ध्यान में रखकर बजट पेश करेगी.
विधानसभा के बजट सत्र का आगाज सोमवार 26 फरवरी से होगा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ बजट का आगाज होगा.
28 मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल अठारह बैठकें होंगी. बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय को अभी तक पांच हजार से ज्यादा सवाल, 115 ध्यान आकर्षण, तीन स्थगन प्रस्ताव, 47 अशासकीय संकल्प, 16 शून्यकाल की सूचनाएं मिली है. विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री जयंत मलैया 28 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे. इससे पहले बजट के संचालन को लेकर 26 फरवरी का शाम को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक होगी.
इस बजट सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. इसी क्रम में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर दो सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं. वे सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में सीधे साइकिल से ही पहुंचेंगे.
पीएनबी स्कैम: नीरव-चौकसी पर कसता ईडी का शिकंजा, दूसरे देशों से भी जानकारी मांगने की तैयारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी की विदेशी संपत्तियों व कारोबार के बारे में दर्जन से भी अधिक देशों से जानकारी मांगेगा. इस बारे में जल्द ही अनुरोध पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी इस बारे में मुंबई में सक्षम अदालत से संपर्क कर इस संबंध में अनुरोध पत्र (एलआर) जारी करने का आग्रह करेगी. ये अनुरोध पत्र उन 15-17 देशों को भेजे जाने है जहां उसे नीरव मोदी, उसके मामा चौकसी व उनसे जुड़े अन्य लोगों के स्वामित्व वाली फर्मों के हीरा व स्वर्ण आभूषण कारोबार होने के संकेत मिले हैं.
उक्त देशों में बेल्जियम, हांगकांग, स्विटजरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर व दक्षिण अफ्रीका शामिल है. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी से एजेंसी स्तर पर सूचनाएं प्रदान करने के कुछ आग्रह भी विभिन्न देशों को भेजे जाएंगे.
इस तरह के अनुरोध पत्र भेजने का उद्देश्य नीरव मोदी और चौकसी की विदेशी वित्तीय आस्तियों का ब्यौरा हासिल करना है.
इस बीच नीरव मोदी, उसकी पत्नी एमी और चौकसी को ईडी ने कल उसके मुंबई ऑफिस में हाजिर होने का सम्मन जारी किया है. सूत्रों ने अनुसार अगर इस सम्मन की तामील नहीं होती है तो ईडी पीएमएलए की अदालत में अर्जी देकर गैर जमानती वारंट जारी करने का आग्रह कर सकता है.
गौरतलब है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी 11,356 करोड़ के पीएनबी बैंक फ्रॉड में आरोपी हैं. इन लोगों पर पीएनबी के अफसरों से मिलीभगत कर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) के जरिये विदेशी खाते में कई हजार करोड़ की रकम ट्रांसफर करने का आरोप है.
अलविदा श्रीदेवी: जीवन की उजास में वह चांदनी अकेली थी..!
चांदनी अपने ही अंतस में सिमटने के लिए होती है. जीवन का हर लम्हा समय के विराट उत्सव का टुकड़ा होता है. 'श्री' अनंत की कीर्ति है, विस्तार है. यश के स्थायीत्व की दीर्घ पताका. फिर चाहे वह अम्मा यंगर अय्यप्पन में लगी हो या किसी देवी में.
अभिनेत्री श्रीदेवी ऊर्फ अम्मा यंगर अय्यप्पन के निधन की सूचना पीढ़ियों के लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है. मीडिया और सोशल मीडिया में ये पीढ़ियां जुदाई का एक ऐसा शोक गीत रचते दिख रही हैं, जिसका राग दशकों तक फैला हुआ है. अनंत गूंज जो सुदूर एकांत के कोनों में भी गूंजती रहेगी.
श्रीदेवी का जाना एक मोहक और सुंदर स्मृतियों का मिट जाना है.
श्रीदेवी घटनाओं के बीच स्थिर पथ पर चलते रहना का जीवन रहीं. कैमरे की चुलबुलाहट मन के किसी कोने का प्रतिबिंब रही. जीवन में जिसे आकार दिया वह वैसी आकृति थी नहीं जो कल्पना में थीं. सबकुछ वैसा रहा जो अप्रत्याशित था. उम्मीद को मुरझाने वाला.
फिल्मी दुनिया को करीब से जानने वाले बताते हैं कि जीवन का एक सन्नाटा श्रीदेवी के चेहरे पर ऐसी छाया की तरह तैरता रहा जो कैमरे में दिखाई देने वाली रौशनी से कोसों दूर थी.
मेरे मित्र ने एक बार कहा था कि वे मुंबई के एक होटल में अकेली लंच करती दिखाईं दीं थीं. उतनी ही अकेली जितना कि अकेलापन मुझे इस सूचना ने दिया. कारण कई होंगे, लेकिन उसकी निपटता मुझे लंबे समय तक सालती रही. अनूभूति के स्तर पर और जीवन के स्तर पर भी.
कैमेरे पर फिल्म ENगLISH VINGLIश और मॉम के भीतर की श्रीदेवी उस स्त्री की तरह दिखाई दी, जिसकी यात्रा रौशनी से चलकर अंधेरे में पहुंची, थमी, रुकी और फिर एक दिन जब चली तो वह स्त्री वह नहीं थी, जिसके पदचिह्न कभी स्मृतियों में अंकित होने वाले थे.
कैमरा जीवन की भव्यता और उत्सव का प्रतिबंब तलाशता है, और आंखें उस सूनेपन का झेरॉक्स होती हैं जिसे कम ही लोग पहचानते हैं. चांदनी मैंने कैमरे पर तुम्हें नहीं तुम्हारे उस अकेलेपन को देखा जो जीवन की उजास में अकेली थी..!
श्रीदेवी तुम स्मृतियों के बीच एक विराट स्मृति हो. गांव, कस्बे, शहर और महानगरों में धड़कती. एक उत्सव गीत और जीवन की सांझ का गान, जिसे ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से रंगीन हो चुके दौर में हमेशा गुनगुनाया जाएगा.
एक लम्हा जो इस विराट समय का सबसे चमकता हुआ टुकड़ा होगा.
वो लम्हें, ये पल हम बरसों याद रखेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
इन सपनों की तस्वीरों से, इन यादों की जंजीरों से
अपने दिल से कैसे आजाद करेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
ये लम्हें तो हैं बहुत हंसी, इन लम्हों पर कुछ लिखा नहीं
ये आबाद करेंगे या बर्बाद करेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
मेरी प्रिय अभिनेत्री इस जुदाई के लिए क्या कहूं कि तुम मेरा एक आभासीय प्रेम रहीं, जो आज जीवन के यथार्थ में प्रवेश कर गया. हमेशा-हमेशा के लिए, कभी नहीं लौटने के लिए.
बहुत कुछ है तुम्हारे बारे में, तुम्हारी फिल्मों के बारे में, जीवन सफर के बारे में. घटनाएं, किरदार और वह सबकुछ जो कभी कोई नहीं जान पाया और तुम्हारे अकेलेपन के साथ ही चला गया.
फिलहाल इतना ही कि श्रीदेवी तुम एक स्मृति बेल हो जो इस देश के हर व्यक्ति में ता उम्र हरी-भरी रहेगी.
अलविदा..!
एक लम्हा जो इस विराट समय का सबसे चमकता हुआ टुकड़ा होगा.
वो लम्हें, ये पल हम बरसों याद रखेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
इन सपनों की तस्वीरों से, इन यादों की जंजीरों से
अपने दिल से कैसे आजाद करेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
ये लम्हें तो हैं बहुत हंसी, इन लम्हों पर कुछ लिखा नहीं
ये आबाद करेंगे या बर्बाद करेंगे
ये मौसम चले गए तो हम फरियाद करेंगे
मेरी प्रिय अभिनेत्री इस जुदाई के लिए क्या कहूं कि तुम मेरा एक आभासीय प्रेम रहीं, जो आज जीवन के यथार्थ में प्रवेश कर गया. हमेशा-हमेशा के लिए, कभी नहीं लौटने के लिए.
बहुत कुछ है तुम्हारे बारे में, तुम्हारी फिल्मों के बारे में, जीवन सफर के बारे में. घटनाएं, किरदार और वह सबकुछ जो कभी कोई नहीं जान पाया और तुम्हारे अकेलेपन के साथ ही चला गया.
फिलहाल इतना ही कि श्रीदेवी तुम एक स्मृति बेल हो जो इस देश के हर व्यक्ति में ता उम्र हरी-भरी रहेगी.
अलविदा..!
सीएम शिवराज ने श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि, कहा- कला जगत के लिए बड़ी क्षति
मध्य प्रदेश I मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी. शिवराज ने कहा कि एक बड़ी औऱ उम्दा अदाकारा हमारे बीच नहीं रही.
सीएम ने कहा कि अदाकारा का यूं दुनिया से चले जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाना दुखद है.
शिवराज ने कहा कि अपने अभिनय से उन्होंने पूरे देश को प्रभावित किया. वो बहुत कम उम्र में इस दुनिया से विदा हो गईं. मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.
Saddened by the untimely demise of actress #Sridevi. Through versatile performances in her entire career she touched the hearts of millions of people. My deepest condolences to the family and fans.
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)























