DO NOT MISS

Friday, November 3, 2017

कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाया संगम में डूबकी


संगम नगरी इलाहाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व के मौके पर गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उड़ पड़ा है. सुबह से श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं.

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पूजा अर्चना के साथ ही दानपुण्य भी कर रहे हैं. साथ ही संगम तट पर ही श्रद्धालु सत्यनारायण की कथा का श्रवण भी कर रहे हैं. कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व का विशेष महत्व भी है.
संगम के तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के आखिरी स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान मात्र से ही सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं और पापों से भी मुक्ति मिलती है. इस मौके पर गंगा और यमुना नदियों में श्रद्धालु दीपदान भी करते हैं और कार्तिक पूर्णिमा को ही देव दीपावली का भी पर्व मनाया जाता है.

धोनी के करियर को लेकर गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान


एडम गिलक्रिस्ट के साथ ख़ास मुलाकात में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, विराट कोहली की कप्तानी और एमएस धोनी के करियर को लेकर खुलकर बात की. पढ़ें हमारे स्पोर्ट्स एक्सपर्ट विमल कुमार के साथ एडम गिलक्रस्ट का एक्लूसिव इंटरव्यू.
विमल कुमार - आशीष नेहरा ने दो दिन पहले  कि एडम गिलक्रिस्ट उन्हें सबसे मुश्किल बल्लेबाज़ लगे क्योंकि वो पूरी तरह से एक अलग किस्म के बल्लेबाज़ हैं. आपके ख्याल से आपके जैसा बल्लेबाज़ कौन है?
गिलक्रिस्ट - मेरे ख्याल से हर खिलाड़ी ने किसी न किसी मुश्किल खिलाड़ी के साथ खेला होगा. मौजूदा क्रिकेटर्स की बात करें तो विराट कोहली सबसे मुश्किल बल्लेबाज़ हैं. हर फॉर्मेट में उनके रिकॉर्ड्स इस बात को साबित करते हैं. वनडे में उनका खेल जितना शानदार है टेस्ट में उतना ही कमाल का है. क्रिकेट में एबी डिविलियर्स, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और जो रूट जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर विराट की बात की जाए तो उनका स्तर ही अलग है.
विमल कुमार-  सफेद बॉल की क्रिकेट में कई लोगों का मानना है कि आप ,विव रिचर्ड्स थे. अगर
 तेंदुलकर, हैं..इस सूची में कोहली कहां खड़ें हैं.
एडम गिलक्रिस्ट - मैं कभी खिलाड़ियों की तुलना नहीं करता. जब मैं खेलता था या जब विव रिचर्ड्स खेलते थे, वो एक अलग समय था. हर किसी का अपना स्टाइल है, हर कोई अपने आप में अलग है और यही इस खेल की खूबसूरती है.
विमल कुमार- आपने हमेशा खुलकर और बेपरवाह होकर खेला. आज जब आप क्रिकेट देखते हैं तो मौजूदा खिलाड़ियों में से आपको अपनी याद कौन दिलाता है.
एडम गिलक्रिस्ट - मुझे अपनी याद तो नहीं दिलाते लेकिन डेविड वॉर्नर खुलकर खेलने वाले खिलाड़ी हैं. मुझे रोहित शर्मा बहुत पसंद हैं. ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें ख़ुल कर खेलना पसंद है लेकिन आजकल सब पेशेवर हो गए हैं. इसलिए अब सब सम्भलकर खेलते हैं.
विमल कुमार- भारत में  धोनी को लेकर ऐसी बहस चल रही है कि उन्हें 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं. क्या आपको ऐसी बहस हैरान  करती है?
एडम गिलक्रिस्ट - ज़ाहिर है जब एक खिलाड़ी के करियर के आखिरी साल होते हैं तो उसे ऐसी आलोचनाओं से गुज़रना पड़ता है. धोनी के साथ भी वही हो रहा है यहां तक की सचिन के साथ भी हुआ जबकि वो ग़ज़ब के फॉर्म में थे. हर किसी को अपने करियर में ऐसे दौर से गुज़रना ही पड़ता है. सब जानते हैं कि एमएस किस प्रतिबद्धता के साथ खेलते हैं. मुझे लगता है कि वो खुद सही फैसला लेंगे. अब तक उन्होंने सही फैसले ही लिए हैं.
विमल कुमार -  टीम इंडिया का अब असली इम्तिहान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. क्या आपको लगता है 90s और 2000 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जैसा दबदबा  विराट की टीम हासिल कर सकती है.
एडम गिलक्रिस्ट - मुझे लगता है कि भारत की मौजूदा टीम काफी मज़बूत है. मैं किसी एक टीम का नाम नहीं लेना चाहता. क्योंकि मैंने जिस भारतीय टीम के खिलाफ खेला वो भी काफी मज़बूत थी. साउथ अफ्रीका भी एक मज़बूत टीम है. विराट की टीम के लिए ये सीरीज़ चुनौतिपूर्ण साबित हो सकती है. लेकिन मुझे यकीन है कि भारतीय टीम अच्छा परफॉर्म करेगी.
विमल कुमार- लेकिन आपने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि भारतीय टीम में क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा बनाने की क्षमता है या नहीं.
एडम गिलक्रिस्ट - ये कहना मुश्किल है लेकिन दबदबा नहीं बनाने का कोई कारण भी नहीं. हां,भारतीय टीम में ऐसा करने की क्षमता तो है.​

लव बर्ड्स के चक्कर में क्यों ट्रोल हुईं तापसी पन्नू?


'ट्रोल' ऐसा शब्द बन गया है कि आप इससे जुड़ी एक या दो खबरें रोज सुन ही लेते हैं. बॉलीवुड स्टार्स हो या पॉलिटिशियन या फिर कोई फेमस पर्सनैलिटी. कोई भी ट्रोल हो सकता है. वैसे इस मामले में एक्ट्रेसेज पर ज्यादा अटैक होता है. चाहे वो अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करें या अपने घर की. ट्रोलर्स उन्हें गालियां देने का मौका ढूंढ ही लेते हैं.

ऐसा ही मौका 'जुड़वां 2' की हीरोइन तापसी पन्नू को देखने को मिला. दरअसल तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर पक्षियों की फोटो शेयर की थी. पिंजरे में बंद ये पक्षी एक दूसरे के साथ प्रेम भाव से बैठे नजर आ रहे हैं.

फोटो को कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, ' इनसे सीखें प्यार करना.'
लेकिन उनके फैंस को पिंजरे में बंद पक्षी पसंद नहीं आए. और उन्हें 'पिंक' मूवी का हवाला देते हुए खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी.

एक यूजर ने कमेंट किया, 'आजादी और नारीवाद की बात करने वाली आपके जैसी एक्ट्रेस के लिए पक्षियों को यूं कैद करके रखना सही नहीं है.'

वहीं एक दूसरे यूजर ने उन्हें कहा कि पहले इन पक्षियों को आजाद करें. और फिर सीखें कि कैसे प्यार करते हैं.

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी हीरोइन को ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है हो. अभी हाल ही में अमीषा पटेल को उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने की सलाहें दी गईं थी. दंगल की धाकड़ गर्ल फातिमा शेख को साड़ी वाली तस्वीर पर मजहब की तहजीब सिखाई जा रही थी.

बता दें कि 'पिंक' मूवी के बाद तापसी एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड की हंड्रेड करोड़ क्लब हीरोइंस की लिस्ट में नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वरुण धवन के साथ आई उनकी फिल्म 'जुड़वां 2' सुपर हिट साबित हुई. इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन भी थीं.

हिमाचल के पहाड़ों पर आज चढ़ेगा सियासी पारा, PM मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान सूबे की फिजाओं में गिरते तापमान के बीच सियासी पारा हर दिन ऊपर चढ़ रहा है. वहीं अगले कुछ घंटे चुनाव प्रचार के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं.
हिमाचल चुनाव के लिए आज राजनीति का 'सुपर शनिवार' भी कहा जा सकता है. आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के  लिए जनता से वोट की अपील करने हिमाचल पहुंच रहे हैं.
पीएम मोदी की रैलियां
आज पीएम मोदी मंडी के सुंदरनगर में रैली करेंगे. इसके बाद वो शाहपुर के रैत और कांगड़ा के पालमपुर में जनसभाएं करेंगे.
मोदी-शाह का संडे शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार के बाद रविवार को भी हिमाचल में ही रहेंगे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हिमाचल की जनता के बीच जाकर उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों पर वोट की गुजारिश करेंगे. अमित शाह रविवार को उना और कांगड़ा में रैलियां करेंगे. इस दिन पीएम मोदी भी हिमाचल में ही रहेंगे. मोदी यहां पालमपुर, कुल्लू और उना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
9 नवंबर को वोटिंग
बता दें कि हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना 18 दिसंबर को होगी. यहां कुल 68 सीटों पर मतदान किया जाएगा. बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां मुख्य मुकाबला रहता है. दोनों पार्टियों ने अपने सीएम उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं. बीजेपी ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट घोषित किया है तो कांग्रेस ने एक बार फिर निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

चीन की काट के लिए 'महा तैयारी', लद्दाख में नए एयरफिल्ड बनाएगी एयरफोर्स


भारत को चीन से सावधान रहने के लिए जरूरी सबक सीखा दिए हैं. यही वजह है कि वह चीन की सीमा पर कई हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है. ईस्टर्न लद्दाख के इलाकों में इसे तैयार किया जा रहा है ताकि इमरजेंसी माहौल में तुरंत सेना की टुकड़ी को तैनात किया जा सके.
प्रमुख रक्षा सूत्र के अनुसार लद्दाख में हमेशा सेना की तैनाती वहां के वातावरण को देखते काफी मुश्क‍िल है. यही वजह है कि हवाई पट्टी बनाने का विचार किया गया ताकि पड़ोसी देशों द्वारा कोई भी हिमाकत करने पर तुरंत एक्शन लेते हुए सेना तैनात करने में मदद मिले.
एयरफोर्स की टीम आसपास के इलाकों का मुआयना कर रही है, जहां जरूरत पड़ने पर बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लैंड और टैक ऑफ करवाए जा सकें. सोर्स के अनुसार डोकलाम विवाद के समय चीन और भारत ने उस इलाके में 9 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए थे. यह जवान की संख्या के मामले में यह एक इंफ्रेंट्री डिवीजन के बराबर थे.
विवाद के दौरान भारतीय सेना ने ऑपरेशनल अलर्ट जारी किया था, इस वजह से वहां नए बने माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के जवान तैनात किए गए थे. हालांकि अलर्ट समाप्त होने के बाद अब वहां से लगभग 2 ब्रिगेड यानी 6 हजार जवान वापस बुलाए जा चुके हैं और उन्हें उनके वास्तविक जगहों पर भेजा जा चुका है.
सूत्र बताते हैं कि भयंकर सर्द मौसम और स्नोफॉल की शुरुआत वजह से टुकड़ी को वहां तैनात नहीं रखा जा सकता था. अगर उन्हें वहां तैनात रखना पड़ता तो जरूरत के समय बस हवाई मदद से ही उन्हें बाहर निकाला जा सकता था. वहीं खुफिया सूत्रों के अनुसार चीन की सेना ने भी अपने जवान उस इलाके से हटाने शुरू कर दिए हैं.

पत्रकारों के लिए सबसे असुरक्षित देश है पाकिस्तान




प्रेस की स्वतंत्रता के संबंध में एक अंतर्राष्ट्रीय संकेतक ने पत्रकारों के लिए असुरक्षित देशों की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है. इस सूची में फिलीपींस और बांग्लादेश भी शामिल हैं. इंटरनेशनल मीडिया एडवोकेसी ग्रुप के रिपोर्टरों द्वारा, तैयार वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पाकिस्तान, 180 देशों की सूची में 139वें स्थान पर है. इसकी जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

डॉन न्यूज के मुताबिक इससे पहले 2016 में पाकिस्तान इस सूची में 146वें स्थान पर था. रिपोर्ट में भारत का स्थान 136वां है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया के इन दोनों देशों में हालांकि कई अन्य राष्ट्रों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रेस की आजादी है लेकिन यहां पत्रकार आतंकियों, धार्मिक समूहों और माफिया के निशाने पर होते हैं. इसलिए उन्हें खतरा बना रहता है.

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गठित न्यूयार्क की कमेटी ने 60 पत्रकारों का नाम दिया है जो 1994 से लेकर अभी तक पाकिस्तान में मारे गए हैं. लेकिन, कमेटी ने पाकिस्तान को इस साल सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल नहीं किया है.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्टर विदाउट बार्डर यानी आरएसएफ का कहना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र सबसे खराब होने के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं जहां सबसे ज्यादा कानूनों का उल्लंघन होता है. चीन और वियतनाम दो ऐसे देश हैं जो पत्रकारों व ब्लागरों के सबसे बड़े कारागार हैं.

Wednesday, November 1, 2017

IRCTC: जानिए क्या है तत्काल रिजर्वेशन का चार्ज, कैंसिलेशन फीस और टाइम


आईआरसीटीसी पर रोजाना करीब 1,30,000 तत्काल टिकट की ट्रांजेक्शन होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तत्काल टिकट बुक करने की टाइमिंग क्या है। मतलब कितने बजे से लेकर कितने बजे तक कौन सी क्लास के टिकट बुक कर सकते हैं। कैसे बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट बुक करने के चार्ज क्या हैं। तत्काल टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है।
टाइम: तत्काल टिकट अपना यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बुक की जा सकती है। एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 10 बजे से बुक किया जा सकता है। वहीं नॉन एसी क्लास का तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से बुक किया जा सकता है।
तत्काल रिजर्वेशन चार्ज: सेकेंड सिटिंग का तत्काल टिकट बुक करने पर 10 से 15 रुपए का चार्ज लगता है। स्लीपर क्लास का टिकट बुक करने पर कम से कम 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए का चार्ज लगता है। एसी चेयर कार का टिकट बुक करने पर मिनिमम 125 और अधिकतम 225 रुपए का चार्ज लगता है। एसी 3 टियर के तत्काल टिकट पर कम से कम 300 रुपए और अधिकतम 400 रुपए का चार्ज लगता है। एसी 2 टियर का टिकट बुक करने पर मिनिमम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए का चर्जा लगता है। वहीं एग्जीक्यूटिक क्लास का तत्काल टिकट लेने पर कम से कम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए का चार्ज लगता है।
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates