DO NOT MISS

Tuesday, February 6, 2018

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामप्रधानो का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।



सो डी ओ ने बताए गुर।


अंकित गुप्ता की खबर

हैदरगढ़ बाराबंकी ।।

हैदरगढ़ के ब्लाक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के बारे में विशेष ध्यान देने पर बल दिया तथा कहा कि जिस पंचायत में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण सबसे कम हुआ वह पंचायत विकास में सबसे पीछे मानी जाएगी।
     सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने ब्लाक सभागार में ग्रामीण उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में गांवों में स्वस्थ शौचालय जल्द से जल्द तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में बनाए जाने के लिए सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से पूरा सहयोग मांगा। एवं अपेक्षा की कि गांवों में गरीब व शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान करें यही नहीं उसमें निर्माण में लगने वाली सामग्री आदि के माध्यम से उनका सहयोग भी करें। शौचालय बनने के तुरंत बाद लाभार्थी के खाते में एकमुश्त ₹12000 भेज दिए जाएंगे श्री सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस योजना को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है इस मौके पर प्रधान संघ संरक्षक रामभीख त्रिवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,जतिन चौधरी,आसाराम वर्मा, संतोष सिंह, छाया सिंह, मौजीराम यादव, रघु सिंह, हरीश चंद्र रावत, राम सजीवन, अंशु मिश्रा, प्रेम कुमार रावत व चुन्नी सिंह के अलावा ब्लॉक कर्मचारियों में एडीओ पंचायत विनय शुक्ला संजय श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव ,संतोष मिश्रा सहित प्रधान प्रतिनिधि व विकास क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Monday, February 5, 2018

प्रधानमंत्री आवास नरेगा .शौचालयों के रुपये खाते से षडयंत्र के तहत निकालने का आरोप



मनीष शर्मा की खबर

(औरैया): अछल्दा विकास खंड के गांव रामपुर बोडेपुर देहात के दर्जनों ग्रामीडो  ने
जिला धिकारी कार्यालय , ककोर  (औरैया): अछल्दा विकास खंड के गांव रामपुर बोडेपुर देहात के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव व प्रधान  ने मिल कर उनकी पासबुक जमा करा ली। इसके बाद कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर बैंक के निकासी फार्म पर उनके अंगूठे लगवा लिए गए और उनके खातों से प्रधानमंत्री आवास एवम शौचालय .नरेगा  के लिए आई धनराशि निकाल ली गई।
गांव रामपुर बोडेपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र हीरा लाल, लालाराम पुत्र राम सहाय, बाबूराम पुत्र रामजीत, रामबेटी पत्नी लज्जाराम, साहेब सरन पुत्र राम भरोसे, दयाराम पुत्र रामजीत, उदय नारायण पुत्र रमेश चन्द्र, कृष्ण मुरारी पुत्री छेदा लाल, कुसमा देवी पत्नी रूप लाल सहित दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को ककोर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हुआ था। लेकिन प्रधान व सचिव ने उन्हें आवास बनवाने का झांसा देकर उनकी बैंक की पासबुकें जमा कर लीं। इसके बाद कुछ लोगों ने झांसा देकर बैंक के निकासी फार्म पर अंगूठे लगवा लिए। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक न उन्हें आवास मिले न ही निकाली गई धनराशि मिल सकी। अभी तक बैंक की पासबुकें भी वापस नहीं मिली हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन उन्हें जाति सूचक गलियाँ .एवम  जान से मारने धमकी दी जा रही है कि शिकायत करने  पर मारपीट.जान से मारने की और  उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अन्य आला अधिकारियो से भी  न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी और ग्रामीणो का कहना है की हम सभी लोग मुख्यमंत्री महोदय के कार्यालय पँहुच कर न्याय की गुहार लगायेंगे यदि तब भी कारवाही नही हुयी तो मुख्यमंत्री महोदय कार्यालय के बाहर धरना प्रदशन करेगे जब तक हम ग्रमीणो को न्याय नही मिलेगा

कांग्रेसियो ने शिवराज का पुतला फूंक किया प्रदर्शन



देवरिया से मनोज शर्मा की खबर

देवरिया में आज
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 5 218 को तहसील परिसर गोहद पर महामहिम राज्यपाल नवोदय के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि कांग्रेस के विधायक श्री हेमंत कटारे पर भाजपा सरकार द्वारा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के सारे पर जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार गलत हैं सीबीआई जांच कराई जावे के संबंध में ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने के बाद समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गोलंबर तिराहा पर शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा जी दिनेश भटेले जी मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद शुक्ला जी राहुल खूलासिया जी एडवोकेट केपी राठौर जी एडवोकेट केशव सिंह गुर्जर जी कमलेश यादव जी धर्मेंद्र पांडे जी  एडवोकेट कृष्णकांत शुक्ला जी राघव शुक्ला एडवोकेट अमित कुशवाहा जी राहुल गुर्जर जी पिंटू तोमर अवधेश प्रजापति बल्लू सोनी साबू खान. गोविंद जोशी राहुल कन्हैयाNsUI जिला महासचिव भिंड नगर अध्यक्ष तहसील सा हरीश शुक्ला युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज राजेंद्र सिंह परिहार युवा ब्लॉक अध्यक्ष खंगार क्षत्रिय समाज अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

नकल माफियाओं की नही खैर एस पी संजीव त्यागी



अछल्दा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट


Sp संजीव त्यागी के आदेश अनुसार थानाअध्यक्ष बलराज साही ने थाना अछल्दा सम्बंधित सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बुला कर एक बैठक की जिसमे नकल वहीन परीक्षा के बारे में बताया अगर कोई भी नकल माफिया प्रशाशन की नजर से नहीं बच पायेगा और जो भी हरकत करने वाला व्यक्ति प्रशाशन की नजर में आएगा उसके खिलाप कठोर से कठोर कारवाही की जायेगी इसी बीच देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज,आदर्श इंटर कॉलेज अछल्दा,आत्मा राम,श्री राम,दयाराम जनता इंटर कॉलेज टडैया आदि के केन्द व्यथापक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे ।
इसी बीच हमारे संवाददता औरैया ने देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज,अछल्दा की नकल वहिंन परीक्षा की व्यवस्था को जाचा परखा उहा पर सभी कमरो के c c tv कैमरा एक्टिव पाये गये तथा  केन्द्र व्यस्थापक ने वताया की नकल माफिया कितनेभी स्क्रीय हो किसी भी हाल में बक्शा नही जायेगा कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये गी ।

Sunday, February 4, 2018

महिला की तलाश मैं दर दर भटक रहे परिजन



भोले बाबा सत्संग आई महिला लापता अनहोनी की आशंका

 आगरा : बीते 30 जनवरी को  मानसिक रूप से विक्षिप्त  महिला  हुई लापता  परिजनों ने  थाने में  दी तहरीर सेक्टर 11 बोदला में आयोजित भोले बाबा विश्व हरि सत्संग समारोह में भाग लेने आई  महिला  हो गई लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका परिजनों ने दी थाने में तहरीर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली मामला थाना सिकंदरा के अंतर्गत का है जहां  तोरा निवासी  गीता  अपनी मां रामकली के साथ सेक्टर 11  बोदला मैं इन दिनोआयोजित भोले बाबा विश्व हरि सत्संग समारोह में भाग लेने आई  मानसिक रूप से विक्षिप्त  महिला रहस्मय तरीके  से लापता हो गई। घर वापस न पहुंचने पर परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन निराशा ही हाथ लगने पर   थाने में  दी लिखित तहरीर 4 दिन से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी थाना पुलिस महिला  का सुराग तक न लगा सकी  पुलिस की कार्यप्रणाली से  परेशान होकर परिजन  महिला की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। वही महिला के जीजा का कहना है कि गत 30 जनवरी से गीता उम्र 32 वर्ष अपनी मां रामकली के साथ  भोले बाबा विश्व हरि का सत्संग कार्यक्रम आयोजित सत्संग देखने गई  थी। सत्संग समाप्त होने के बाद  गीता भीड़ से अचानक रहस्मय तरीके से गायब हो गई। मां को खोजबीन के बाद गीता का पता न चलने पर वह  वापस अपने  गांव चली आई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर   परिजन  बोदला आकर खोजबीन की। वही रिश्तेदार  और मुहल्ले में रहने वाले लोगों से  जानकारी जुटानी चाही लेकिन महिला का कोई सुराग सुराग न मिला  मामले की सूचना सिकंदरा  थाने  को दी वही परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा का यह भी कहना है कि गर  महिला आपको मिल जाए तो थाने में बता देना अब सवाल यह उठता है कि पुलिस पीड़ित परिवार को ही महिला को खोजने का जिम्मा सौंप देती है तो पुलिस के यहां रिपोर्ट दर्ज करने कराने से क्या फायदा जबकि योगी सरकार और शहर के कप्तान अमित पाठक ने थाने चौकियों के जिम्मेदारों  को साफ हिदायत दी है कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और न ही परेशान किया जाएगा लेकिन अब इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही कहें या कुछ और जिस वजह से कप्तान के आदेश को भी ठेंगा दिखाकर पीड़ितों को दर बदर ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है

Friday, February 2, 2018

कुशवाहा हैं राजनीतिक आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान


पटना से संवाददाता आनन्द सम्राट की खबर

रालोसपा के द्वारा शिक्षा सुधार मानव कतार लगाने के बाद से ही नीतीश कुमार के पिछवाड़े में आग लगा हुआ है कुशवाहा मतदाता को अपने ओर आकर्षित करने के लिए कुशवाहा समाज के नेता को आगे कर रहे है ताकि कुशवाहा का वोट बैंक नीतीश के पाले में कुछ आ जाये जिससे रालोसपा कमजोर हो परन्तु फिलहाल तो ऐसा होने का सम्भावना ना के बराबर है
रालोसपा सुप्रीमो श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के तीन प्रमुख नेता भगवान सिंह कुशवाहा नागमणि कुशवाहा और उपेन्द्र एक साथ हैं जो कुशवाहा के साथ मिलकर किसी भी टीम को जिताने में  माहिर हैं
कुशवाहा की मांग का अंदाजा इसी बात से लगता हैं
राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर निमंत्रण भेजा था
और रालोसपा के मानव कतार में भाजपा जदयू और लोजपा नहीं आने पर भी राजद अध्यक्ष ने शिक्षा सुधार मानव कतार में भाग लिया था
दूसरी तरफ देखा गया है कि कांग्रेस भी अब कुशवाहा को अपनी टीम में लेना चाहती हैं क्योंकि कांग्रेस के पास बिहार में कोई ऐसा कप्तान नहीं मिला है जो मैच को जीता सके जिससे कांग्रेस कुशवाहा पर अपनी नजर गड़ा रखा है
उपेन्द्र कुशवाहा भी इस मौके का फायदा उठा सकते है कांग्रेस पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवाकर ताकि कुशवाहा को केसव प्रसाद मौर्य की तरह उपमुख्यमंत्री पद से संतोष ना करना पड़े  बिहार भूचाल की राजनीति के लिए जाना जाता हैं यहाँ कभी भी बदलाव हो सकता है


हरदोई और कन्नौज के बीच एक गांव में लगी आग कई घर तबाह




कन्नौज से शेरू कुरैशी की खबर


कन्नौज हरदोई वार्डर पर   सटे गांव के  निकट  लगी आग से106  घर  हुए  तबाहा हुए  कन्नौज से  पहुची दमकल   ने  बचाया  परसोला ग्राम सभा का माजरा  शेखनपुरवा में लगी  भीसड़ आग  जिसमें 10 घर जलकर  राख हो गये  2 दमकल गाडियो ने आग को  तीन घंटो की  मशक्कत के बाद  आग  पर काबू पाया ग्रामीणो  ने बाल्टियों से   भी पानी  भर कर  डाला पास लगा  डीजल इंजन  चालू कर  नलकूप  से भी  पानी  चलाया गाया  राघौपुर कन्नौज  मार्ग पर  सभी   वाहनों को रोक दियागया था  आग ने बिकराल रूप धारण करलिया था  अगर कन्नौज पुलिस  न  सतर्क होती तो    भारी बहानो का नुकसान  हो सकता था   इस दौरान छोटेलाल  का टैक्टर भी जलगया   कोतवाली प्रभारी मल्लामा को दी तहरीर  सुरेश  रामअसरे   छोटेलाल  केशव दस   लाखन सिंह  रमेश चन्द्र  कन्हैया लाल  कमलेश कुमार  गिरधर  पप्पू सिंह  अदि   लोगो के माकन जलकर हुए  राख  कन्नौज प्रसासन  की  सूझ बुझ  से     कन्नौज की  सीमा  पर बसे गांव  कासिमपुर   व वक्सीपूर्वा   बाल बाल  बचे  कासिमपुर के लोग  भी  डरे  सहमे  नजर आये
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates