DO NOT MISS

Monday, February 12, 2018

बी डी सी के लिए नामांकन



कन्नौज इंदरगढ़ से दर्शन राजपूत



कन्नौज इन्दरगढ
हसेरन व्लाख के पूराराय  वी डी सी वार्ड संख्या 3 के लिए 8लोगो ने किया नामांकन

हसेरन व्लाख के पूराराय ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या तीन के लिए मचा घमासान आठ लोगो ने किया पर्चा दाखिल जिसमे पूर्व मंत्री अजय भारती भाग्य आजमा रहे वही उनकी पत्नी अलका देवी सहित प्रेमनरायन वर्मा, अरूण कुमार दिवाकर, चन्द्रशेखर, उदय प्रताप, अनुप कुमार, रीना देवी सहित आठ लोगो ने व्लाख परिसर में नामांकन कर चुनाव मे नया रंग भर दिया पहले यहाँ वीडी सी चुनाव था लेकिन अब यहाँ एक से बढ़कर एक पहलवान चुनावी दंगल में कूद पड़े वही नामांकन करने पहुचे अन्तपुर निवासी कैलाश सिंह दिवाकर को उस समय मायूस होकर लौटना पड़ा जब उन्हें पता चला कि उनका वोट ही नहीं है
वही चुनावी डि्यूटी पर पीठासीन अधिकारी के रूप में सतीस चन्द्र शुक्ला और सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद साहिद सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वही पुलिस प्रशासन भी किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाये इससे सतर्क रहा नामांकन शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ

शिण्ठ मण्डल ने नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिया ज्ञापन

मनीष शर्मा 

फफूंद औरैया
नगर के व्यापारियों व सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामजीवन से मिला और फफूंद की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिष्टमंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की लगभग 50 हजार की आबादी वाले कस्बे में स्वास्थ्य सेवाएं ना होने के कारण मरीज परेशानियों से जूझ रहे हैं  नगर के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं  दूर दराज के शहरों से लेना पड़ता है कभी-कभी तो बहुत ही मरीज उपचार ना होने के कारण अपनी जान  गंवा देते है। कस्बे में एक्सरा, इमजेनसी ,जांच की कोई सुधार नहीं है जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है  औरैया फफूंद मार्ग पर मुरादगंज तिराहे से 500 मीटर की दूरी पर लगभग 2.5 एकड़ भूमि उपलब्ध है जो नगर पंचायत के अधीन है इससे पूर्व भी जिलाधिकारी से एक शि०ठ मण्डल मिला थाऔर झ्स संम्बध में एक ज्ञापन दिया था जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की थी इसके अलावा नगर का प्राचीन चौबे तालाब पर सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की गई थी जिला प्रशासन से तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है पक्का तालाब के सुंदरीकरण को लेकर नगर की जनता लगातार अपनी मांग करती चली आ रही है तालाब के लिए एक नाली बनी हुई है जिससे पानी तालाब में आता है कुछ अराजक तत्वों ने नाली में मिट्टी डालकर नाली बन्द कर दी है।खुलवाये जाने की मांग की है ।नगर के सैकडॉ नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया है।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य ब्रज नन्दन लाल दीक्षित,आसिफ
 सिददीकी,संजीव वर्मा,आशिष पोरवाल,आंशू स्वर्णकार,उपेन्द दुवे आदि मौजूद रहे।

मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक

मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक


                   रिपोर्ट अंकित गुप्ता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । कस्बा बदोसरांय मे भाजपा युवा मोर्चा ने संकल्प के साथ मिलेनियम वोटर महा अभियान को सफल बनाने के लिये युवाओ को दायित्व सौंपते हुये 2000 मे जन्मे 18 वर्ष पूरा करने वाले 20 लाख युवाओ को जोडने के लक्ष्य के सापेक्ष पूरे प्रदेश मे युवाओ को मतदाता बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। बाराबंकी मे 20 हजार युवाओ को जोडने के सापेक्ष कुर्सी राम नगर विधान सभाओ मे सात हजार से अधिक मतदाता बनाये जा चुके है ।
यह बात डाक्टर मिथलेश त्रिपाठी जिला प्रभारी प्रवासी मिलेनियम वोटर महाअभियान ने पत्रकारो से कहा है कि एक हजार वर्ष बाद यह मतदाता मिलेनियम मनाने का समय आया है युवा बडे पैमाने पर मतदाता बनकर संकल्प को सफल बनावे ।इस मौके पर शेखर हयारढ निहाल गौढी वैभव मिश्रा अक्षत प्रताप सिंह  देश दीपक मिश्रा पप्पू मिश्रा अंकित गुप्ताआदि उपस्थित रहे ।

बी डी सी पद के लिए



कन्नौज इंदरगढ़ से दर्शन राजपूत



कन्नौज इन्दरगढ
हसेरन व्लाख के पूराराय  वी डी सी वार्ड संख्या 3 के लिए 8लोगो ने किया नामांकन

हसेरन व्लाख के पूराराय ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या तीन के लिए मचा घमासान आठ लोगो ने किया पर्चा दाखिल जिसमे पूर्व मंत्री अजय भारती भाग्य आजमा रहे वही उनकी पत्नी अलका देवी सहित प्रेमनरायन वर्मा, अरूण कुमार दिवाकर, चन्द्रशेखर, उदय प्रताप, अनुप कुमार, रीना देवी सहित आठ लोगो ने व्लाख परिसर में नामांकन कर चुनाव मे नया रंग भर दिया पहले यहाँ वीडी सी चुनाव था लेकिन अब यहाँ एक से बढ़कर एक पहलवान चुनावी दंगल में कूद पड़े वही नामांकन करने पहुचे अन्तपुर निवासी कैलाश सिंह दिवाकर को उस समय मायूस होकर लौटना पड़ा जब उन्हें पता चला कि उनका वोट ही नहीं है
वही चुनावी डि्यूटी पर पीठासीन अधिकारी के रूप में सतीस चन्द्र शुक्ला और सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद साहिद सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वही पुलिस प्रशासन भी किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाये इससे सतर्क रहा नामांकन शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ

Saturday, February 10, 2018

जब सारे दरवाजे बंद होते तब प्रभु का दरबाजा खुलता

जब सारे दरवाजे बंद होते तब प्रभु का दरबाजा खुलता

                       दर्शन राजपूत की खबर



कन्नौज बिशुनगढ़ के सरदामई मौजा के चित्तरपुर कछपुरा के बीच गमा देवी मंदिर पर सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अदभुत् एवं अलौकिक छटा बिखेरी और कथा पंडाल में उपस्थित भक्तगण श्रोता बधाई गीतों पर नृत्य करते हुए झूम उठे कथा वाचक कर्मकांडी पंडित जितेंद्र जी महाराज  (वृंदावन धाम ) ने कहा कि जब संसार के दरवाजे बंद हो जाते हैं तब भगवान का दरवाजा खुलता है इसलिए मनुष्य को सारे संसारी सहारा छोड़कर परमात्मा के नाम का सहारा लेना चाहिए इससे बड़ा जादू तो भगवान के नाम में है भक्ती और समर्पण से भगवान भक्ती के बंधन में बंध जाता है उन्होंने ने कहा कि जो तुम्हारे पापों को रॊगों को दोषों और दुर्गुणों को हरण कर ले उसी का नाम हरि है और कहा कि जो सबकी कुशलता चाहे वही कौशल्या है उसी की गोद में राम खेलते हैं हमारा शरीर भी अयोध्या है बस इसमें राम को प्रकट करना है ऐसा तब होगा जब दशरथ और अयोध्या वासियों की तरह हमारा अंत करण ब्रह्मा वृत्ति से परिपूर्ण होगा उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि सिर्फ एक ही अयोध्या और एक ही वृंदावन हो जहां भी भक्ती उपज जाऐ वही अयोध्या और वृंदावन बन जाता है जैसे आज यह गमा देवी मंदिर ब्रजमंडल बन गया है

खाकी पर चढ़ा अंगूरी का नशा



 पुलिस नशे में टल्ली हो गई की करिए की करिए

आगरा ​ उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी  पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। और आगरा के कप्तान साहब अमित पाठक ने भी  महिला सुरक्षा से लेकर पुलिस  की छवि  सुधारने   की  मुहिम छेड़ कर थाने चौकियों के जिम्मेदारों को  साफ हिदायत दे रखी है कि  पुलिस की छवि को साफ सुथरा बनाए रखें इसके बावजूद भी   आगरा पुलिस पर अंगूर की बेटी का नशा इस तरह हावी हो रहा है कि वह अपने सीएम से लेकर  कप्तान साहब के  आदेशों को भी ठेंगा दिखाकर  पुलिस की छवि  को धूमिल करने में लगे हुए हैं  उन पर अंगूर की बेटी का नशा इस तरह हावी है कि नशे की हालत में बीच सड़क पर यूपी पुलिस  झूमती नजर आ रही है जहां एक तरफ पुलिस के कंधे पर समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है वही जब खाकी भी  अंगूर  की बेटी के  मदहोश नशे में चूर होकर बेसुध हो जाए तो सड़क चलते लोगों के लिए तमाशा तो बनेगी ही ऐसा ही खाकी को शर्मसार करता यूपी पुलिस का एक जवान अंगूर की बेटी . के नशे में इस तरह मदहोश हो गया कि वह ड्यूटी छोड़ सड़क पर ही लोटपोट करने लगा यह नजारा थाना मलपुरा के धनौली मुल्लाह की प्याऊ के   नजदीक का है जहां वर्दी में सिपाही अंगूर की बेटी के नशे में इस कदर मदहोश हो गया कि इसे ना तो अपनी वर्दी का कोई सम्मान था और ना ही अपना होश जमीन पर पड़ा यह सिपाही है राजवीर इस पर अंगूर की बेटी का नशा इस कदर चढ़ा की मदहोशी में कई हरकतें करता दिखा कभी उल्टी करने की कोशिश करता तो कभी उठने की स्थानीय लोग भी उसकी इस लाचारी का मजा लेते रहे  सिपाही की हरकतें देख लोगों का हुजूम लग गया मामले की जानकारी थाने में दी गई जिसके बाद पुलिस के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और राजवीर को उठाकर ले गए जब लोगों ने पूछा कि यह क्या किया तो कहने लगे ना हर सवाल का जवाब बस ना जिन्हें शहर की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वह अंगूर की बेटी के नशे में मदहोश होकर सड़क पर टल्ली होकर लोटपोट हो रहे हैं  जिनसे जनता यह उम्मीद करती है कि यह बदमाशों को सुधारेंगे वह खुद नशे में सड़क पर लोटपोट हो रहे हैं यह हाल है जब है जब योगी की सरकार ने  अपने महंतों को  पुलिस की  छवि  को साफ शुद्ध  साफ-सुथरा और महिलाओं की सुरक्षा करने के  फरमान सुनाएं  हैं  ऐसे  पुलिसकर्मी  महिलाओं की सुरक्षा  फरमानों पर  कितना अमल  करते है यह  जनता को  पुलिस की  इस शर्मसार हकीकत से  बखूबी  रूबरू  होना  पढ़ रहा है  अब देखना यह है कि  आगरा के कप्तान अमित पाठक  ऐसे पुलिसकर्मी पर  क्या कार्रवाई करेंगे  यह आने वाला समय ही बताएगा

आलू किसानों के हक के लिए आलू किसान महाक्रांति का आयोजन



कन्नौज
आजदिनांक 10 2 18 को किसान संघर्ष समिति को किसानों के आलू मूल्य व स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए ग्राम मझपूर्वा प्रधान पति वकील अहमद ने खुला समर्थन देते हुए प्रशाशन को चेताया, के आलू को लेके किसानों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे
और उन्होंने सभी ज़िले के किसानों से जलालपुर पांबरा समय 10 बजे पहुंचने की अपील की है, अपनी मौजूदगी दिखाके विरोध दर्ज कराए तथा आलू किसान बचाओ क्रांति महासभा को सफल बनायें
इस मौके पे व्यापार मंडल के महा मंत्री आफताब हुसैन, ज़िला सचिव इशरत खान, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता जकील अहमद, भारतीय किसान यूनियन उपाध्यक्ष जावेद हुसैन,मौलाना महताब आलम, राशिद डुंडवा, अज़हर हुसैन, मेराज सिद्दीकी, रियाज़ सिद्दिक्वि आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे इस मौके पे इशरत खान ने कहा कोल्ड इस्टोरेज मालिकों द्वारा रेट में उतार चढ़ाव व किसानो के साथ भेद भाव व पैसे की लूट बर्दाश्त नही की जाएगी
व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि अगर आलू मूल्य सही नही किया गया तो ये अनदोलन उग्र रूप ले लेगा
जिसके जिम्मेदार खुद प्रशाशन होगा
 
Copyright © 2014 Revoli Full Width. Designed by OddThemes - Published By Gooyaabi Templates